होमदेश-दुनियाUP Weather: लखनऊ सहित यूपी के 45 जिलों में आज झमाझम बारिश, तराई में बिजली गिरने का अलर्ट - up weather today imd alert lighting and heavy rainfall in lucknow rampur pilibhit and 35 districts aaj ka mausam
देश-दुनिया

UP Weather: लखनऊ सहित यूपी के 45 जिलों में आज झमाझम बारिश, तराई में बिजली गिरने का अलर्ट - up weather today imd alert lighting and heavy rainfall in lucknow rampur pilibhit and 35 districts aaj ka mausam

UP Weather: लखनऊ सहित यूपी के 45 जिलों में आज झमाझम बारिश, तराई में बिजली गिरने का अलर्ट उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो रहा है, जिससे इस सप्ताह व्यापक वर्षा और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। इस दौ…

Jagran के अनुसार3 अगस्त 2026 को 03:18 am बजे
UP Weather: लखनऊ सहित यूपी के 45 जिलों में आज झमाझम बारिश, तराई में बिजली गिरने का अलर्ट
 - up weather today imd alert lighting and heavy rainfall in lucknow rampur pilibhit and 35 districts aaj ka mausam

सौजन्य से:- Jagran

UP Weather: लखनऊ सहित यूपी के 45 जिलों में आज झमाझम बारिश, तराई में बिजली गिरने का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो रहा है, जिससे इस सप्ताह व्यापक वर्षा और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान म ...और पढ़ें

HighLights

- उत्तर प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, व्यापक वर्षा के आसार

- कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना, तापमान गिरेगा

- अगस्त का औसत तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान

जागरण संवाददाता, लखनऊ। UP Weather: प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा रहा है। इस सप्ताह में प्रदेश में व्यापक वर्षा के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इस महीने में औसत तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, लेकिन इस सप्ताह प्रदेश में अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दक्षिणी पूर्वी राजस्थान पर केंद्रित सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र के उत्तरोत्तर कमजोर होने के साथ पश्चिम-उत्तर में आगे बढ़ने से मानसूनी द्रोणी के धीरे-धीरे उत्तरी दिशा में स्थानांतरित हो रही है। इससे गंगा के मैदानी इलाकों में धीरे-धीरे मानसूनी प्रवाह सुदृढ़ होने की संभावना है।

हालांकि इस सप्ताह चार डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता अधिकतम तापमान

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के तराई क्षेत्र में खूब बारिश हो रही है। विशेषकर सिद्धार्थनगर में बहुत भारी वर्षा हुई। बांसी में सर्वाधिक 242.4 मिलीमीटर तक वर्षा दर्ज की गई। सिंह ने बताया कि सोमवार को देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं व आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश के आसार हैं।

गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की आशंका

इसके अलावा प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच लखीमपुर खीरी, सीतापुर हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के क्षेत्र में गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की आशंका है।

खबरें और भी

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, देहरादून समेत 7 जिलों में भारी बारिश का 'येलो अलर्ट'

बांदा का अधिकतम तापमान सर्वाधिक 37.2 डिग्री सेल्सियस

रविवार को धूप खिलने से तापमान में थोड़ी वृद्धि दर्ज की गई। लखनऊ का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक यानी 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में बांदा का अधिकतम तापमान सर्वाधिक 37.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें