होमक्राइम'मेरा अपहरण हो गया है', परिवार से पांच लाख ऐंठने के लिए यूपी के युवा ने बहाए मगरमच्छ के आंसू; फूटा भांडा - up teen crocodile tears to extort rs 5 lakh from family says i am kidnapped
क्राइम

'मेरा अपहरण हो गया है', परिवार से पांच लाख ऐंठने के लिए यूपी के युवा ने बहाए मगरमच्छ के आंसू; फूटा भांडा - up teen crocodile tears to extort rs 5 lakh from family says i am kidnapped

'मेरा अपहरण हो गया है', परिवार से पांच लाख ऐंठने के लिए यूपी के युवा ने बहाए मगरमच्छ के आंसू; फूटा भांडा उत्तर प्रदेश के एक 19 वर्षीय युवक ने पुणे में अपने अपहरण का नाटक रचा और परिवार से 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी। High…

jagran.com के अनुसार18 अगस्त 2026 को 01:55 pm बजे
'मेरा अपहरण हो गया है', परिवार से पांच लाख ऐंठने के लिए यूपी के युवा ने बहाए मगरमच्छ के आंसू; फूटा भांडा - up teen crocodile tears to extort rs 5 lakh from family says i am kidnapped

सौजन्य से:- jagran.com

'मेरा अपहरण हो गया है', परिवार से पांच लाख ऐंठने के लिए यूपी के युवा ने बहाए मगरमच्छ के आंसू; फूटा भांडा

उत्तर प्रदेश के एक 19 वर्षीय युवक ने पुणे में अपने अपहरण का नाटक रचा और परिवार से 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी।

HighLights

- युवक ने पुणे में अपने अपहरण का नाटक किया।

- परिवार से 5 लाख रुपये की फिरौती की मांग की।

- पुलिस ने लॉज से युवक को हिरासत में लिया।

डिजिटल डेस्क, पुणे। उत्तर प्रदेश के एक 19 साल के युवक ने महाराष्ट्र के पुणे में कथित तौर पर अपने ही अपहरण का नाटक रचा और परिवार को यकीन दिलाने के लिए रोते हुए अपना एक वीडियो भी भेजा कि उसका अपहरण हो गया है।

उसकी योजना परिवार को डराकर 5 लाख रुपये की फिरौती वसूलने की थी, लेकिन पुलिस ने जब पुणे के एक लॉज में उसकी लोकेशन का पता लगाया तो उसका भांडा फूट गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान ओम प्रकाश गौरीशंकर के तौर पर हुई है और वह उत्तर प्रदेश के बांदा जिले का रहने वाला है।

आर्थिक तंगी से जूझ रहा था ओम प्रकाश

ओम प्रकाश कुछ समय पहले पुणे आया था लेकिन उनके पास कोई पक्की नौकरी नहीं थी। पुलिस के मुताबिक, वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था और बार-बार अपने परिवार से पैसे मांग रहा था। जब उनकी आर्थिक परेशानियां बनी रहीं तो कथित तौर पर उसने खुद के अपहरण का नाटक किया और बड़ी रकम हासिल करने का फैसला किया।

वीडियो बनाकर परिवार को भेजा

प्लान को अंजाम देने के लिए उसने उत्तर प्रदेश में अपने परिवार से संपर्क किया और दावा किया कि पुणे में उसका अपहरण कर लिया गया है। कहानी को असली दिखाने के लिए उसने फूट-फूटकर रोते हुए अपना एक वीडियो रिकॉर्ड करके भेजा।

उसने अपने परिवार को बताया कि अपहरणकर्ता उसे तभी छोड़ेंगे जब उन्हें फिरौती के तौर पर 5 लाख रुपये दिए जाएंगे। वीडियो और फिरौती की मांग से घबराकर उसके परिवार ने उत्तर प्रदेश पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। आरोप की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस ने तुरंत पुणे पुलिस को अपहरण और फिरौती की मांग के बारे में जानकारी दी।

जब तलाश में जुटी पुलिस

अलर्ट मिलने के बाद पुणे पुलिस ने उस नौजवान का पता लगाने की कोशिशें शुरू कर दीं। उसे खोजने के लिए अलग-अलग पुलिस स्टेशनों के अफसरों और रात में गश्त करने वाले सीनियर अफसरों ने इस ऑपरेशन में हिस्सा लिया।

उत्तर प्रदेश पुलिस से मिले मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके पुलिस की एक टीम ने उसके फोन को ट्रैक करना शुरू किया। जांच के दौरान उन्हें पुणे के खड़की इलाके का पता चला, जहां फोन की लोकेशन मिली थी।

लॉज में खुद को कर रखा था बंद

इसके बाद पुलिस ने खड़की में क्राउन प्लाजा लॉजिंग पर छापा मारा। जब अधिकारी कमरे में दाखिल हुए तो उन्हें कोई अपहरणकर्ता नहीं मिला। इसके बजाय ओम प्रकाश लॉज के अंदर सुरक्षित बैठा था। पूछताछ के दौरान, उसने कथित तौर पर माना कि कोई अपहरण नहीं हुआ था और उसने अपने बड़े भाई से 5 लाख रुपये ऐंठने के लिए पूरी कहानी गढ़ी थी।

पुलिस ने बताया कि उसने जान-बूझकर रोते हुए वीडियो रिकॉर्ड किया और भेजा था ताकि उसका दावा सच लगे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें: 'लापता लोगों के मामलों में उम्र-लिंग की परवाह किए बगैर तुरंत FIR करें', पुलिस की मनमानी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त आदेश

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें