यूपी में कैसा रहेगा कल का मौसम? कई जिलों में बारिश और तेज हवा चलने की संभावना, IMD ने जारी की चेतावनी - up weather rain strong winds expected imd issues warning
यूपी में कैसा रहेगा कल का मौसम? कई जिलों में बारिश और तेज हवा चलने की संभावना, IMD ने जारी की चेतावनी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी है और आगामी दिनों में भी गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभ…

सौजन्य से:- Jagran
यूपी में कैसा रहेगा कल का मौसम? कई जिलों में बारिश और तेज हवा चलने की संभावना, IMD ने जारी की चेतावनी
उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी है और आगामी दिनों में भी गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।
HighLights
- उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश जारी, कई जिलों में उमस।
- मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट दिया।
- पूर्वी-पश्चिमी यूपी में 9-10 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ बारिश।
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है। वहीं, कई जिलों में तापमान बढ़ने से लोग उमस का सामना कर रहे हैं। मौसम विभाग की तरफ से आने वाले दिनों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
बीते 24 घंटे में प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में छिटपुट बारिश का दौर जारी है। वहीं, कई जिलों में हवाएं चलने की भी बात सामने आई है। आने वाले दिनों में प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके साथ ही, तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
यूपी में बारिश की संभावना
प्रदेश में आने वाले दिनों में छिटपुट बारिश जारी रह सकती है। वहीं, कई हिस्सों में गरज-चमक से साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग की तरफ से पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम को लेकर अपडेट जारी किया गया है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश: 9 और 10 अक्टूबर के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है। 9 अक्तूबर को बिजली गिरने के साथ 40 से 50 किमी/घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश: मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में 9 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती हैं। इसके साथ ही, 40 से 50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा। करीब 40 जिलों में दिन का पारा सामान्य से नीचे बना रहा।
यह भी पढ़ें- Weather Today: लखनऊ सहित पूरे उत्तर प्रदेश में कल से फिर बदलेगा मौसम, तेज धूप निकलने के आसार
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी में कैसा रहेगा मौसम? कई जिलों में तेज हवा चलने और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी - up weather rain thunderstorm alert for east and west up

प्रयागराज में झूंसी के HRI में फिर घुसा तेंदुआ, CCTV कैमरे में कैद हुई तस्वीर; दहशत का माहौल - leopard enters prayagraj hri again caught on cctv panic spreads

UP Weather: गोरखपुर में बारिश के बाद बादलों ने रोकी धूप, ठंड ने दी दस्तक - gorakhpur weather rain brings relief temperature drops


