योगी-शाह ने एक गाड़ी में बैठकर नोएडा एक्सपो देखा: मंच पर काफी देर बातचीत की, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन किया - Noida (Gautambudh Nagar) News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Gautambudh nagar - UP Trade Show 2026 LIVE Update; Yogi Adityanath Amit Shah | Noida Expo Video LIVEयोगी-शाह ने एक गाड़ी में बैठकर नोएडा एक्सपो देखा:मंच पर काफी देर बातचीत की, यूपी…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Gautambudh nagar
- UP Trade Show 2026 LIVE Update; Yogi Adityanath Amit Shah | Noida Expo Video
LIVEयोगी-शाह ने एक गाड़ी में बैठकर नोएडा एक्सपो देखा:मंच पर काफी देर बातचीत की, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन किया
- कॉपी लिंक
गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा- योगी सरकार ने सपा-बसपा की गुंडागर्दी को नेस्तनाबूद कर दिया। अब यूपी में बनी ब्रह्मोस मिसाइलें पाकिस्तान की नींद उड़ा देती हैं।
उन्होंने कहा-
अमेठी में बनी राइफल नक्सलवादियों और आतंकियों की नींद उड़ा चुकी है। सपा-बसपा के शासन में अपराध की इंडस्ट्री चलती थी। कट्टा-तमंचा का कुटीर उद्योग लगता था। कट्टा उद्योग की जगह आज डिफेंस कॉरिडोर बना है।
शाह सुबह साढ़े 11 बजे सीएम योगी के साथ गोल्फ कार्ट में बैठकर एक्सपो पहुंचे। दोनों नेताओं ने स्टॉल देखे और प्रोडक्ट्स की जानकारी ली। मंच पर दोनों नेता काफी देर तक बातचीत करते रहे।
तस्वीरें देखिए…
अमित शाह की 3 बड़ी बातें पढ़िए-
29 सितंबर तक चलने वाले ट्रेड शो का यह चौथा एडिशन (संस्करण) है। इस बार जापान, रूस, वियतनाम, ऑस्ट्रिया, सिंगापुर और बेलारूस पार्टनर के रूप में हिस्सा ले रहे हैं। 85 देशों से 600 से ज्यादा खरीदार पहुंचने की संभावना है।
आयोजकों को इस बार 2 लाख करोड़ रुपए के व्यापार की उम्मीद है। ट्रेड शो में यूपी के पारंपरिक उत्पादों के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स, EV, डिफेंस, IT और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर की कंपनियां हिस्सा लेंगी। इस बार 2,500 से ज्यादा स्टॉल लगाए गए हैं।
‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन क्यूजीन’ के तहत प्रदेश के अलग-अलग जिलों के पारंपरिक व्यंजन और स्थानीय खाद्य संस्कृति भी पेश की जाएगी। हर दिन सेमिनार और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 5 दिनों में 4.5 लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की संभावना है।
ट्रेड शो से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए….
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP Police PET Admit Card 2026 OUT: यूपी पीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डाउनलोड करने का Direct Link - up police constable pet admit card 2026 released and candidates can direct download the admit card from here

यूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य, DGP राजीव कृष्ण का बड़ा बयान, नशे के कारोबार से बनाई संपत्ति खत्म कर पूरा होगा टारगेट

UP Elections 2027: यूपी में सपा-कांग्रेस की तनातनी बढ़ी, अजय राय की अखिलेश को खुली चुनौती- 'हम भी शांत नहीं बैठेंगे' - The CSR Journal


