होमदेश-दुनियाUP में मानसून की वापसी: लखनऊ सहित 40 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, आगरा में झमाझम बरसात - up weather imd alertt heavy rainfall in 40 districts of up lucknow agra meerut moradabad monsoon active five day forecast
देश-दुनिया

UP में मानसून की वापसी: लखनऊ सहित 40 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, आगरा में झमाझम बरसात - up weather imd alertt heavy rainfall in 40 districts of up lucknow agra meerut moradabad monsoon active five day forecast

UP में मानसून की वापसी: लखनऊ सहित 40 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, आगरा में झमाझम बरसात उत्तर प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय हो रहा है, इस सप्ताह लगातार चार-पांच दिनों तक बारिश की संभावना है। मंगलवार को 40 जिलों में भा…

Jagran के अनुसार4 अगस्त 2026 को 02:18 am बजे
UP में मानसून की वापसी: लखनऊ सहित 40 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, आगरा में झमाझम बरसात
 - up weather imd alertt heavy rainfall in 40 districts of up lucknow agra meerut moradabad monsoon active five day forecast

सौजन्य से:- Jagran

UP में मानसून की वापसी: लखनऊ सहित 40 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, आगरा में झमाझम बरसात

उत्तर प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय हो रहा है, इस सप्ताह लगातार चार-पांच दिनों तक बारिश की संभावना है। मंगलवार को 40 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी ...और पढ़ें

HighLights

- प्रदेश में मानसून फिर से सक्रिय हो रहा है।

- मंगलवार को 40 जिलों में भारी बारिश की संभावना।

- कई जिलों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात का अलर्ट।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो रहा है। इस सप्ताह लगातार चार-पांच दिनों तक बारिश के आसार बन रहे हैं। मंगलवार को प्रदेश के 40 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मानसूनी द्रोणी धीरे-धीरे उत्तरी दिशा में स्थानांतरित हो रही है।

इससे गंगा के मैदानी इलाकों में धीरे-धीरे मानसूनी प्रवाह सुदृढ़ होने की संभावना है, जो अधिकतर जिलों में बारिश का कारण बनेगी। आगरा में मंंगलवार की सुबह तेज बारिश होने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।

सोमवार को कई जिलों में बरसात, लखनऊ में 35 मिमी वर्षा

सोमवार को लखनऊ सहित अवध के कई जिलों में सुबह ही अच्छी बारिश हुई। राजधानी में कई स्थानों पर 25 से 35 मिलीमीटर तक बारिश रिकॉर्ड की गई।

मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, लखीमपुर खीरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, सहारनपुर, मथुरा , हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं एवं आसपास के क्षेत्रों में अगले 24 घंटों में तेज बारिश होगी।

इन जिलों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात की आशंका

इसके अलावा सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात की आशंका है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, देहरादून समेत 7 जिलों में भारी बारिश का 'येलो अलर्ट'

हमीरपुर और मुरादाबाद का तापमान रहा अधिक

सोमवार को धूप खिलने से तापमान में थोड़ी वृद्धि दर्ज की गई। लखनऊ का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक यानी 33.9 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में हमीरपुर का अधिकतम तापमान सर्वाधिक 36.2 व मुरादाबाद का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें