UP Monsoon Session LIVE केशव बोले- 100 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली सपा नेताओं का जवाब- आप चढ़ावा चोरी करके हज को चले - up assembly monsoon session live updates cm yogi opposition protest bills ram mandir latest news
UP Monsoon Session LIVE: केशव बोले- 100 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली, सपा नेताओं का जवाब- आप चढ़ावा चोरी करके हज को चले UP Assembly Monsoon Session LIVE: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार को शुरू हो गया। डिजिटल…

सौजन्य से:- Jagran
UP Monsoon Session LIVE: केशव बोले- 100 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली, सपा नेताओं का जवाब- आप चढ़ावा चोरी करके हज को चले
UP Assembly Monsoon Session LIVE: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार को शुरू हो गया।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/लखनऊ। UP Assembly Monsoon Session LIVE | यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू हो गया है।
सत्र शुरू होने से पहले सपा और कांग्रेस के विधायकों ने विधानसभा के बाहर राम मंदिर चढ़ावा चोरी और नीट पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ता दानपेटी में चिल्लर भरकर विधानसभा पहुंचे।
सत्र के पहले दिन विधानसभा में देश के सबसे उम्रदराज सपा विधायक आलमबदी के निधन पर शोक प्रस्ताव रखा गया। इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। वहीं, विधान परिषद में कार्यवाही चल रही है
मानसून सत्र चार दिन यानी छह अगस्त तक चलने की संभावना है। सरकार पिछले सत्र के बाद से अब तक नौ अध्यादेश ला चुकी है। इन अध्यादेशों के स्थान पर सरकार अब इनके प्रतिस्थानी विधेयक तथा कुछ नए विधेयक भी इस सत्र में ला सकती है।
विधान परिषद में दोनों पक्षों में तीखी बहस
विधानमंडल में केशव मौर्य ने तंज कसते हुए कहा कि 100 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली। इस पर सपा नेताओं ने जवाब दिया- आप चढ़ावा चोरी करके हज को चले।
UP Monsoon Session LIVE: केशव का तंज
केशव मौर्य ने कहा कि अयोध्या में भव्य मंदिर देखकर इनकी छाती फट रही है।
सपा विधायक लाल बिहारी यादव बोले- ट्रस्ट के गठन से ही भ्रष्टाचार
सपा विधायक लाल बिहारी यादव ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सरकार पर तंज कसा। कहा कि जब ट्रस्ट बना तो RSS और बीजेपी के लोगों को सदस्य निर्वाचित किया गया। मंदिर ट्रस्ट में आरएसएस और बीजेपी से जुड़े लोगों का वर्चस्व है। ट्रस्ट के गठन से ही भ्रष्टाचार और अनियमितताएं हैं।
विधानमंडल सत्र का आगाज हंगामेदार रहा
UP Monsoon Session LIVE: सपा नेताओ ने ‘चंदा चोर गद्दी छोड़’ नारा लगाया। सदन में जमकर हंगामा और नारेबाजी की जा रही।
विधानपरिषद में केशव मौर्य का तंज
विधान परिषद में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा- रामलला जन्मभूमि पर 500 साल बाद निर्माण हुआ। हजारों साल तक लोग देखेंगे। सपा ने 1990 में राम भक्तों की हत्या की थी। ये लोग बाबर से रिश्तेदारी जोड़ते थे।
अखिलेश ने लिखा- आरंभ ही प्रचंड है
विधानमंडल सत्र शुरू होने से पहले अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा- आरंभ ही प्रचंड है।
उप्र की विधानसभा: आरंभ ही प्रचंड है! pic.twitter.com/SoWjOf57Hc
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 3, 2026
विधानपरिषद में राम मंदिर चोरी का मुद्दा उठा
UP Monsoon Session LIVE: विधानपरिषद में सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला सदन में उठाया। कहा कि श्रद्धालु अपनी इच्छा से मंदिरों में चढ़ावा देते हैं। ऐसे में चढ़ावे के पैसे में गड़बड़ी गंभीर मामला है।
UP Monsoon Session LIVE: 4 अगस्त को पेश होगा अनुपूरक बजट
बुधवार और बृहस्पतिवार को अनुपूरक बजट पर चर्चा के साथ विधायी कार्य संपन्न कराकर सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया जाएगा।
बीजेपी नेता सिद्धार्थनाथ सिंह ने सपा पर बोला हमला
सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि सपा और कांग्रेस के लोग केरल, झारखंड, पंजाब समेत अन्य राज्यों में प्रदर्शन करें। कांग्रेस और अवधेश प्रसाद ने सनातन का अपमान किया है, आपको इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।
सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना
सपा सरकार में गन्ना किसानों का बकाया था। किसानों को आत्महत्या के लिए मजबूर किया जाता था। अयोध्या के मुद्दे वो लोग उठा रहे हैं, जिन्होंने रामभक्तों पर कभी गोलियां चलवाई थीं।
सत्र के शुरू होने से पहले सीएम योगी का मीडिया को संबोधन
सीएम योगी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा सत्र में आए हुए सभी माननीय सदस्यों का स्वागत करता हूं। पिछले नौ वर्षों में इसी संवाद से हम प्रदेश में बेहतर करने का प्रयास कर पाए।
दिवंगत सपा विधायक के निधन पर शोक प्रस्ताव रखा गया
UP Monsoon Session LIVE: मानसून सत्र के पहले दिन विधानसभा में देश के सबसे उम्रदराज सपा विधायक आलमबदी के निधन पर शोक प्रस्ताव रखा गया। इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
सपा नेताओं ने जमकर किया प्रदर्शन
सपा के विधायकों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सपा के कई विधायक पोस्टर-बैनर लेकर विधानसभा पहुंचे। कई विधायक दान पेटी लेकर पहुंचे थे।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा महत्वपूर्ण है- नेता प्रतिपक्ष
UP Assembly Monsoon Session LIVE: नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने कहा, "सदन में चढ़ावा चोरी, बिजली, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था पर चर्चा होगी...प्रभु राम के चढ़ावे पर डाका डाला गया है, वो पहला मुद्दा है।"
सपा नेता साइकिल से विधानसभा पहुंचे
UP Assembly Monsoon Session LIVE: समाजवादी पार्टी के नेता ज़ाहिद बेग अयोध्या राम मंदिर के चंदे में कथित गबन और E20 पेट्रोल के मुद्दे के पोस्टर लेकर साइकिल पर विधानसभा पहुंचे।
सत्र शुरू होने से पहले सीएम योगी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
UP Assembly Monsoon Session LIVE: सत्र में भाग लेने सदन में जाने से पहले सीएम योगी ने संवाददाताओं को संबोधित किया। इस दौरान साथ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, वित्त व संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद रहे।
UP Monsoon Session LIVE: विधानसभा के बाहर सपाइयों का प्रदर्शन
सपा विधायकों ने विधानसभा के बाहर राम मंदिर चढ़ावा चोरी और नीट पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन किया। बैनर पर लिखा था, 'चंदा चोर...गद्दी छोड़'।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी के 20 शहरों में बारिश, अस्पताल में घुसा पानी: प्रयागराज में खुसरोबाग किले की दीवार ढही, डीसीएम पर पेड़ गिरा; 75 जिलों में अलर्ट - Uttar Pradesh News

यूपी विधानसभा में अनुपूरक बजट हुआ पास, सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा पर हमला- ‘युवा, किसान और महिला विरोधी’

गोरखपुर में तरंग ओवरब्रिज का अनुरक्षण बना मुसीबत, 20 अगस्त तक बंद रहेगा पुल - gorakhpur tarang overbridge closure extended to aug 20


