होमशिक्षा-करियरUP Weather 8 August: पूर्वी यूपी में आज नहीं बरसेंगे बादल, पश्चिम में अभी बारिश के आसार
शिक्षा-करियर

UP Weather 8 August: पूर्वी यूपी में आज नहीं बरसेंगे बादल, पश्चिम में अभी बारिश के आसार

UP Weather 8 August: पूर्वी यूपी में आज नहीं बरसेंगे बादल, पश्चिम में अभी बारिश के आसार UP Weather 8 August: पूर्वी यूपी में आज बारिश के आसार नहीं हैं। पश्चिम में अभी बारिश के आसार हैं लेकिन ये हल्की बारिश की ही संभावना…

Hindustan के अनुसार8 अगस्त 2026 को 11:18 am बजे
UP Weather 8 August: पूर्वी यूपी में आज नहीं बरसेंगे बादल, पश्चिम में अभी बारिश के आसार

सौजन्य से:- Hindustan

UP Weather 8 August: पूर्वी यूपी में आज नहीं बरसेंगे बादल, पश्चिम में अभी बारिश के आसार

UP Weather 8 August: पूर्वी यूपी में आज बारिश के आसार नहीं हैं। पश्चिम में अभी बारिश के आसार हैं लेकिन ये हल्की बारिश की ही संभावना जताई जा रही है। उमसभरी गर्मी एक बार फिर परेशान कर सकती है।

यूपी के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर अलग तरीके से चल रहा है। जहां दक्षिण में अभी बारिश हो रही है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम में अभी बारिश होगी लेकिन कम होने लगी है। पूर्वी इलाकों में आज से बारिश रुक जाएगी। यूपी के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश से सटे उत्तर प्रदेश के इलाकों में बारिश के आसार अभी बने हुए हैं।

शुक्रवार को दिनभर रुक रुककर बरसे बादल

शुक्रवार को पश्चिम यूपी के मेरठ में रुक-रुककर बारिश होती रही। गुरुवार रात में 23.8 मिमी बारिश दर्ज हुई जबकि शुक्रवार सुबह एवं दोपहर में अच्छी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार शाम 5.30 बजे तक मेरठ में 18.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। अगस्त के शुरुआती सात दिनों में 123.1 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है जो पूरे अगस्त की लगभग आधी है। शुक्रवार को दिन-रात का तापमान 28.7 एवं 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार वेस्ट यूपी में तीन से चार दिन रुक-रुककर मध्यम से तेज बारिश का यह दौर जारी रहने की उम्मीद है। वहीं, मेरठ का एक्यूआई 50 दर्ज हुआ जो अच्छी श्रेणी में है।

यूपी के कई जिलों में शनिवार से मानसून कमजोर पड़ेगा। कहीं-कहीं छिटपुट बरसात हो सकती है। वहीं, लखनऊ में भी बूंदाबांदी ही हो सकती है। यूपी के कई जिलों में रविवार तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को जारी पूर्वानुमान में इसकी संभावना जताई है। इस बीच शुक्रवार की दोपहर थोड़ी देर हुई तेज बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत तो दी लेकिन बारिश रुकते ही फिर एक बार गर्मी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग का कहना है कि यूपी में अभी मानसून सक्रिय रहेगा। हालांकि यह कमजोर ही रहेगा, जिसके कारण छिटपुट बारिश के आसार है।

कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके असर से दिन या रात के तापमान में आंशिक बदलाव आ सकता है। तेज धूप और बीच-बीच में बारिश के कारण नमी की मात्रा 90 प्रतिशत तक जा सकती है, जिससे उमस की अधिकता बनी रहेगी। इधर, पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में भी बढ़ौतरी देखने को मिली है।

दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश से लोगों को दिन भर की उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। वहीं दूसरी ओर धान के बिचड़े की रोपाई कर चुके तथा कर रहे किसानों के बीच इस बारिश से खुशी का माहौल व्याप्त है। मानसून की इस बारिश से जहां एक ओर मौसम सुहाना होने से लोगों को राहत है, किसानों के बीच धान की खेती को लेकर खुशी है। वहीं दूसरी ओर जर्जर सड़कों पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में इस बारिश के जल के जमाव हो जाने से राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

लेखक के बारे में

Srishti Kunjसृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें