होमक्राइमUP Weather Update: गोरखपुर में बरसेंगे बादल, थमेगी उमस, कल से राहत की वर्षा - gorakhpur weather heavy rain expected humidity relief soon
क्राइम

UP Weather Update: गोरखपुर में बरसेंगे बादल, थमेगी उमस, कल से राहत की वर्षा - gorakhpur weather heavy rain expected humidity relief soon

UP Weather Update: गोरखपुर में बरसेंगे बादल, थमेगी उमस, कल से राहत की वर्षा गोरखपुर में छिटपुट वर्षा और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग ने रविवार से तीन-चार दिनों तक झमाझम बारिश का अनुमान लगाया है, जिससे उमस…

Jagran के अनुसार1 अगस्त 2026 को 03:18 am बजे
UP Weather Update: गोरखपुर में बरसेंगे बादल, थमेगी उमस, कल से राहत की वर्षा - gorakhpur weather heavy rain expected humidity relief soon

सौजन्य से:- Jagran

UP Weather Update: गोरखपुर में बरसेंगे बादल, थमेगी उमस, कल से राहत की वर्षा

गोरखपुर में छिटपुट वर्षा और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग ने रविवार से तीन-चार दिनों तक झमाझम बारिश का अनुमान लगाया है, जिससे उमस से राह ...और पढ़ें

HighLights

- रविवार से गोरखपुर में झमाझम बारिश की संभावना।

- तीन-चार दिनों तक जारी रह सकती है वर्षा।

- उमस भरी गर्मी से मिलेगी बड़ी राहत।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। रह-रह कर हो रही छिटपुट वर्षा और बादलों के बीच से निकल रही धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। वातावरण में नमी अधिक होने के कारण उमस लगातार बनी हुई है और दिन के साथ रात में भी राहत नहीं मिल रही है। हालांकि आसमान में छाए बादल लोगों की उम्मीदों को जीवित रखे हुए हैं।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान भी राहत देने वाला है। विभाग के अनुसार रविवार से झमाझम वर्षा का दौर शुरू होने की पूरी संभावना है, जो लगातार तीन से चार दिन तक जारी रह सकता है। इससे उमस भरी गर्मी से करीब एक सप्ताह तक राहत मिलने के आसार हैं।

शुक्रवार को दिनभर बादलों और धूप के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। बीच-बीच में हुई हल्की वर्षा ने वातावरण में नमी और बढ़ा दी। इसके बाद निकली धूप ने हीट इंडेक्स के चढ़ा दिया। अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने के बावजूद लोगों को 38 से 40 डिग्री सेल्सियस जैसी गर्मी का अहसास हुआ। न्यूनतम तापमान भी लगभग 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जिससे रात में भी उमस से राहत नहीं मिली। शुक्रवार को आर्द्रता 78 से 83 प्रतिशत के बीच बनी रही।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में वर्षा के लिए अनुकूल वायुमंडलीय परिस्थितियां बन चुकी हैं। रविवार से अच्छी वर्षा शुरू होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- व्हाट्सएप लिंक पर क्लिक करना पड़ा महंगा, गोरखपुर के ऑटो चालक से 13.40 लाख की ठगी

यदि पूर्वानुमान के अनुरूप वर्षा होती है तो अधिकतम तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और यह 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास सिमट सकता है। लगातार होने वाली वर्षा से न केवल उमस कम होगी, बल्कि किसानों और आमजन दोनों को राहत मिलेगी। फिलहाल लोगों की निगाहें आसमान पर टिकी हैं और सभी को झमाझम वर्षा का इंतजार है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें