लखनऊ में नगर निगम टीम पर हमला, दरोगा की गर्दन दबाई
लखनऊ में नगर निगम टीम पर हमला, दरोगा की गर्दन दबाई Lucknow News In HIndi: नगर निगम की सड़क पर घूमने वाले आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए पारा क्षेत्र में गयी थी. अचानक स्थानीय लोगों और उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया. उत्त…

सौजन्य से:- abplive.com
लखनऊ में नगर निगम टीम पर हमला, दरोगा की गर्दन दबाई
Lucknow News In HIndi: नगर निगम की सड़क पर घूमने वाले आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए पारा क्षेत्र में गयी थी. अचानक स्थानीय लोगों और उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया.
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में रविवार को थाना पारा क्षेत्र में उस समय हडकंप मच गया, जब आवारा पशुओं को पकड़ने गयी नगर निगम की टीम पर स्थानीय घोसी समुदाय और उपद्रवियों ने हमला कर दिया. यही नहीं बेखौफ दबंगों ने एक दरोगा की गर्दन जकड़ कर गिरा लिया, अगर साथी पुलिस कर्मियों के वहां पहुंचने में जरा भी देर हो जाती तो उसकी जान जा सकती थी.
पुलिस ने मामला दर्ज कर एक महिला और एक पुरुष को मौके से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है.
यह भी पढ़ें: हिंदू लड़कियों के बुर्के में डांस करने पर बवाल, BSA ने दिए जांच के आदेश
क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के मुताबिक, नगर निगम की सड़क पर घूमने वाले आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए पारा क्षेत्र में गयी थी. अचानक स्थानीय लोगों और उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया. पथराव से कई नगर निगम कर्मी घायल हो गए. यही नहीं काई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए. इस बीच हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी उपद्रवी हमलावर हो गए. एक दरोगा को गिरा लिया और उसकी गर्दन दबाकर मारने की कोशिश की. जिसे बाकी पुलिस कर्मियों ने बचाया.
18 भैसों को पकड़ा
हमले के बावजूद नगर निगम की टीम ने 18 भैसों को जब्त कर कांजी हाउस भेजा है. इस पथराव और हमले में नगर निगम कारियों के पैरों और पीठ में चोटें आयीं हैं. सभी का मेडिकल कराया जा रहा है.पशु कल्याण प्रभारी अवधेश कुमार ने पारा थाने में नामजद और अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ तहरीर दर्ज कराई है. मौके से पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है, इनमें एक महिला और इमरान नामक एक पुरुष शामिल है.
नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि जिन लोगों ने सरकारी काम में बाधा डाली है उन पर सख्त कार्रवाई होगी. आवारा पशुओ को पकड़ने के काम लगातार जारी रहेगा. उधर पुलिस ने हमलावरों की तलाश के लिए छापेमारी तेज कर दी है.
यह भी पढ़ें: थानाभवन सीट पर 2027 में पलटेगा पासा या RLD फिर मारेगी बाजी? जानें यहां समीकरण
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

2017 के पहले सपाई हड़प लेते थे गरीबों का राशन कार्ड, अब 15 करोड़ लोगों को निरंतर निःशुल्क मिल रहा राशनः CM योगी

मुस्कान को अरेस्ट करने वाली महिला दरोगा सस्पेंड: वीडियो बनाकर शेयर करती क्यूआर कोड, मेरठ के SSP ऑफिस में तैनात थी - Meerut News

पूरा विश्व देखेगा झांसी के ‘मिनी जामताड़ा’ की कहानी, उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्रवाई की बन रही डॉक्यूमेंट्री - world will witness the story of jhansis mini jamtara bprd is preparing documentary on the uttar pradesh police crackdown


