UP Weather 23 August: यूपी में बारिश से गिरा तापमान, उमस-गर्मी से राहत को आज भी बरसेंगे बादल
UP Weather 23 August: यूपी में बारिश से गिरा तापमान, उमस-गर्मी से राहत को आज भी बरसेंगे बादल UP Weather 23 August: यूपी में बारिश से तापमान में कुछ गिरावट आई है। लोग लंबे समय से उमस-गर्मी की मार झेल रहे थे। इससे राहत दिल…

सौजन्य से:- Hindustan
UP Weather 23 August: यूपी में बारिश से गिरा तापमान, उमस-गर्मी से राहत को आज भी बरसेंगे बादल
UP Weather 23 August: यूपी में बारिश से तापमान में कुछ गिरावट आई है। लोग लंबे समय से उमस-गर्मी की मार झेल रहे थे। इससे राहत दिलाने को आज भी बादल बरसेंगे। बारिश के कारण गर्मी में कमी आई है।
मानसूनी ट्रफ लाइन यूपी के ऊपर से गुजर रही है जिससे पूर्वी यूपी से लेकर पश्चिम यूपी तक कल से गर्मी से काफी राहत मिली है। शुक्रवार की शाम से शुरू हुआ बदली बारिश का सिलसिला सुबह देर तक चला। सुबह से ही पश्चिम यूपी के कई इलाकों और पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में बारिश हुई। अमौसी स्थित मौसम मुख्यालय के पैमाने में लखनऊ में 58.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार बदली बारिश का सिलसिला रुक रुक कर रविवार को भी रह सकता है।
शनिवार सुबह एकाएक बदले मौसम से पश्चिम यूपी में शहर से देहात तक बादल जमकर बरसे। उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक बारिश मवाना में 190 मिमी रिकॉर्ड हुई जबकि शहर में दोपहर तक 59.3 मिमी बारिश हुई। बारिश से दिन-रात के तापमान में गिरावट हुई है। आज से अगले कुछ दिनों तक वेस्ट यूपी में कुछेक हिस्सों में छुटपुट बारिश का दौर चल सकता है। अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार मवाना में 190 मिमी की मूसलाधार बारिश रिकॉर्ड की गई जो प्रदेश में सर्वाधिक है। लखनऊ में 58.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। मेरठ में शनिवार को 59.3 मिमी बारिश के साथ ही अगस्त में 377.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है जो सामान्य से 73 फीसदी अधिक है। अगस्त में औसत मासिक बारिश 217.9 मिमी है जबकि वास्तविक बारिश इससे अधिक हो चुकी है।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिन-रात के तापमान 31.3 और 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। दिन का तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज हुआ जबकि रात का सामान्य से मामूली अधिक रहा। बारिश से मेरठ के एक्यूआई में भी सुधार हुआ है और शनिवार को यह 68 रिकॉर्ड हुआ जो संतोषजनक श्रेणी में है।
कम दबाव का क्षेत्र बनने से बदला मौसम
पूर्वी यूपी में कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। इसके कारण शनिवार की देर शाम आसमान में गहरे काले बादल छा गए और गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई, तो कहीं बूंदाबांदी हुई। इस दौरान तेज हवाएं भी चलीं। मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे में गोरखपुर में एक मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। शनिवार की देर शाम मौसम बदलने से रात की उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली। वहीं दिन में शनिवार को आसमान में बादल के छोटे टुकड़े मौजूद रहे और धूप तेज रही। इससे दिन के तापमान में इजाफा हुआ है।
पूर्वी यूपी में दिन का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। रात का न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है।मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी यूपी में बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से देर शाम आसमान में काले घने बादल छाए और रिमझिम फुहारे गिरी। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार से आसमान अपेक्षाकृत साफ रहेगा। आसमान में हल्के काले बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। अगले पांच दिनों तक के लिए मौसम विभाग ने कोई भी चेतावनी जारी नहीं की है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

मौसम देगा सरप्राइज! दिल्ली-NCR, यूपी समेत इन राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, यहां होगी भारी बारिश

UP Weather Today: लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट, 5 डिग्री तक गिरेगा पारा - up weather rain hailstorm alert for lucknow temperature drop

UP Weather: पूर्वी यूपी में फिर बारिश, दीवार गिरने से बच्ची की मौत; 3 फ्लाइट डायवर्ट; हुई ये भविष्यवाणी


