यूपी में वाराणसी और सिद्धार्थनगर को मिले नए सीएमओ, सात अस्पतालों में भी सीएमएस तैनात - up new cmo for varanasi and siddharthnagar cms in 7 hospitals
यूपी में वाराणसी और सिद्धार्थनगर को मिले नए सीएमओ, सात अस्पतालों में भी सीएमएस तैनात प्रदेश सरकार ने वाराणसी और सिद्धार्थनगर में नए मुख्य चिकित्साधिकारी नियुक्त किए हैं। इसके साथ ही सात अन्य अस्पतालों में मुख्य चिकित्सा…

सौजन्य से:- Jagran
यूपी में वाराणसी और सिद्धार्थनगर को मिले नए सीएमओ, सात अस्पतालों में भी सीएमएस तैनात
प्रदेश सरकार ने वाराणसी और सिद्धार्थनगर में नए मुख्य चिकित्साधिकारी नियुक्त किए हैं। इसके साथ ही सात अन्य अस्पतालों में मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों की भी ...और पढ़ें
HighLights
- वाराणसी और सिद्धार्थनगर में नए मुख्य चिकित्साधिकारी नियुक्त।
- सात अन्य अस्पतालों में मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों की तैनाती।
- डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह वाराणसी, डॉ. संजय दोहरे सिद्धार्थनगर के सीएमओ।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश सरकार ने वाराणसी और सिद्धार्थनगर में नये मुख्य चिकित्साधिकारी नियुक्त किए हैं। जबकि सात चिकित्सालयों में मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों (सीएमएस) की नियुक्ति की है।
मीरजापुर मंडल के अपर निदेशक डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह को वाराणसी का मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) बनाया गया है। वीरांगना आवंती बाई चिकित्सालय के वरिष्ठ परामर्श दाता डॉ. सजय दोहरे को सिद्धार्थनगर का मुख्य चिकित्साधिकारी नियुक्त किया गया है।
दीन दयाल उपाध्याय चिकित्सालय के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. सत्य प्रकाश मिश्र को इसी अस्पताल का सीएमएस बना दिया गया है। लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय राम नगर के वाराणसी डॉ. प्रवीर रंजन को इसी चिकित्सालय का सीएमएस बनाया गया है।
जिला संयुक्त चिकित्सालय शामली के वरिष्ठ परमार्शदाता डॉ. मनोज कुमार अखौरी को इस अस्पताल की सीएमएस नियुक्त किया गया है। श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. अजय मोहन भास्कर को इसी चिकित्सालय का सीएमएस बनाया गया है। जिला चिकित्सालय गोंडॉ के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. शम्स को इसी अस्पताल का सीएमएस नियुक्त किया गया है।
100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय बीघापुर के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. प्रमोद कुमार को इसी चिकित्सालय के सीएमएस नियुक्त किया गया है। 100 शैय्या चिकित्सालय हरदोई के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. अनिल शुक्ल को इसी अस्पताल के सीएमएस नियुक्त किया गया है।
यह भी पढ़ें- यूपी में राष्ट्रमंडल खेलों के खिलाड़ियों पर बरसेगा इनाम, स्वर्ण विजेता अस्मिता को मिला डेढ़ करोड़ और अधिकारी पद
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी: एक के बाद एक झटकों से उबरे आकाश, परिपक्व होकर नए तेवर के साथ आए सामने; लंबी पारी खेलने के संकेत

UP T20 सीजन-4 में दिखेगा युवा जोश: लखनऊ-कानपुर में भिड़ेंगी टीमें, IPL के सितारों पर भी रहेंगी नजरें - Lucknow News

वाराणसी में शुरू हुई स्टेट जूनियर बालिका बॉक्सिंग चैंपियनशिप: सभी मंडलों से आयीं 94 खिलाड़ी, पहले दिन वाराणसी, कानपुर और गोरखपुर की बॉक्सरों ने दिखाया दम - Varanasi News


