UP Weather Today: तराई और पश्चिमी जिलों में भारी बरसात के आसार, पूर्वी यूपी में दो दिन साफ रहेगा मौसम - up rain forecast 24 august ka mausamterai to see rain western up heavy showers
UP Weather Today: तराई और पश्चिमी जिलों में भारी बरसात के आसार, पूर्वी यूपी में दो दिन साफ रहेगा मौसम उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों, खासकर लखनऊ और अवध में अगले दो दिनों तक बारिश नहीं होगी, जबकि पश्चिमी यूपी और तराई क्षेत्…

सौजन्य से:- Jagran
UP Weather Today: तराई और पश्चिमी जिलों में भारी बरसात के आसार, पूर्वी यूपी में दो दिन साफ रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों, खासकर लखनऊ और अवध में अगले दो दिनों तक बारिश नहीं होगी, जबकि पश्चिमी यूपी और तराई क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है।
समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, लखनऊ। प्रदेश के अधिकतर जिलों में अगले दो दिनों तक बारिश नहीं होगी। इनमें लखनऊ और अवध के ज्यादातर जिले भी शामिल हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सोमवार को भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही तराई के जिलों में भी बारिश का दौर जारी रहेगा।
मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसूनी द्रोणी हिमालय की तराई की ओर खिसक रही है, जबकि निम्न दबाव क्षेत्र अमृतसर, नजीबाबाद, हरदोई से जमशेदपुर एवं दीघा के रास्ते उत्तरी-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक जा रहा है।
इससे पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों व तराई भाग में भारी वर्षा के साथ मध्यवर्ती क्षेत्र में हो रही हल्की से मध्यम वर्षा का दौर दो दिनों तक जारी रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भाग में 24 अगस्त की सुबह तक कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।
इसके बाद प्रदेश में पछुआ हवाओं की सक्रियता बढ़ेगी और प्रभावी वर्षा में उत्तरोत्तर कमी आएगी। प्रदेश के पश्चिमी एवं मध्यवर्ती भाग में प्रभावी वर्षा की संभावना कम है। प्रयागराज, सोनभद्र, मीरजापुर, वाराणसी, संत रविदास नगर व आसपास के जिलों में भारी वर्षा की संभावना है।
मंगलवार को भारी वर्षा वाले जिलों की संख्या में और कमी आएगी। लखनऊ में रविवार को अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई। सुबह इंदिरानगर व गोमतीनगर में वर्षा हुई तो दोपहर बाद चौक क्षेत्र में बारिश हुई। हालांकि दिन में धूप निकलने से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई।
राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 35.1 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में अधिकतम तापमान बस्ती में सर्वाधिक 36 डिग्री सेल्सियस रहा। बलिया में 35.8 व आजमगढ़ में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में बारिश के बाद भी उमस ने बढ़ाई बेचैनी, मौसम विभाग ने बताया कब मिलेगी राहत
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP Weather: यूपी में अगले 3 दिन तक कैसा रहेगा मौसम, जानें बारिश का अपडेट

वाराणसी, प्रयागराज और रायबरेली के युवा इनोवेटर्स ‘सैमसंग सॉल्व फॉर टुमॉरो’ के टॉप 40 में शामिल हुए - Samsung Newsroom भारत

लखनऊ में आज धूप के बीच फिर बरसेंगे बादल: चिनहट और सीतापुर रोड पर सबसे ज्यादा बरसा पानी, कई इलाकों में जलभराव - Lucknow News


