होमक्राइमUP Police Result OUT, Cut Off : यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट uppbpb.gov.in पर जारी, 76184 पास, क्या रही कटऑफ
क्राइम

UP Police Result OUT, Cut Off : यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट uppbpb.gov.in पर जारी, 76184 पास, क्या रही कटऑफ

UP Police Result OUT, Cut Off : यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट uppbpb.gov.in पर जारी, 76184 पास, क्या रही कटऑफ UP Police Constable Result OUT, Sarkari Result : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कांस्ट…

Hindustan के अनुसार31 जुलाई 2026 को 11:18 am बजे
UP Police Result OUT, Cut Off : यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट uppbpb.gov.in पर जारी, 76184 पास, क्या रही कटऑफ

सौजन्य से:- Hindustan

UP Police Result OUT, Cut Off : यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट uppbpb.gov.in पर जारी, 76184 पास, क्या रही कटऑफ

UP Police Constable Result OUT, Sarkari Result : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कांस्टेबल भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा का रिजल्ट uppbpb.gov.in पर घोषित कर दिया है। 76,184 अभ्यर्थियों को पास किया गया है। डीवी पीएसटी 17 अगस्त 2026 से होंगे

UP Police Constable Result OUT , uppbpb.gov.in , Sarkari Result , Cut Off : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षार्थी uppbpb.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर-की भी जारी की गई है। कुल 76,184 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। इन्हें अगले चरण डीवी पीएसटी के लिए चुना गया है। इन सफल उम्मीदवारों को अब दस्तावेजों की जांच (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) की प्रक्रिया से गुजरना होगा, जो 17 अगस्त 2026 से शुरू होना प्रस्तावित है। इसके पश्चात, शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन सितंबर 2026 में किया जाएगा। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना व्यक्तिगत परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी देख सकते हैं।

32679 पदों के लिए 21 लाख से अधिक युवाओं ने परीक्षा दी थी

यूपी पुलिस लिखित परीक्षा 08, 09 और 10 जून, 2026 को कुल 06 पालियों में आयोजित की गई थी। 32679 पदों के लिए 21 लाख से अधिक युवाओं ने परीक्षा दी थी। कुल विज्ञापित पदों के सापेक्ष लगभग 2.33 गुना (कुल 76,184 अभ्यर्थी) को अभिलेखों की समीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) के लिए बुलाया गया है।

क्या रही कटऑफ

श्रेणीवार नॉर्मलाइज्ड कट-ऑफ अंक (Normalized Cut-off Marks)

अनारक्षित (Unreserved) वर्ग कटऑफ - 258.03661

महिला श्रेणी - 255.84346

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) वर्ग कटऑफ - 251.63020

महिला श्रेणी -249.27083

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) वर्ग कटऑफ - 247.93434

महिला श्रेणी - 247.35926

अनुसूचित जाति (SC) वर्ग कटऑफ - 239.34407

महिला श्रेणी - 236.31995

अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग कटऑफ - 220.10639

महिला श्रेणी - 211.47988

न्यूनतम अहंकारी अंक (Qualifying Marks):

अनारक्षित (Unreserved): 30%

ईडब्ल्यूएस (EWS): 25%

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 25%

अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC/ST): 20%

UP Police Constable Result : यूं चेक करें यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट

स्टेप-1- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

स्टेप-2- - होमपेज पर उपलब्ध "UP Police Constable Result 2026 / Merit List" लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप-3- -अपना रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर सबमिट करें।

आपका रिजल्ट और मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर आ जाएगी।

स्टेप-4- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।

स्टेप-5- अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे फर्जी खबरों से सावधान रहें और रिजल्ट से जुड़ी सटीक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक पोर्टल पर ही भरोसा करें।

अगले चरण कौन से हैं, क्या है चयन की आगे की प्रक्रिया

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV): सफल अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र और श्रेणी प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी।

शारीरिक मानक परीक्षण (PST): इसमें पुरुषों के लिए न्यूनतम लंबाई 168 सेमी (सामान्य/ओबीसी/एससी) तथा सीने का फुलाव कम से कम 5 सेमी होना आवश्यक है। महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम लंबाई 152 सेमी (सामान्य/ओबीसी/एससी) और वजन कम से कम 40 किग्रा होना अनिवार्य है।

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET): शारीरिक परीक्षा केवल क्वालिफाइंग नेचर की होगी। इसमें पुरुष अभ्यर्थियों को 25 मिनट में 4.8 किलोमीटर और महिला अभ्यर्थियों को 14 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। यह प्रक्रिया अगस्त माह से शुरू होने की संभावना है।

लेखक के बारे में

Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।

विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।

विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम

स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय

बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग

स्कूलिंग के बाद करियर की राहें

यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू

छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें