होमक्राइमUP Monsoon Session LIVE यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू सपा नेताओं ने चंदा चोर-गद्दी छोड़ के पोस्टर लहराए - up assembly monsoon session live updates cm yogi opposition protest bills ram mandir latest news
क्राइम

UP Monsoon Session LIVE यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू सपा नेताओं ने चंदा चोर-गद्दी छोड़ के पोस्टर लहराए - up assembly monsoon session live updates cm yogi opposition protest bills ram mandir latest news

UP Monsoon Session LIVE: यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू, सपा नेताओं ने 'चंदा चोर-गद्दी छोड़' के पोस्टर लहराए UP Assembly Monsoon Session LIVE: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार को शुरू हो गया। डिजिटल डेस्क…

Jagran के अनुसार3 अगस्त 2026 को 07:18 am बजे
UP Monsoon Session LIVE यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू सपा नेताओं ने चंदा चोर-गद्दी छोड़ के पोस्टर लहराए
 - up assembly monsoon session live updates cm yogi opposition protest bills ram mandir latest news

सौजन्य से:- Jagran

UP Monsoon Session LIVE: यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू, सपा नेताओं ने 'चंदा चोर-गद्दी छोड़' के पोस्टर लहराए

UP Assembly Monsoon Session LIVE: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार को शुरू हो गया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/लखनऊ। UP Assembly Monsoon Session LIVE | यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू हो गया है। सत्ता पक्ष ने विपक्ष से जनहित के मुद्दों पर सार्थक बहस और सदन की गरिमा बनाए रखने की अपील की।

दूसरी ओर विपक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी, छात्र आंदोलन, बिजली संकट, किसानों के लिए खाद की उपलब्धता और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सरकार को कठघरे में खड़ा करने की रणनीति बनाई है।

सत्र शुरू होने से पहले सपा और कांग्रेस के विधायकों ने विधानसभा के बाहर राम मंदिर चढ़ावा चोरी और नीट पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ता दानपेटी में चिल्लर भरकर विधानसभा पहुंचे।

सत्र के पहले दिन विधानसभा में देश के सबसे उम्रदराज सपा विधायक आलमबदी के निधन पर शोक प्रस्ताव रखा गया। इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। वहीं, विधान परिषद में सोमवार को कार्यवाही होगी।

मानसून सत्र चार दिन यानी छह अगस्त तक चलने की संभावना है। सरकार पिछले सत्र के बाद से अब तक नौ अध्यादेश ला चुकी है। इन अध्यादेशों के स्थान पर सरकार अब इनके प्रतिस्थानी विधेयक तथा कुछ नए विधेयक भी इस सत्र में ला सकती है।

दिवंगत सपा विधायक के निधन पर शोक प्रस्ताव रखा गया

UP Monsoon Session LIVE: मानसून सत्र के पहले दिन विधानसभा में देश के सबसे उम्रदराज सपा विधायक आलमबदी के निधन पर शोक प्रस्ताव रखा गया। इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

सपा नेताओं ने जमकर किया प्रदर्शन

सपा के विधायकों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सपा के कई विधायक पोस्टर-बैनर लेकर विधानसभा पहुंचे। कई विधायक दान पेटी लेकर पहुंचे थे।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा महत्वपूर्ण है- नेता प्रतिपक्ष

UP Assembly Monsoon Session LIVE: नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने कहा, "सदन में चढ़ावा चोरी, बिजली, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था पर चर्चा होगी...प्रभु राम के चढ़ावे पर डाका डाला गया है, वो पहला मुद्दा है।"

सपा नेता साइकिल से विधानसभा पहुंचे

UP Assembly Monsoon Session LIVE: समाजवादी पार्टी के नेता ज़ाहिद बेग अयोध्या राम मंदिर के चंदे में कथित गबन और E20 पेट्रोल के मुद्दे के पोस्टर लेकर साइकिल पर विधानसभा पहुंचे।

सत्र शुरू होने से पहले सीएम योगी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

UP Assembly Monsoon Session LIVE: सत्र में भाग लेने सदन में जाने से पहले सीएम योगी ने संवाददाताओं को संबोधित किया। इस दौरान साथ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, वित्त व संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद रहे।

UP Monsoon Session LIVE: विधानसभा के बाहर सपाइयों का प्रदर्शन

सपा विधायकों ने विधानसभा के बाहर राम मंदिर चढ़ावा चोरी और नीट पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन किया। बैनर पर लिखा था, 'चंदा चोर...गद्दी छोड़'।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें