होमधर्म-आस्थाउत्तर प्रदेश में दलित समाज कांग्रेस के साथ, मायावती के अकेले चुनाव लड़ने से बसपा को नुकसान तय इमरान मसूद | ?????? ?????? ??? ???? ???? ???????? ?? ???, ??????? ?? ????? ????? ????? ?? ???? ?????? ?? ???? ??????: ????? ????
धर्म-आस्था

उत्तर प्रदेश में दलित समाज कांग्रेस के साथ, मायावती के अकेले चुनाव लड़ने से बसपा को नुकसान तय इमरान मसूद | ?????? ?????? ??? ???? ???? ???????? ?? ???, ??????? ?? ????? ????? ????? ?? ???? ?????? ?? ???? ??????: ????? ????

उत्तर प्रदेश में दलित समाज कांग्रेस के साथ, मायावती के अकेले चुनाव लड़ने से बसपा को नुकसान तय इमरान मसूद नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने…

bhaskarhindi.com के अनुसार4 सितंबर 2026 को 06:31 pm बजे
उत्तर प्रदेश में दलित समाज कांग्रेस के साथ, मायावती के अकेले चुनाव लड़ने से बसपा को नुकसान तय  इमरान मसूद | ?????? ?????? ??? ???? ???? ???????? ?? ???, ??????? ?? ????? ????? ????? ?? ???? ?????? ?? ???? ??????: ????? ????

सौजन्य से:- bhaskarhindi.com

उत्तर प्रदेश में दलित समाज कांग्रेस के साथ, मायावती के अकेले चुनाव लड़ने से बसपा को नुकसान तय इमरान मसूद

नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान किया है। इस पर कांग्रेस पार्टी के सांसद इमरान मसूद ने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि इससे उनकी पार्टी को नुकसान होगा। उनकी पार्टी छह प्रतिशत पर सिमट जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दलित समाज कांग्रेस के साथ है।

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि उनको अकेले चुनाव लड़ने से कौन रोक रहा है। इसका परिणाम बस इतना होगा कि पार्टी 12 प्रतिशत से 6 प्रतिशत पर आ जाएगी। इसका असर उन्हीं पर होगा न कि किसी दूसरे पर। भाजपा देश में दलितों के प्रति नफरत परोसने का काम कर रही है। यह बात दलितों की समझ में आ रहा है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस दोनों साथ चुनाव लड़ रही हैं। कांग्रेस दलितों की पहली पार्टी रही है। इसीलिए दलितों का झुकाव कांग्रेस की तरफ रहेगा। उन्होंने कहा कि सीटों का बंटवारा कोई बड़ी बात नहीं है, हो जाएगा। इसका फैसला पार्टी करेगी।

स्वरा भास्कर के 'जौहर' को लेकर महिलाओं पर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस नेता ने कहा कि मैंने उनका स्टेटमेंट पढ़ा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा है।

धर्म गुरु अनिरुद्धाचार्य ने आरक्षण को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि आरक्षण गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वालों को मिलना चाहिए। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने कहा कि आरक्षण देश में संतुलन बनाने के लिए दिया गया था। देश में जो वर्ग सदियों तक शोषित रहा, उस वर्ग को मुख्यधारा में लाने के लिए आरक्षण की व्यवस्था बनाई गई।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर के यूक्रेन दौरे पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री वहां पर क्या करके आते हैं, यह उस पर निर्भर करेगा। भारत शांति का पक्षधर रहा है।

उत्तर प्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश राजभर के इस बयान पर कि पीडीए में 'पी' का मतलब 'पहली हार' है, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "वे बस कुछ भी अनाप-शनाप बोलते रहते हैं। उन्होंने उन्हीं के समर्थन से जीत हासिल की थी और अब वे कुछ भी कह रहे हैं।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On : 4 Sept 2026 7:50 PM IST

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें