विधानसभा सत्र को हंगामे के हवाले करना, किसान, युवा और महिलाओं संग अन्याय; सपा पर बरसे योगी
विधानसभा सत्र को हंगामे के हवाले करना, किसान, युवा और महिलाओं संग अन्याय; सपा पर बरसे योगी यूपी विधानसभा मॉनसून सत्र भारी हंगामे की भेंट चढ़ गया। सदन की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। इस पर सीएम योगी सप…

सौजन्य से:- Hindustan
विधानसभा सत्र को हंगामे के हवाले करना, किसान, युवा और महिलाओं संग अन्याय; सपा पर बरसे योगी
यूपी विधानसभा मॉनसून सत्र भारी हंगामे की भेंट चढ़ गया। सदन की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। इस पर सीएम योगी सपा पर खूब बरसे। योगी ने कहा कि विधानसभा सत्र को हंगामे के हवाले करना, किसान, युवा और महिलाओं के साथ अन्याय है।
यूपी विधानसभा मॉनसून सत्र में भारी हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समाजवादी पार्टी पर खूब बरसे। योगी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा की कार्यवाही के दौरान विपक्ष का लोकतंत्र और विकास विरोधी चेहरा सामने आया है। समाजवादी पार्टी ने एकबार फिर से चेहरा दिखा दिया। इन लोगों का आचरण शर्मनाक है। ये विकास विरोधी हैं। विधानसभा सत्र को हंगामे के हवाले करना, प्रदेश के युवाओं, किसानों, महिलाओं के साथ भारी अन्याय है।
इनके लिए कुछ नई योजना घोषित हो सके,गरीबों के कल्याण के लिए कुछ नए कार्यक्रम शुरू हो सके, इसके लिए हम 59 हजार करोड़ रुपए से अधिक का अनुपूरक बजट लेकर आये थे। लेकिन, समाजवादी पार्टी के नकारात्मक रवैये के कारण युवाओं, किसानों, महिलाओं के स्वावलंबन के मुद्दे पर सदन में सपा ने कोई चर्चा नहीं होने दी। इनका आचरण युवा विरोधी, किसान विरोधी, महिला विरोधी, गरीब विरोधी है।
समाजवादी पार्टी का नकारात्मक रवैया
योगी ने कहाकि हमने प्रदेश में उस तबके लिए जो प्रदेश के विकास में लग कर काम कर रहा था, आंगनबाड़ी, रसोइया, ग्राम चौकीदार के साथ हर तबके को छूने का प्रयास किया था, जिनके मानदेय बढ़ने हैं,महिला पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन इन सबपर चर्चा होनी थी। लेकिन, समाजवादी पार्टी का नकारात्मक रवैया, सदन में सदस्यों के द्वारा उठाये जाने वाले महत्वपूर्ण मांग को आगे बढ़ा सकें, इसमे रुकावट बनी। इन सबके बावजूद विधानसभा ने सप्लीमेंट्री डिमांड पारित किया,साथ ही बहुत शीघ्र इन सभी तबके के लिए कार्य होगा।
हंगामे के चलते तीसरे दिन ही विधानसभा स्थागित
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र के तीसरे दिन मंगलवार को पेश किए गए अनुपूरक बजट पर हंगामे के चलते चर्चा नहीं हो सकी। स्पीकर सतीश महाना को विधानसभा की कार्यवाही को दो बार स्थगित करना पड़ा। इसके बाद सदन की कार्यवाही फिर शुरू हुई तो सपा के सदस्य लगातार हंगामा करते रहे और हंगामे के बीच ही कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए गए। वहीं, हंगामा न रुकते देख विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना कल के बवाल के बाद आज बोले -
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने हंगामे की वजह से दुखी दिखे। महाना ने कहा कि मेरे मना करने के बाद ही सदन में कल जो हुआ , वह अत्यन्त निंदनीय है। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात पर विचार करना पड़ेगा की मैं इस कुर्सी के योग्य हूँ या नहीं , अथवा मैंने पिछले साढ़े चार साल में जो किया है वो उचित है या अनुचित , मैं आत्म मंथन करूँगा और शीघ्र निर्णय लूँगा !!
लेखक के बारे में
Deep Pandeyदीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।
और पढ़ें
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ विश्वविद्यालय में तीसरा कैंपस खोलने की कवायद तेज, प्रमुख सचिव को लेटर लिख किया कैबिनेट से मंजूरी का आग्रह - lucknow university third campus land cabinet approval key

प्रयागराज में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम 8 अगस्त को, 1.5 लाख से अधिक युवाओं का पंजीकरण का दावा

कानपुर में मूसलाधार बारिश, बच्चों को लेकर पानी में भीगते स्कूल पहुंचे अभिभावक, छुट्टी का नोटिस देख हंगामा - kanpur weather updates parents reach school with children in heavy rain protest after seeing holiday notice


