वाराणसी में शादी तय होने से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, मां ने अपहरण कर हत्या का लगाया आरोप - upset over her marriage being fixed in varanasi a lover killed his girlfriend her mother has alleged abduction and murder
वाराणसी में शादी तय होने से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, मां ने अपहरण कर हत्या का लगाया आरोप वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र में एक युवती का शव मिला है, पुलिस को आशंका है कि शादी तय होने से नाराज प्रेमी…

सौजन्य से:- Jagran
वाराणसी में शादी तय होने से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, मां ने अपहरण कर हत्या का लगाया आरोप
वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र में एक युवती का शव मिला है, पुलिस को आशंका है कि शादी तय होने से नाराज प्रेमी ने उसकी हत्या की है। मृतका 18 अगस्त को घ ...और पढ़ें
HighLights
- वाराणसी में युवती का शव मिला, हत्या की आशंका।
- प्रेमी पर शादी तय होने से नाराज होकर हत्या का आरोप।
- पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में।
जागरण संवाददाता, (रोहनिया) वाराणसी। थाना क्षेत्र के अखरी चौकी अंतर्गत बच्छांव पश्चिम पुरा के पास गुरुवार को युवती का मिला शव। हत्या की आशंका पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। मृतका राजातालाब क्षेत्र के जक्खिनी चौकी अंतर्गत मरूई गांव क्षेत्र की रहने वाली है। चौकी प्रभारी अखरी धर्मेंद्र कुमार राजपूत ने बताया कि मौके पर फील्ड यूनिट टीम बुलाई गई है।
18 अगस्त को लड़की घर से कहीं चली गई। जिसके बाद पिता ने राजातालाब थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। युवती की शादी पड़ोस के गांव में तय थी लेकिन नियार डीह थाना चोलापुर के रहने वाले रिश्तेदार से प्रेम संबंध चल रहा था। वह अपने ननिहाल भुआल पुर मीरजापुर में रहकर एमआर का काम करता था।
पुलिस की जांच में पता चला कि एक महीने पहले युवक ने बच्छांव में किराए पर कमरा लिया था। जिसमें लड़की का शव बरामद हुआ। मृतका के पिता जक्खिनी में रेडीमेड कपड़े की दुकान चलाते हैं। मृतका अपने माता- पिता की इकलौती संतान थी।
पिता ने बेटी की शादी कुछ दिनों पहले पड़ोस के गांव में ही तय कर दिया था और शादी नवंबर में होने वाली थी। प्रथम दृष्टया पुलिस की जांच से पता चला कि शादी तय होने से नाराज प्रेमी ने इसपर आपत्ति जताई होगी । इसके बाद युवती जगतपुर कालेज जाने को 18 अगस्त को निकली तो लड़का लेकर चला गया। दोनों बच्छांव पश्चिमपुरा स्थित गेस्ट हाउस के ऊपरी तक पर कमरे में पहुंचे।
आशंका है लड़के ने धारदार हथियार और ईंट से कूंचकर हत्या करने के बाद कमरे में बाहर से ताला बंद करके फरार हो गया । शव मिलने की सूचना पर एसीपी रोहनिया अवधेश विश्वकर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह मौके पर पहुंचकर जांच में जुटे हैं। पुलिस टीम रास्ते में लगे सीसीटीवी के आधार पर हत्या करने वाले युवक की तलाश में जुटी है।
घटना स्थल पर पहुंची मृतका की मां ने आरोपित पर अपहरण कर हत्या का आरोप लगाया है। मां के अनुसार वह 18 की सुबह जगतपुर कालेज जाने को निकली थी। शाम तक घर नहीं पहुंचने पर पुलिस को सूचना दिया गया। पुलिस ने।राजातालाब पुलिस मोबाइल के लोकेशन के आधार पर ट्रेस किया तो 18 की रात में ही घटना स्थल पहुंच गई लेकिन ताला तोड़ी जिसका परिणाम लड़की की हत्या के रूप में सामने आई। वहां शव से दुर्गंध आने लगी थी।
लड़की के स्वजन ही आरोपित के ननिहाल पहुंचे तो वहां से बैग में कमरे की चाभी मिली जिसे लेकर घटनास्थल पहुंचने के बाद कंट्रोल रूम और राजातालाब पुलिस को सूचना देकर कमरा खोला तो बाथरूम में खून से लथपथ शव मिला। जिसके बाद पुलिस शव की जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर डीआईजी, डीसीपी गोमती, एडीसीपी वरुणा जोन, एसीपी रोहनिया भी मौके पर पहुंचे और जांच की।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

योगी सरकार ने पेरेंट्स के खाते में भेजे यूनिफॉर्म-बैग के पैसे, 1.18 करोड़ छात्रों को फायदा

वाराणसी: 3 दिन से लापता M.Sc. छात्रा का शव प्रेमी के घर से मिला, खोजते हुए पहुंची थी मां

मेरठ थप्पड़ कांड से चर्चा में आए SSP अविनाश पांडेय हटाए गए; SP KK बिश्नोई, चारू निगम समेत 9 IPS का ट्रांसफर


