UP Police PET Admit Card 2026 OUT: यूपी पीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डाउनलोड करने का Direct Link - up police constable pet admit card 2026 released and candidates can direct download the admit card from here
UP Police PET Admit Card 2026 OUT: यूपी पीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डाउनलोड करने का Direct Link यूपी पीईटी परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। पीईटी परीक्षा में सफल होने के ...और पढ़े…

सौजन्य से:- jagran.com
UP Police PET Admit Card 2026 OUT: यूपी पीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डाउनलोड करने का Direct Link
यूपी पीईटी परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। पीईटी परीक्षा में सफल होने के ...और पढ़ें
HighLights
- पीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी।
- 01 अक्टूबर को होगी परीक्षा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से यूपी पीईटी शारीरिक दक्षता परीक्षा PET का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार पीईटी की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। वे UPPRPB की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर UP Police Constable PET Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करना होगा।
इन स्टेप्स से डाउनलोड करें पीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड
यूपीपीआरपीबी की ओर से पीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर TOP NOTICES सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद UP Police Constable PET Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज कर लें।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
इस डेट पर होगा पीईटी
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से पीईटी परीक्षा का आयोजन 01 अक्टूबर को किया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल होने के लिए पुरुष वर्ग के उम्मीदवारों को 4.8 किमी की दौड़ 25 मिनट के अंदर और महिला अभ्यर्थियों को 2.4 किमी की दौड़ 14 मिनट में पूरी करनी होगी।
इसके साथ ही वे अभ्यर्थी जो निर्धारित समय की भीतर दौड़ को पूरा नहीं करते हैं। वे उम्मीदवार पीईटी परीक्षा में सफल नहीं माने जाएंगे।
पीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उसमें दी गई जरूरी डिटेल जैसे अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा का नाम, परीक्षा केंद्र का नाम और परीक्षा की तिथि एवं शिफ्ट आदि की जांच ध्यान से कर लें।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य, DGP राजीव कृष्ण का बड़ा बयान, नशे के कारोबार से बनाई संपत्ति खत्म कर पूरा होगा टारगेट

UP Elections 2027: यूपी में सपा-कांग्रेस की तनातनी बढ़ी, अजय राय की अखिलेश को खुली चुनौती- 'हम भी शांत नहीं बैठेंगे' - The CSR Journal

लखनऊ में CEC ज्ञानेश कुमार को 'देशद्रोही' बताकर कांग्रेस नेता ने छेड़ा नया विवाद, प्रदेश मुख्यालय के बाहर लगाई होर्डिंग


