होमखेलUP T-20: भुवनेश्वर के हाथों में होगी लखनऊ की कमान, रिंकू को मेरठ की कप्तानी - bhuvneshwar to lead lucknow rinku captains meerut in up t20
खेल

UP T-20: भुवनेश्वर के हाथों में होगी लखनऊ की कमान, रिंकू को मेरठ की कप्तानी - bhuvneshwar to lead lucknow rinku captains meerut in up t20

UP T-20: भुवनेश्वर के हाथों में होगी लखनऊ की कमान, रिंकू को मेरठ की कप्तानी यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन में लखनऊ फाल्कंस की कमान भुवनेश्वर कुमार और मेरठ मैवेरिक्स की कप्तानी रिंकू सिंह संभालेंगे। यह लीग 14 अगस्त से लखनऊ…

Jagran के अनुसार1 अगस्त 2026 को 03:18 pm बजे
UP T-20: भुवनेश्वर के हाथों में होगी लखनऊ की कमान, रिंकू को मेरठ की कप्तानी
 - bhuvneshwar to lead lucknow rinku captains meerut in up t20

सौजन्य से:- Jagran

UP T-20: भुवनेश्वर के हाथों में होगी लखनऊ की कमान, रिंकू को मेरठ की कप्तानी

यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन में लखनऊ फाल्कंस की कमान भुवनेश्वर कुमार और मेरठ मैवेरिक्स की कप्तानी रिंकू सिंह संभालेंगे। यह लीग 14 अगस्त से लखनऊ के इका ...और पढ़ें

HighLights

- चौथे सीजन में लखनऊ और मेरठ की फ्रेंचाइजी ने टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ियों पर जताया भरोसा

- 14 अगस्त को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में उद्घाटन समारोह, कानपुर से होगी ट्राफी टूर की शुरुआत

जागरण संवाददाता, कानपुर। यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन में लखनऊ फाल्कंस ने भुवनेश्वर कुमार और मेरठ मैवेरिक्स ने रिंकू सिंह पर भरोसा जताया है। लखनऊ और मेरठ की फ्रेंचाइजी ने तीसरे सीजन की तरह नए सीजन में भी सबसे अनुभवी खिलाड़ियों को टीम की संभालने की जिम्मेदारी सौंपी है। मध्यम गति के गेंदबाज भुवनेश्वर के पास लंबा अंतरराष्ट्रीय और आइपीएल का अनुभव है।

भुवी रायल चैलेंजर बेंगलुरू को दो बार लगातार चैंपियन बनाने में योगदान दे चुके हैं। इसी प्रकार रिंकू सिंह भी भारतीय टी-20 लीग के सदस्य हैं, जो आइपीएल में कोलकाता नाइड राइडर्स के साथ खेल रहे हैं। नए सीजन में भुवी व रिंकू के कंधों पर टीम को खिताब दिलाने की चुनौती रहेगी।

14 अगस्त से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने वाली यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन के लिए फ्रेंचाइजी की ओर कप्तान और उप कप्तान की खोज शुरू कर दी गई है। दूसरे सीजन की विजेता टीम मेरठ मैवेरिक्स ने धाकड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह को कप्तान बनाया है। रिंकू यूपी टी-20 लीग के तीन सीजन में शानदार बल्लेबाजी कर टीम मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

वहीं, ग्रीन पार्क में खेले गए पहले सीजन में नोएडा सुपर किंग्स की कप्तानी करने वाले भुवनेश्वर तीसरे सीजन में लखनऊ की गेंदबाजी को रफ्तार देते हुए दिखे थे। आइपीएल में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भुवी के कंधे पर अब लखनऊ को खिताब दिलाने की जिम्मेदारी होगी।

खबरें और भी

कानपुर से शुरू होगा यूपी टी-20 लीग का ट्राफी टूर

यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन का ट्राफी टूर छह अगस्त से ग्रीन पार्क स्टेडियम से शुरू होगा। जो वाराणसी, लखनऊ, नोएडा, मेरठ और गोरखपुर जाएगा। ट्राफी का स्वागत शहर के विभिन्न स्थानों पर क्रिकेट प्रेमियों की ओर किया जाएगा। यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डा. संजय कपूर ने बताया कि ट्राफी टूर का आयोजन टी-20 विश्व कप की तरह किया जाएगा। जो छह फ्रेंचाइजी के शहर में आएगा और यूपी टी-20 लीग की भव्य ट्राफी के साथ क्रिकेट प्रेमी सेल्फी भी ले सकेंगे।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें