UP Weather: दक्षिण-पश्चिमी में यूपी में बना चक्रवाती सिस्टम, आज भी कई जिलों में बारिश के आसार
UP Weather: दक्षिण-पश्चिमी में यूपी में बना चक्रवाती सिस्टम, आज भी कई जिलों में बारिश के आसार UP Weather: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज भी बारिश की संभावना बनी हुई है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें या छिट…

सौजन्य से:- livehindustan.com
UP Weather: दक्षिण-पश्चिमी में यूपी में बना चक्रवाती सिस्टम, आज भी कई जिलों में बारिश के आसार
UP Weather: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज भी बारिश की संभावना बनी हुई है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें या छिटपुट बारिश होने की संभावना है। हालांकि किसी भी जिले में भारी बारिश या तेज आंधी जैसी गंभीर चेतावनी नहीं दी गई है। गोरखपुर मे 27 और 28 सितंबर को बारिश की संभावना है।
UP Weather: उत्तर प्रदेश में आज यानी 19 सितंबर को भी कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें या छिटपुट बारिश होने की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग ने प्रदेश के किसी भी जिले में भारी बारिश या तेज आंधी जैसी कोई गंभीर चेतावनी जारी नहीं की है। ज्यादातर इलाकों में मौसम सामान्य और शांत रहने की उम्मीद है। वहीं, उत्तर प्रदेश के दक्षिणी-पश्चिमी हिस्से में ऊपरी वायुमंडल में चक्रवाती सिस्टम बनने का असर शुक्रवार दोपहर बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश में देखने को मिला। शुक्रवार को लखनऊ, बस्ती की तरफ से आए बादलों ने गोरखपुर में झमाझम बारिश की। वहीं मौसम विज्ञानियों ने 27 सितंबर को गोरखपुर में मध्यम और 28 सितंबर को भारी बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के मुताबिक गोरखपुर के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग ने 22.1 मिलीमीटर बारिश का रिकॉर्ड जारी किया है। इस दौरान कई जगह बिजली भी गिरी। जिले के पाली गांव में खेत में पानी चला रहे 50 साल के संतोष सिंह की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं हड़हा सोनबरसा गांव में घर के पास पशुओं के लिए चारा काट रहे 37 वर्षीय बुद्धिसागर साहनी भी बिजली की चपेट में आकर झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। वहीं जंगल कौड़िया के ग्राम पंचायत कुशहरा में बिजली गिरने से एक गाय और बछड़े की मौत हो गई। दोनों पशु गांव के रहने वाले शंभू प्रसाद के बताए जा रहे हैं।
पूर्वी यूपी से गुजर रही हैं मानसून हवाएं
मौसम विभाग के मुताबिक लौट रहीं मानसूनी हवाएं पूर्वी यूपी से गुजर रही है। शुक्रवार को महानगर के कई हिस्सों में मूसलधार बारिश भी हुई है। शुक्रवार को महानगर के आसमान में बादलों की धमा-चौकड़ी से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। शुक्रवार को दिन और रात के तापमान में गिरावट हुई। दिन का तापमान सामान्य से करीब एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं, रात का तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
27 और 28 सितंबर को बारिश के आसार
मौसम विशेषज्ञ केसी पाण्डेय के मुताबिक आगामी 27 और 28 सितंबर को जिले में बारिश हो सकती है। 27 सितंबर को मध्यम बारिश होगी, जबकि 28 सितंबर को भारी बारिश का अनुमान है। इसकी वजह है अंडमान निकोबार के पास शुक्रवार को बना कम दबाव का क्षेत्र। यह कम दबाव का क्षेत्र ओडीसा, बंगाल की खाड़ी होते हुए बिहार व झारखंड के रास्ते पूर्वी यूपी में प्रवेश करेगा। इसके प्रभाव से पूर्वी यूपी में आगामी 27 और 28 सितंबर को माध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है।
मानसून की वापसी के लिए बन रहीं परिस्थितियां
मौसम विभाग के मुताबिक 19 सितंबर के आसपास पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने लगी हैं। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास का ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) अब औसत तल से 1.5 से 3.1 किलोमीटर ऊपर उत्तर गुजरात और उसके आसपास स्थित है। मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओें में ऊपर की ओर गर्त, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP चुनाव: BJP की सहयोगी इस पार्टी ने किया 60 सीटों पर लड़ने का ऐलान

यूपी चुनाव की तैयारी तेज, सीएम योगी ने लखनऊ-गोरखपुर को दी बड़ी सौगातें

इस बार बीजेपी को मात देने की तैयारी में सपा, यूपी में उलझ गया राज्यसभा का गणित


