UPTET Result Date: यूपी टीईटी पेपर-1 व 2 रिजल्ट कभी भी हो सकता है जारी, लाइफ टाइम रहेगी स्कोरकार्ड की वैधता - uptet result date up tet paper 1 and 2 results could be released at any time qualifying this time means the validity will last a lifetime
UPTET Result Date: यूपी टीईटी पेपर-1 व 2 रिजल्ट कभी भी हो सकता है जारी, लाइफ टाइम रहेगी स्कोरकार्ड की वैधता UPESSC द्वारा यूपी टीईटी रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। जो अभ्यर्थी इस बार परीक्षा पास कर लेंगे उनका स्कोरक…

सौजन्य से:- Jagran
UPTET Result Date: यूपी टीईटी पेपर-1 व 2 रिजल्ट कभी भी हो सकता है जारी, लाइफ टाइम रहेगी स्कोरकार्ड की वैधता
UPESSC द्वारा यूपी टीईटी रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। जो अभ्यर्थी इस बार परीक्षा पास कर लेंगे उनका स्कोरकार्ड लाइफटाइम के लिए वैलिड रहेगा। ...और पढ़ें
HighLights
- यूपी टीईटी रिजल्ट जल्द जारी होने की उम्मीद।
- डायरेक्ट लिंक upessc.up.gov.in पर होगा एक्टिवेट।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 में इस बार कुल मिलाकर 17,70,714 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था जिनको अब बेसब्री से नतीजे जारी होने का इंतजार है। इन सभी उम्मीदवारों को बता दें कि यह इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट जारी होने के बाद अब उम्मीद है कि राज्य सरकार के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग इस वीक में नतीजे घोषित कर देगा। हालांकि, इसको लेकर ऑफिशियल डेट का आना बाकी है।
इस बार पास कर ली परीक्षा तो लाइफ टाइम वैलिड रहेगा स्कोरकार्ड
सभी परीक्षार्थियों को बता दें कि अब यूपी सरकार की ओर से यूपी टीईटी का स्कोरकार्ड लाइफ टाइम के लिए वैलिड कर दिया गया है। पहले इसकी वैधता 5 वर्ष के लिए सीमित थी लेकिन अब एक बार अगर अभ्यर्थी निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करके एग्जाम क्वालीफाई कर लेता है तो हमेशा के लिए स्कोरकार्ड की वैधता रहेगी।
क्या है पास होने के लिए न्यूनतम कटऑफ
एग्जाम क्वालीफाई होने के लिए सभी वर्ग के लिए कटऑफ मार्क्स अलग-अलग निर्धारित है। जनरल श्रेणी के उम्मीदवारों को परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम 60 फीसदी अंक यानी कि 150 में से 90 अंक प्राप्त करना जरूरी है। इसके अलावा ओबीसी, एससी, एसटी एवं EWS वर्ग को 55 फीसदी अंक यानी कि 150 में से 82 अंक हासिल करना आवश्यक है। इससे कम अंक आने पर वे एग्जाम के लिए क्वालीफाई नहीं माने जायेंगे।
स्कोरकार्ड कैसे कर पाएंगे डाउनलोड
यूपीटीईटी रिजल्ट जारी होते ही अभ्यर्थी नीचे दी जा रही स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
- यूपी टीईटी रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको लॉग इन डिटेल दर्ज करके सबमिट करना होगा।
- अब परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही उसका प्रिंटआउट भी ले सकेंगे।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी के 20 शहरों में बारिश, अस्पताल में घुसा पानी: प्रयागराज में खुसरोबाग किले की दीवार ढही, डीसीएम पर पेड़ गिरा; 75 जिलों में अलर्ट - Uttar Pradesh News

यूपी विधानसभा में अनुपूरक बजट हुआ पास, सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा पर हमला- ‘युवा, किसान और महिला विरोधी’

गोरखपुर में तरंग ओवरब्रिज का अनुरक्षण बना मुसीबत, 20 अगस्त तक बंद रहेगा पुल - gorakhpur tarang overbridge closure extended to aug 20


