मेरठ थप्पड़ कांड से चर्चा में आए SSP अविनाश पांडेय हटाए गए; SP KK बिश्नोई, चारू निगम समेत 9 IPS का ट्रांसफर
UP 9 IPS Transfer List: यूपी के 9 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। योगी सरकार ने देर रात अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की। मेरठ एसएसपी अविनाश पांडे हटा दिए गए हैं। लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरका…

सौजन्य से:- Navbharat Times
UP 9 IPS Transfer List: यूपी के 9 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। योगी सरकार ने देर रात अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की। मेरठ एसएसपी अविनाश पांडे हटा दिए गए हैं।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इसमें सबसे बड़ा नाम मेरठ एसएसपी अविनाश पांडे का है। एसएसपी अविनाश पांडे पिछले दिनों खासी चर्चा में रहे थे। उन्होंने एक प्रदर्शन के दौरान पुलिस वैन में घुसकर एक प्रदर्शनकारी पर थप्पड़ बरसा दिया था। मामले की गूंज लखनऊ तक सुनाई दी थी। मामले में एसएसपी पर गंभीर आरोप लगे थे। अब योगी सरकार ने उन्हें मेरठ एसएसपी के पद से हटाते हुए डीजीपी मुख्यालय लखनऊ में एसपी पद पर संबंद्ध कर दिया है। साथ ही, संभल के चर्चित एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई को भी हटा दिया गया है। उन्हें बिजनौर का एसपी बनाया गया है। चारू निगम को सुल्तानपुर एसपी के पद से हटाते हुए यूपी-112 में एसपी बनाया गया है।
किनका कहां हुआ ट्रांसफर
विनीत जायसवाल: 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी विनीत जायसवाल अभी गोंडा एसपी के पद पर काम कर रहे थे। सरकार ने उनका तबादला सुल्तानपुर एसपी के पद पर कर दिया है।
चारू निगम: 2014 बैच की आईपीएस अधिकारी चारू निगम अभी सुल्तानपुर एसपी के पद पर काम कर रही थीं। उन्हें यूपी-112 लखनऊ में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
अविनाश पांडे: 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी अविनाश पांडे मेरठ एसएसपी के पद पर कार्यरत थे। उन्हें ट्रांसफर कर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक पद पर संबद्ध किया गया है।
बीबीजीटीसी मूर्ति: झांसी के एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति का तबादला कर दिया गया है। 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी को मेरठ का एसएसपी बनाया गया है।
अभिषेक: 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिषेक को बिजनौर पुलिस अधीक्षक पद से हटा दिया गया है। उन्हें गोंडा एसपी के पद पर तैनात किया गया है।
विकास कुमार: 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी विकास कुमार को बलरामपुर एसपी पद से हटा दिया गया है। सरकार ने उन्हें झांसी के एसएसपी के पद पर तैनात किया है।
कृष्ण कुमार बिश्नोई: 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी कृष्ण कुमार बिश्नोई को संभाल पुलिस अधीक्षक पद से हटाया गया है। संभल शाही मस्जिद हिंसा के दौरान उनके कार्यों की खूब सराहना हुई थी। अब उन्हें बिजनौर का एसएसपी बनाया गया है।
विकास चंद्र त्रिपाठी: आईपीएस विकास चंद्र त्रिपाठी अभी अपर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के पद पर तैनात थे। उन्हें संभाल एसपी बनाकर भेजा गया है।
मार्तंड प्रकाश सिंह: आईपीएस अधिकारी मार्तंड प्रकाश सिंह को बलरामपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। अभी वह हरदोई में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर काम कर रहे थे।
8 जुलाई की है घटना
मेरठ में 8 जुलाई को बीए छात्रा हत्याकांड मामले में कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन चल रहा था। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान एसएसपी अविनाश पांडेय ने प्रदर्शनकारियों और बंदी वाहन में वकील रवि गौतम पर थप्पड़ चलाए थे। मामले का वीडियो सामने आने के बाद इस पर जमकर बवाल मचा था। तमाम विपक्षी दलों ने इस घटना को लेकर एसएसपी पर सवाल खड़े किए थे। इसके बाद से ही उन पर एक्शन की आशंका जताई जा रही थी।
लेखक के बारे मेंराहुल पराशरराहुल पराशर नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। वे नवभारत टाइम्स की यूपी-उत्तराखंड टीम में काम करते हैं। प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका 22 साल लंबा का अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। राहुल पराशर ने अक्टूबर 2021 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था। उन्होंने पिछले 4 वर्षों में यूपी विधानसभा चुनाव, यूपी निकाय चुनाव, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव, यूपी में एसआईआर प्रक्रिया जैसे बड़े घटनाक्रम का विस्तृत कवरेज किया है। राजनीति गतिविधियों से लेकर प्रशासनिक हलचल और क्राइम की घटनाओं पर उनका फोकस रहता है।
विशेषज्ञता- राजनीतिक खबरों का विश्लेषण, क्राइम की घटनाओं पर विस्तृत रिपोर्ट, प्रशासनिक हलचल को लेकर इनसाइड स्टोरी, सरकार के फैसलों का आम लोगों पर असर का विश्लेषण।
पत्रकारिता अनुभव: अखबार और डिजिटल मीडिया में 22 साल से कार्यरत
राहुल पराशर ने साल 2004 में प्रभात खबर, पटना से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में जूनियर रिपोर्टर से लेकर प्रधान संवाददाता के पद पर काम किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा, राजद, जदयू और लोजपा जैसे दलों को कवर किया। उन्होंने शिक्षा विभाग की लंबे समय तक रिपोर्टिंग की। नवभारत टाइम्स वेबसाइट में काम करते हुए शानदार कवरेज के लिए कई बार संस्थान की ओर से सम्मानित किया गया है।
शिक्षा:
राहुल पराशर ने वर्ष 2004 में भारतीय विद्या भवन के पीके इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म का कोर्स किया है। मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर से आने वाले राहुल पराशर ने नेतरहाट, झारखंड से स्कूली शिक्षा ग्रहण की। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर से वर्ष 2002 में स्नातक की डिग्री हासिल की है।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

योगी सरकार ने पेरेंट्स के खाते में भेजे यूनिफॉर्म-बैग के पैसे, 1.18 करोड़ छात्रों को फायदा

वाराणसी: 3 दिन से लापता M.Sc. छात्रा का शव प्रेमी के घर से मिला, खोजते हुए पहुंची थी मां

वाराणसी में शादी तय होने से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, मां ने अपहरण कर हत्या का लगाया आरोप - upset over her marriage being fixed in varanasi a lover killed his girlfriend her mother has alleged abduction and murder


