होमशिक्षा-करियरUP Rain: यूपी के इस इलाके में कल से चार दिनों तक होगी भारी बारिश, जानें अन्य राज्यों का हाल
शिक्षा-करियर

UP Rain: यूपी के इस इलाके में कल से चार दिनों तक होगी भारी बारिश, जानें अन्य राज्यों का हाल

UP Rain: यूपी के इस इलाके में कल से चार दिनों तक होगी भारी बारिश, जानें अन्य राज्यों का हाल UP Rain, Weather Update 2 August: मौसम विभाग (IMD) ने कल से कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है। मॉनसून पूरी तरह से एक्टि…

Hindustan के अनुसार2 अगस्त 2026 को 03:18 pm बजे
UP Rain: यूपी के इस इलाके में कल से चार दिनों तक होगी भारी बारिश, जानें अन्य राज्यों का हाल

सौजन्य से:- Hindustan

UP Rain: यूपी के इस इलाके में कल से चार दिनों तक होगी भारी बारिश, जानें अन्य राज्यों का हाल

UP Rain, Weather Update 2 August: मौसम विभाग (IMD) ने कल से कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है। मॉनसून पूरी तरह से एक्टिव बना हुआ है। यूपी के अलावा, बिहार-झारखंड में भी तेज बारिश होगी।

Rain Alert, Weather Update 2 August: देशभर में मॉनसून पूरी तरह से एक्टिव बना हुआ है। कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। यूपी, दिल्ली, उत्तराखंड समेत पूरे उत्तर भारत में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वी यूपी के इलाके में कल यानी कि तीन अगस्त से सात अगस्त के बीच चार दिनों तक भारी बारिश होगी। इसके अलावा, पश्चिमी यूपी में चार से सात अगस्त के बीच बरसात होगी। इस बीच, मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को बताया है कि दक्षिण भारत में बारिश में कमी आएगी। हालांकि, अगले दो दिनों के दौरान तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में बहुत भारी बारिश होगी। इसके अलावा, पूर्वोत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी और अगले पांच दिनों के दौरान कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होगी। अगले पांच दिनों के दौरान मध्य और पूर्वी हिमालयी में बारिश बढ़ेगी।

उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो जम्मू कश्मीर, लद्दाख में दो से छह अगस्त और आठ अगस्त को, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में दो से आठ अगस्त के दौरान काफी बड़े इलाके में या व्यापक बारिश होने वाली है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में तीन से छह अगस्त के दौरान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चार से सात अगस्त के दौरान, पूर्वी उत्तर प्रदेश में, तीन से सात अगस्त के दौरान, पश्चिमी राजस्थान में दो अगस्त को काफी बड़े इलाके या व्यापक बारिश होने वाली है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख में सात अगस्त को बारिश होगी। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में दो अगस्त और सात व आठ अगस्त के दौरान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दो और तीन अगस्त और दो से आठ अगस्त के दौरान कहीं कहीं या कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश होगी। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में दो से पांच अगस्त के दौरान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में दो से आठ अगस्त के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली व पंजाब में तीन और चार अगस्त के दौरान, पूर्वी उत्तर प्रदेश में और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तीन से छह अगस्त के दौरान, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान में दो अगस्त को कहीं-कहीं भारी बारिश होगी।

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में भी बरसात का अलर्ट

मध्य भारत की बात करें तो से छह अगस्त के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश, दो से तीन अगस्त के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, तीन से पांच अगस्त के दौरान विदर्भ, दो अग्स्त को छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बारिश होने वाली है। सात से आठ अगस्त के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश, चार से आठ अगस्त के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, दो अगस्त, छह से आठ अगस्त के दौरान विदर्भ, तीन से आठ अगस्त के दौरान छत्तीसगढ़ में काफी ज्यादा बारिश होगी। छह से आठ अगस्त के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश, पांच से आठ अगस्त के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, तीन से आठ अगस्त के दौरान छत्तीसगढ़ में भारी बारिश होगी।

झारखंड, बिहार में भारी बारिश की चेतावनी

इसके अलावा, दो से आठ अगस्त के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिककिम, तीन से आठ अगस्त के दौरान झारखंड, दो से पांच अगस्त के दौरान बिहार में काफी भारी बारिश होगी। दो और तीन अगस्त के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कहीं-कहीं आंधी तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाओं के चलने की संभावा है। साथ ही, दो से तीन अगस्त के दौरान उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, दो से पांच अगस्त के दौरान गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल और झारखंड, दो से आठ अगस्त के दौरान बिहार में तेज हवाएं चलने वाली हैं। वहीं, पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश बारिश का पूरे हफ्ते तक अलर्ट है। अरुणाचल प्रदेश में दो और पांच अगस्त को, असम, मेघालय में दो से पांच अगस्त के दौरान, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में दो से आठ अगस्त के दौरान पूरे इलाके में भारी बारिश होगी।

लेखक के बारे में

Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।

परिचय, अनुभव एवं शिक्षा

वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.

मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता

देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़

यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव

विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया

ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें