UP Weather 27 August: यूपी में आज भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवा संग वज्रपात का भी खतरा
UP Weather 27 August: यूपी में आज भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवा संग वज्रपात का भी खतरा उत्तर प्रदेश पर हवा के निम्नदाब की स्थिति है। साथ ही मानसून की ट्रफ लाइन जम्मू, देहरादून से होकर गुजरते हुए इस स्थिति को मजबूत बना रही…

सौजन्य से:- Hindustan
UP Weather 27 August: यूपी में आज भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवा संग वज्रपात का भी खतरा
उत्तर प्रदेश पर हवा के निम्नदाब की स्थिति है। साथ ही मानसून की ट्रफ लाइन जम्मू, देहरादून से होकर गुजरते हुए इस स्थिति को मजबूत बना रही है। ऐसे में प्रदेश के कई जिलों में वर्षा की तीव्रता बढ़ गई है।
यूपी में गुरुवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। लोगों को पुराने भवनों, दीवारों, टिनशेड, पुराने पेड़ों और बिजली के खंभों के आसपास नहीं जाने की चेतावनी दी गई है। यात्रा के दौरान भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने दक्षिणी उत्तर प्रदेश के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण प्रदेश के कई जिलों में भारी या बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है।
जानकारी के मुताबिक दक्षिणी यूपी और उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर बने कम दबाव वाले क्षेत्र के प्रभाव से अधिक बारिश हो सकती है। इस दौरान करीब एक दर्जन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। निचले इलाकों में हल्की से मध्यम बाढ़ और जलभराव का खतरा भी बताया गया है। इनमें आगरा, अलीगढ़, औरैया, बदायूं, एटा, फिरोजाबाद, हमीरपुर, झांसी, कासगंज, मैनपुरी, मथुरा और शाहजहांपुर शामिल हैं। भारी बारिश और आंधी-तूफान के कारण कच्चे मकानों, फसलों और बिजली के खंभों को नुकसान होने की आशंका जताई गई है। इस बीच वज्रपात का भी खतरा बताया गया है।
खुले में आयोजनों पर खतरा
बुधवार को खुले में होने वाले आयोजनों पर खतरा मंडराने लगा है। ऐसे आयोजनों को दूसरे सुरक्षित या बंद स्थानों पर शिफ्ट करने की सलाह दी गई है। आकाशीय बिजली गरजने और गिरने तथा तेज हवाओं के बीच बिजली आपूर्ति बाधित हो सकती है। इसलिए घरों में पर्याप्त रोशनी के इंतजाम करने को कहा गया है। माचिस, मोमबत्ती और रिचार्जेबल लैंप आदि का बंदोबस्त करके रखना उचित रहेगा।
30.6 डिग्री पर आया तापमान
बुधवार को दिनभर बौछारें पड़ने से तापमान में करीब चार डिग्री तक की गिरावट आई। अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बाहर का तापमान शरीर के तापमान से कम रहने के कारण गर्मी और उमस महसूस नहीं हुई। न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक होकर 26.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आर्द्रता का अधिकतम स्तर 95 प्रतिशत दर्ज किया गया।
हजरतगंज में 52 मिमी बारिश हुई
वहीं, यूपी की राजधानी लखनऊ में हुई तेज बारिश से कई जगह जलभराव हो गया। इस दौरान सबसे अधिक वर्षा राजभवन-हजरतगंज के आसपास 52 मिलीमीटर दर्ज की गई। मौसम मुख्यालय के अनुसार बुधवार की शाम 5:30 बजे तक राजभवन के अलावा अलीगंज में 28 मिलीमीटर वर्षा हुई। गोमती नगर में 23 मिमी, चिनहट में 21 मिमी व एयरपोर्ट पर 14.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Lucknow News: अयोध्या-वाराणसी के आचार्यों ने किया गणपति बप्पा का पूजन

गोरखपुर में भागवत महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ, CM योगी बोले- श्रीमद्भागवत दिखाती है सत्य का मार्ग - yogi adityanath bhagwat katha guides amidst social media halftruths

गोरखपुर में सड़क हादसे और कैंसर पीड़ित परिवारों से मिले सीएम योगी, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सौंपे आर्थिक मदद के चेक - cm yogi provides aid to bereaved families in gorakhpur


