यूपी की बड़ी खबरें: संत रविदास नगर के बाद अब कांशीराम नगर की मांग, मायावती बोलीं- महापुरुषों वाले जिलों के पुराने नाम बहाल हों - Uttar Pradesh News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Uttar Pradesh, Lucknow, Agra, Varanasi, Jalaun, Meerut LIVEयूपी की बड़ी खबरें:संत रविदास नगर के बाद अब कांशीराम नगर की मांग, मायावती बोलीं- महापुरुषों वाले जिलों के पुराने नाम बहाल…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Uttar Pradesh, Lucknow, Agra, Varanasi, Jalaun, Meerut
LIVEयूपी की बड़ी खबरें:संत रविदास नगर के बाद अब कांशीराम नगर की मांग, मायावती बोलीं- महापुरुषों वाले जिलों के पुराने नाम बहाल हों
- कॉपी लिंक
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संत रविदास नगर जिले का नाम बहाल करने पर उत्तर प्रदेश सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने मांग की है कि बसपा सरकार के दौरान महापुरुषों के नाम पर बनाए गए अन्य जिलों के पुराने नाम भी बहाल किए जाएं।
उन्होंने कहा कि अगर यह फैसला बसपा संस्थापक कांशीराम के 9 अक्टूबर को होने वाले परिनिर्वाण दिवस से पहले या उसी दिन लिया जाता है तो पार्टी इसके लिए सरकार की आभारी रहेगी। पढ़िए पूरी खबर…
प्रयागराज में 16 साल के लड़के के प्राइवेट पार्ट में एयर कंप्रेसर से भरी हवा, आंत डैमेज होने से मौत
प्रयागराज में चार लोगों ने 16 साल के दलित लड़के के प्राइवेट पार्ट में एयर कंप्रेसर से हवा भर दी। इससे उसकी आंत डैमेज हो गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। जबकि 2 फरार हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि लड़का एक राइस मिल में हेल्पर का काम करता था। गुरुवार सुबह करीब 4 बजे मिल में ही काम करने वाले चार मजदूरों ने किसी बात को लेकर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट (मलाशय) में एयर कंप्रेसर की नली डालकर हवा भर दी। इससे उसका पेट फूल गया।
लड़के की तबियत खराब हुई तो आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए। गुरुवार सुबह करीब 5 बजे जब भाई कमरे पर पहुंचा तो उसे जानकारी हुई। उसने लड़के को प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां शाम करीब 7 बजे उसकी मौत हो गई। आरोपियों में तीन दलित और एक मुस्लिम है। मामला औद्योगिक थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर
IAS रिंकू सिंह उरई नगर पालिका जांच समिति से हटाए गए, अनियमितताओं की जांच की जिम्मेदारी मिली थी
एसडीएम न्यायिक रिंकू सिंह राही अब जालौन की नगर पालिका परिषद (उरई) में वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं की जांच नहीं करेंगे। उन्हें डीएम के निर्देश पर गठित जांच समिति से हटा दिया गया है। अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति) प्रेमचंद ने बताया कि रिंकू के स्तर से किसी भी प्रकार की जांच नहीं की जाएगी।
दरअसल, नगर पालिका में वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतों की जांच के लिए डीएम राजेश कुमार पांडेय ने 10 जुलाई को तीन सदस्यीय समिति गठित की थी। समिति में एडीएम (नमामि गंगे) प्रेमचंद्र मौर्य को अध्यक्ष, तत्कालीन एसडीएम जालौन रिंकू सिंह राही और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना को सदस्य बनाया गया था।
एडीएम की ओर से जारी पत्र के अनुसार, डीएम की संस्तुति पर एसडीएम जालौन राकेश कुमार सोनी को रिंकू सिंह राही की जगह समिति का सदस्य नामित कर दिया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर
देवरिया में अंबेडकर प्रतिमा विवाद में DM-SP ने 3 पुलिसकर्मी, लेखपाल-पंचायत सचिव को किया निलंबित
देवरिया में अंबेडकर प्रतिमा स्थापना को लेकर हुए विवाद डीएम-एसपी ने 3 पुलिसकर्मियों समेत 5 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। वहीं, हिंसा में शामिल लोगों की पहचान वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रही है।
यह विवाद ग्राम समाज की खलिहान भूमि पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी से जुड़ा है। दलित समाज के लोग पहले से ही चबूतरे का निर्माण करा चुके थे। प्रतिमा गांव पहुंचने की सूचना पर प्रशासन हरकत में आया। पुलिस ने बिना अनुमति सरकारी भूमि पर प्रतिमा स्थापित करने से मना किया था। मामला गौरीबाजार थाना क्षेत्र के लवकनी गांव का है। पढ़िए पूरी खबर…
कानपुर किडनी कांड-डॉक्टर पति-पत्नी समेत 4 आरोपियों को जमानत: अधिवक्ता बोले- दपंती ट्रांसप्लांट गैंग का हिस्सा नहीं, 4 महीने से जेल में हैं
कानपुर के चर्चित किडनी ट्रांसप्लांट मामले में आरोपी डॉक्टर पति-पत्नी समेत 4 लोगों को जमानत मिल गई है। आहूजा हॉस्पिटल के संचालक डॉ. सुरजीत सिंह आहूजा और उनकी पत्नी डॉ. प्रीति आहूजा की जमानत अर्जी 30 जुलाई को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मंजूर कर ली। जस्टिस विवेक वर्मा की सिंगल बेंच ने यह आदेश दिया। इससे करीब 2 महीने पहले जिला अदालत ने दोनों की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी।
कोर्ट ने आहूजा दंपती की पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता कमलेश पाठक ने तर्क दिया कि दपंती ट्रांसप्लांट गैंग का हिस्सा नहीं हैं। उनकी कोई आपराधिक पृष्ठभूमि भी नहीं है। 4 महीने से जेल में हैं। इसलिए बेल की मंजूरी दी जाए।
वहीं, प्रिया हॉस्पिटल के संचालक नरेंद्र सिंह और मेडलाइफ हॉस्पिटल से जुड़े राजेश कुमार को भी जिला अदालत से जमानत मिल चुकी है। हालांकि, जमानत मिलने के बाद भी चारों अभी कानपुर सेंट्रल जेल में हैं। जमानत की औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही उनकी रिहाई होगी। पढ़िए पूरी खबर…
कानपुर में साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड से बिना OTP के 8.85 लाख रुपए निकाले, केस दर्ज
कानपुर में साइबर ठगों ने एक युवक के क्रेडिट कार्ड से 20 मिनट के अंदर 8 बार में 8.85 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर उसे घटना की जानकारी हुई। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया। उसके बाद मामले की जांच में जुट गई।
सिविल लाइंस निवासी समरजीत सिंह ने बताया- उनके पास आईसीआईसीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड है। 23 जुलाई को सुबह पांच बजकर दो मिनट से पांच बजकर 22 मिनट के बीच उनके मोबाइल से 8 बार में 8.85 लाख रुपये ट्रांसफर हो गए, जब उनके मोबाइल पर रुपये निकलने का मैसेज आया।
तब उन्हें अपने साथ हुई साइबर ठगी की जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि उन्होंने न तो किसी को कोई ओटीपी बताया है और न ही किसी को रकम ट्रांसफर की है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है। पूरी खबर पढ़िए
कुशीनगर में पत्नी-3 बच्चों के हत्यारे को फांसी की सजा, जज बोले- मरने तक लटकाए रखो
कुशीनगर में पत्नी और 3 बच्चों के हत्यारे पिता को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उस पर 2 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया। जज ने कहा- दोषी को तब तक लटकाए रखो, जब तक इसकी मौत न हो जाए।
कसया के रहने वाले जितेंद्र कुशवाहा ने 26 अगस्त, 2021 को अपनी पत्नी और 3 बच्चों की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी थी। जितेंद्र के पिता की शिकायत पर कसया थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पढ़ें पूरी खबर…
बागपत में मकान का लेंटर गिरने से ससुर-दामाद और मजदूर की मौत, भीड़ ने तीनों को बाहर निकाला
बागपत में निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने से ससुर-दामाद समेत 3 की मौत हो गई। मकान का निर्माण पिछले एक साल से चल रहा था। चार दिन पहले छज्जे का लेंटर डाला गया था। गुरुवार को ससुर-दामाद समेत तीन मजदूर उस पर काम कर रहे थे। तभी अचानक तेज आवाज के साथ लेंटर भरभराकर गिर गया।
सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मलबे में दबे तीनों मजदूरों को बाहर निकाला गया। इनमें ससुर-दामाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल मजदूर को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना शाम करीब 5:30 बजे छपरौली कस्बे की है।पढ़ें पूरी खबर…
- बात खरी हैIAS साहब ने सेट किया भाभीजी का करियर: दिल्ली में अखिलेश, सपा में बढ़ रहा क्लेश; बागी अफसर के तेवर जल्द ठंडे पड़ेंगे
- मकान का लेंटर गिरने से ससुर-दामाद समेत 3 की मौत: मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला, एक साल से काम चल रहा था
- मेटा अलर्ट से 7 मिनट में बची युवक की जान: प्यार में धोखा-मुकदमे से परेशान होकर पी रहा था कीटनाशक, 10 दिन पहले जेल से छूटकर आया
- चंदौली में 25 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार: पुलिस ने इनामी अपराधी के पास से 110 रुपये किए बरामद
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी के 20 शहरों में बारिश, अस्पताल में घुसा पानी: प्रयागराज में खुसरोबाग किले की दीवार ढही, डीसीएम पर पेड़ गिरा; 75 जिलों में अलर्ट - Uttar Pradesh News

यूपी विधानसभा में अनुपूरक बजट हुआ पास, सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा पर हमला- ‘युवा, किसान और महिला विरोधी’

गोरखपुर में तरंग ओवरब्रिज का अनुरक्षण बना मुसीबत, 20 अगस्त तक बंद रहेगा पुल - gorakhpur tarang overbridge closure extended to aug 20


