होम›क्राइम›यूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य, DGP राजीव कृष्ण का बड़ा बयान, नशे के कारोबार से बनाई संपत्ति खत्म कर पूरा होगा टारगेट
क्राइम

यूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य, DGP राजीव कृष्ण का बड़ा बयान, नशे के कारोबार से बनाई संपत्ति खत्म कर पूरा होगा टारगेट

यूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य, DGP राजीव कृष्ण का बड़ा बयान, नशे के कारोबार से बनाई संपत्ति खत्म कर पूरा होगा टारगेट नशे का कारोबार करने वालों पर यूपी पुलिस का शिकंजा, जानें क्या कहते हैं आंकड़े By ETV Bharat…

ETV Bharat के अनुसार25 सितंबर 2026 को 07:04 am बजे
यूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य, DGP राजीव कृष्ण का बड़ा बयान, नशे के कारोबार से बनाई संपत्ति खत्म कर पूरा होगा टारगेट

सौजन्य से:- ETV Bharat

यूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य, DGP राजीव कृष्ण का बड़ा बयान, नशे के कारोबार से बनाई संपत्ति खत्म कर पूरा होगा टारगेट

नशे का कारोबार करने वालों पर यूपी पुलिस का शिकंजा, जानें क्या कहते हैं आंकड़े

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : September 25, 2026 at 11:43 AM IST

लखनऊ: यूपी पुलिस ने वर्ष 2029 तक प्रदेश को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है. जिसको पूरा करने के लिए पुलिस लगातार नशे के कारोबारियों पर कार्रवाई कर रही है. पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) अब सिर्फ नशे की खेप पकड़ने और तस्करों को गिरफ्तार करने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी अवैध कमाई और उससे बनाई गई संपत्ति पर भी कार्रवाई की जा रही है. 23 सितंबर तक प्रदेश में नशे के कारोबार में बार-बार शामिल रहे 71 लोगों के खिलाफ PIT NDPS Act के तहत कार्रवाई की गई है. इनमें 33 मामलों में ANTF ने कार्रवाई की है.

साल दर साल बढ़ रहा कार्रवाई का आंकड़ा

यूपी पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, 2024 में पूरे प्रदेश में ऐसे सिर्फ 7 लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई थी. 2025 में यह संख्या बढ़कर 19 पहुंची. लेकिन 2026 में अब तक 71 लोगों पर कार्रवाई हो चुकी है. इनमें यूपी पुलिस ने 38 और ANTF ने 33 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है. ये आंकड़े 23 सितंबर 2026 तक के हैं.

तस्करों की करोड़ों की संपत्ति कुर्क

नशे के कारोबार से कमाए गए पैसे से बनाई गई संपत्ति पर भी पुलिस कार्रवाई कर रही है. NDPS Act की विभिन्न धाराओं के तहत 2026 में अब तक 69 मामलों में करीब 80 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जब्त किया गया है. इनमें ANTF ने 40 मामलों में करीब 13 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है. विभाग के आंकड़ों में यूपी पुलिस की ओर से 68.5 करोड़ और ANTF की ओर से 10 करोड़ रुपये की जब्ती बताई गई है.

2025 में 19 करोड़ की संपत्ति जब्त

विभाग की ओर से जारी प्रेस नोट में कुल जब्त संपत्ति की कीमत करीब 78.5 करोड़ रुपये बताई गई है. 2024 में ANTF ने चार मामलों में करीब एक करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी. 2025 में कुल 29 मामलों में करीब 19 करोड़ रुपये की संपत्ति पर कार्रवाई हुई. इनमें ANTF ने 28 मामलों में करीब 17 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी.

पुलिस के मुताबिक, PIT NDPS Act के तहत ऐसे लोगों को हिरासत में रखने की कार्रवाई की जाती है जो बार-बार नशे के अवैध कारोबार में शामिल पाए जाते हैं. वहीं NDPS Act की धारा 68(E) और 68(F) के तहत नशे के कारोबार से कमाई गई संपत्ति को पहले फ्रीज किया जाता है और जांच व सुनवाई की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे जब्त किया जा सकता है.

प्रदेश को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य

पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने कहा है कि पुलिस का मकसद सिर्फ तस्करों को पकड़ना नहीं, बल्कि उनके पूरे नेटवर्क को खत्म करना और नशे के कारोबार से कमाए गए पैसे पर भी कार्रवाई करना है. उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की तरफ धकेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी. यूपी पुलिस ने वर्ष 2029 तक प्रदेश को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है.

यह भी पढ़ें : यूपी पुलिस की क्रूरता; फिरोजाबाद में दबिश के दौरान दारोगा ने गर्भवती महिला को मारी लात, मौत के बाद 6 पुलिसकर्मी निलंबित

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें