होमक्राइमयूपी महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ने फूंका केन्द्रीय शिक्षा मंत्री और भाजपा सांसद का पुतला, पुलिस ने हिरासत में लिया
क्राइम

यूपी महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ने फूंका केन्द्रीय शिक्षा मंत्री और भाजपा सांसद का पुतला, पुलिस ने हिरासत में लिया

यूपी महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ने फूंका केन्द्रीय शिक्षा मंत्री और भाजपा सांसद का पुतला, पुलिस ने हिरासत में लिया जेन जी बेटियों को गटर छाप कहने पर भाजपा सांसद कंगना रनौत का भी विरोध जारी. By ETV Bharat Uttar Pradesh Tea…

ETV Bharat के अनुसार30 जुलाई 2026 को 12:27 pm बजे
यूपी महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ने फूंका केन्द्रीय शिक्षा मंत्री और भाजपा सांसद का पुतला, पुलिस ने हिरासत में लिया

सौजन्य से:- ETV Bharat

यूपी महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ने फूंका केन्द्रीय शिक्षा मंत्री और भाजपा सांसद का पुतला, पुलिस ने हिरासत में लिया

जेन जी बेटियों को गटर छाप कहने पर भाजपा सांसद कंगना रनौत का भी विरोध जारी.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : July 30, 2026 at 9:13 AM IST

लखनऊ: बिलकिस बानो बलात्कार केस के आरोपियों का समर्थन करने से शिक्षामंत्री और जेन जी बेटियों को गटर छाप कहने पर भाजपा सांसद व फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत से कांग्रेस की महिला नेत्रियों और कार्यकत्रियों में जबरदस्त नाराजगी है. लगातार महिला कांग्रेस के तरफ से प्रदर्शन किया जा रहा है.

यहां मंगलवार को कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेस नेत्रियों ने कंगना राणावत का पुतला फूंका था, वहीं बुधवार को उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस मध्य जोन की अध्यक्ष ममता चौधरी स्वयं तमाम महिला कार्यकत्रियों के साथ सड़क पर उतरीं और उन्होंने सिर्फ कंगना का ही नहीं देश के शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी का भी पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की. मौके पर मौजूद पुलिस बल से ममता चौधरी की काफी नोंकझोंंक भी हुई. पुलिस ने पुतला छीनने का लाख प्रयास किया, लेकिन कांग्रेस की महिला नेत्रियों के आगे पुलिस की एक न चली. पुतला जलाने में महिला कांग्रेस की सदस्य कामयाब हुईं. हालांकि पुलिस ने महिला कांग्रेस मध्य जोन की अध्यक्ष ममता चौधरी समेत कई सदस्यों को हिरासत में ले लिया.

उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस मध्य जोन की अध्यक्ष ममता चौधरी के नेतृत्व में सैंकड़ों की संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों और कार्यकत्रियों ने शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी और भाजपा सांसद कंगना रनौत का लखनऊ के हैदरगंज तिराहे के पास पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया. पुतला दहन के बाद भारी पुलिस बल ने महिलाओं को गिरफ्तार कर स्थानीय मिल एरिया पुलिस चौकी ले जाया गया.

ममता चौधरी ने भाजपा सांसद कंगना रनौत के देश की जेन जी बेटियों को गटर छाप कहेे जाने पर इसे देश की महिलाओं, माताओं का अपमान कहा है. आक्रोशित महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने कंगना रनौत का पुतला फूंककर कहा है कि कंगना रनौत देश की बेटियों से माफी मांगें. उन्होंने कहा कि कंगना रनौत ने जेन जी बेटियों को देशद्रोही कहा है, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि ये खुद देशद्रोही हैं. हमारी औलादें ही जेन जी हैं. इन्होंने हमारे देश की माताओं की कोख को गाली दी है. जिस प्रकार देश की जेन जी बेटियों ने जंतर मंतर पर देश के छात्र-छात्राओं, युवाओं के लिए संघर्ष किया और शिक्षा मंत्री को त्यागपत्र देना पड़ा, ऐसी बेटियों पर घटिया बयान देकर कंगना रनौत ने देश के छात्र, छात्रों और युवाओं को अपमानित किया है.

ममता चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को प्रहलाद जोशी के अलावा कोई दूसरा शिक्षा मंत्री नहीं मिला? जिन्होने अभी दो वर्ष पूर्व विलकीश बानो बलात्कार केस के आरोपियों का समर्थन किया और बलात्कारियों के जेल से रिहा होने पर कहा कि ये दोषी नहीं हैं. अगर ऐसा शिक्षा मंत्री देश का होगा तो इनकी मानसिकता को आसानी से समझा जा सकता है. ऐसे शिक्षा मंत्री को देश कभी बर्दाश्त नहीं कर सकता जो बलात्कारियों को सपोर्ट करता हो.

पुतला दहन कार्यक्रम में शहाना सिद्दीकी, सुशीला शर्मा, डा. ऋचा कौशिक, शीला मिश्रा, तनवीर फातिमा, महताब जायसी, उरूसा राना, जीनत परवीन, मीना रावत, नजमी, लता दुबे, पूजा सिंह और बबिता श्रीवास्तव सहित सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल रहीं.

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें