होमबिज़नेस‘ग्लोबल फ्यूचर की ओर बढ़ रही यूपी-जापान की साझेदारी’, सीएम योगी बोले- मजबूत पार्टनरशिप से पैदा होंगे एम्प्लॉयमेंट के अवसर
बिज़नेस

‘ग्लोबल फ्यूचर की ओर बढ़ रही यूपी-जापान की साझेदारी’, सीएम योगी बोले- मजबूत पार्टनरशिप से पैदा होंगे एम्प्लॉयमेंट के अवसर

सीएम योगी ने कहा कि यूपी-जापान की साझेदारी अब ग्लोबल फ्यूचर की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मजबूत पार्टनरशिप से एम्प्लॉयमेंट के नए अवसर बनेंगे। लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जापान के प्रिसिजन और टेक्नॉलजी…

Navbharat Times के अनुसार23 अगस्त 2026 को 04:55 am बजे
‘ग्लोबल फ्यूचर की ओर बढ़ रही यूपी-जापान की साझेदारी’, सीएम योगी बोले- मजबूत पार्टनरशिप से पैदा होंगे एम्प्लॉयमेंट के अवसर

सौजन्य से:- Navbharat Times

सीएम योगी ने कहा कि यूपी-जापान की साझेदारी अब ग्लोबल फ्यूचर की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मजबूत पार्टनरशिप से एम्प्लॉयमेंट के नए अवसर बनेंगे।

लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जापान के प्रिसिजन और टेक्नॉलजी को उत्तर प्रदेश के स्केल, युवा शक्ति और टैलंट से जोड़ते हुए ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन का मजबूत केंद्र बनाने की दिशा में काम होगा। 2047 के भारत के उद्योग आज डिजाइन हो रहे है और यूपी चाहता है कि जापान के साथ इनका भविष्य तैयार किया जाए।

सीएम ने कहा कि कुछ दिन पूर्व जापान की धरती पर जो संकल्प लिया गया थ, आज लखनऊ में उसे साकार होते देखा जा रहा है। जापान की बातचीत अब स्ट्रांग बिजनेस पार्टनरशिप में बदल रही है, जो उत्तर प्रदेश में इंवेस्टमेंट, इंडस्ट्री और एम्प्लॉयमेंट के नए अवसरों का आधार बनेगी।

निवेश प्रस्तावों का 90 दिनों में होगा रिव्यू

इंवेस्ट यूपी में डेडिकेटेड यामानाशी डेस्क स्थापित की जाएगी, जो यामानाशी सरकार, वहां के उद्योगों और निवेशकों के साथ निरंतर समन्वय करेगी। दोनों पक्ष इंवेस्टमेंट प्रॉजेक्ट्स, इंडस्ट्री की आवश्यकताओं, अप्रूवल्स और सामने आ रही चुनौतियों की हर 90 दिन में कोऑर्डिनेशन के साथ रिव्यू करेंगे, ताकि किसी भी स्तर पर कोई गैप न रहे।

'यामानाशी बनेगा जापान में यूपी पर्यटन का नया प्रवेश द्वार'

मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि 'यामानाशी जापानी पर्यटकों को उत्तर प्रदेश से जोडने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। प्रदेश सरकार की मंशा यामानाशी को उप्र के पर्यटन के लिए जापान में एक मजबूत प्रवेश द्वार के रूप में विकसित करने की है। वहीं, उत्तर प्रदेश को जापानी पर्यटको के लिए स्वाभाविक पर्यटन गंतव्य बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है।

निवेश का गंतव्य बनकर उभर रहा उत्तर प्रदेशः नन्दी

कार्यक्रम के दौरान औद्योगिक विकास मंत्री नन्दी ने कहा कि जापान अपनी आधुनिक तकनीक, परिश्रम और अनुशासन के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। वहीं, उत्तर प्रदेश अपनी बड़ी युवा आबादी, व्यापक उपभोक्ता बाजार और विश्वस्तरीय अवस्थापना सुविधाओं के कारण निवेश का एक महत्वपूर्ण गंतव्य बनकर उभर रहा है।

वास्तविक बिजनेस आउटकम पर हो फोकस: नागासाकी

यूपी-जापान इवेस्टमेंट मीट में यामानाशी प्रीफेक्चर के गवर्नर कोटारो नागासाकी ने कहा कि उत्तर प्रदेश और जपान के बीच सहयोग अब केवल संवाद, बैठकों और एमओयू तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे ठोस परियोजनाओं और वास्तविक बिजनेस अवसरों में बदलना होगा। नागासाकी ने मानव संसाधन, विशेषकर नसिंग, नर्सिंग केयर को सहयोग क्षेत्र बताया। यूपी-यमानारी साझेदारी का अगला चरण 'पहले समझें, फिर साझेदार खोजें और अंत में मिलकर ठोस प्रॉजेक्ट तैयार करें' होना चाहिए।

लेखक के बारे मेंप्रशांत सिंहप्रशांत सिंह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कंसल्टेंट राइटर हैं। पत्रकारिता में उनका 1.5 साल का अनुभव है। वह अभी उत्तर-प्रदेश और उत्तराखंड टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले उन्होंने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र, आंध्र-प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब-हरियाणा, गोवा समेत नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों की खबरों पर काम किया। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत नवभारत टाइम्स अखबार से की थी।प्रशांत सिंह को देश-विदेश की राजनीति के बारे में लिखना बेहद पसंद है। उन्होंने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को अपनी टीम के साथ कवर किया है। इसके साथ ही उन्हें हिंद-प्रशांत महासागर और वेस्ट एशिया की जियोपॉलिटिक्स को समझने और उस पर लिखने में गहरी दिलचस्पी है।प्रशांत सिंह ने दिल्ली की गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ युनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली की साउथ एशियन यूनिवर्सिटी से अंतर्राष्ट्रीय संबंध में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने अपनी मास्टर्स खत्म होने के बाद मीडिया जगत में कदम रखा।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें