UP Weather Today: लखनऊ में बढ़ेगा तापमान, पूर्वी यूपी में झमाझम बरसेंगे बादल; IMD ने किया अलर्ट - lucknow weather temperature to rise heavy rain in east up
UP Weather Today: लखनऊ में बढ़ेगा तापमान, पूर्वी यूपी में झमाझम बरसेंगे बादल; IMD ने किया अलर्ट UP Weather Update Today: लखनऊ में शनिवार को बारिश थमने के बाद उमस बढ़ी, जबकि रविवार को तापमान में आंशिक वृद्धि की संभावना है…

सौजन्य से:- Jagran
UP Weather Today: लखनऊ में बढ़ेगा तापमान, पूर्वी यूपी में झमाझम बरसेंगे बादल; IMD ने किया अलर्ट
UP Weather Update Today: लखनऊ में शनिवार को बारिश थमने के बाद उमस बढ़ी, जबकि रविवार को तापमान में आंशिक वृद्धि की संभावना है। मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, वहीं लखनऊ में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।
HighLights
- लखनऊ में शनिवार को बारिश थमने से बढ़ी उमस।
- रविवार को लखनऊ का तापमान बढ़ने की संभावना है।
- पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। पिछले दो दिनों से लखनऊ (Lucknow Rain Update) में हो रही झमाझम बारिश का सिलसिला शनिवार को कुछ थम गया। शनिवार सुबह लखनऊ और आसपास के जिलों में बादल छाए रहे। इससे सुबह हल्की बारिश ने मौसम खुशनुमा बना दिया।
हालांकि दोपहर बाद उमस से लोगों को परेशान भी किया। रविवार को लखनऊ के न्यूतनम और अधिकतम तापमान में आंशिक वृद्धि होगी। हालांकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश की संभावना है।
शनिवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा, यह सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक था।
यह भी पढ़ें- वाराणसी पूर्वांचल में उमस और गर्मी से ना हों परेशान, बादल करने जा रहे हैं आपको हैरान
मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को लखनऊ और आसपास बादल छाए रहेंगे। कहीं -कहीं हल्की बौछार भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के आसार हैँ।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

प्रयागराज में बाढ़ के बीच देवदूत बनी NDRF

प्रयागराज में सैलाब का सितम, 1997 के बाद ऐसी भीषण बाढ़ से हाहाकार

उफनती गंगा से उत्तर प्रदेश के जिलों में बाढ़ आ गई, जिससे उन्नाव जलमग्न हो गया, जिससे नावों को पार करना पड़ा


