होमधर्म-आस्थाUP Weather Today: विदाई से पहले फिर सक्रिय होगा मानसून, वाराणसी-प्रयागराज समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट - up rain alert new monsoon spell from sept 23 amid withdrawal
धर्म-आस्था

UP Weather Today: विदाई से पहले फिर सक्रिय होगा मानसून, वाराणसी-प्रयागराज समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट - up rain alert new monsoon spell from sept 23 amid withdrawal

UP Weather Today: विदाई से पहले फिर सक्रिय होगा मानसून, वाराणसी-प्रयागराज समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मानसून की विदाई के बीच उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल रहा है, जहां रविवार को कई मध्यवर्ती हिस्सों में बारिश ह…

jagran.com के अनुसार22 सितंबर 2026 को 01:04 am बजे
UP Weather Today: विदाई से पहले फिर सक्रिय होगा मानसून, वाराणसी-प्रयागराज समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट
 - up rain alert new monsoon spell from sept 23 amid withdrawal

सौजन्य से:- jagran.com

UP Weather Today: विदाई से पहले फिर सक्रिय होगा मानसून, वाराणसी-प्रयागराज समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट

मानसून की विदाई के बीच उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल रहा है, जहां रविवार को कई मध्यवर्ती हिस्सों में बारिश हुई।

HighLights

- रविवार को कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी समेत कई जिलों में हुई बारिश।

- 23 सितंबर से पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का नया दौर संभावित।

- बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र से बदलेगा मौसम।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। प्रदेश में मानसून की विदाई के बीच मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। रविवार को प्रदेश के मध्यवर्ती हिस्सों में कई स्थानों पर बारिश हुई। कानपुर, लखनऊ और बाराबंकी समेत आसपास के क्षेत्रों में बारिश से मौसम सुहाना रहा।

सोमवार को वाराणसी और प्रयागराज समेत आसपास के जिलों में बारिश हो सकती है, जबकि प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम सामान्य रहने के आसार हैं। दो दिनों बाद दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में वर्षा की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में कमी आएगी और अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर थम सकता है। इसके बाद बंगाल की खाड़ी से जुड़े उत्तरी अंडमान सागर क्षेत्र में बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से मौसम में एक बार फिर बदलाव के संकेत हैं।

निम्न दबाव क्षेत्र के उत्तरोत्तर मजबूत होने और दक्षिणी ओडिशा-उत्तरी आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से 23 सितंबर से पूर्वी उत्तर प्रदेश में वर्षा का नया दौर शुरू होने की संभावना है। धीरे-धीरे इसका प्रभाव प्रदेश के मध्यवर्ती और पश्चिमी हिस्सों तक पहुंच सकता है।

प्रयागराज का प्रदेश में रहा सबसे ज्यादा तापमान

25 सितंबर तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में भी बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा की स्थिति भी बन सकती है। हालांकि, बारिश की तीव्रता और दायरा स्थानीय मौसम परिस्थितियों पर निर्भर करेगा।

मानसून की विदाई के दौर में मौसम के इस बदलाव से तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। रविवार को दोपहर में धूप का असर दिखा और अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई।

प्रदेश में प्रयागराज में अधिकतम तापमान सर्वाधिक 35.7 डिग्री सेल्सियस रहा। लखनऊ में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस रहा। मेरठ, बस्ती, सुलतानपुर व बहराइच में भी अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें- यूपी नीट यूजी-2026: दूसरे चरण की काउंसलिंग का संशोधित कार्यक्रम जारी, 21 सितंबर से होगी च्वाइस फिलिंग

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें