होमक्राइमकुलगाम आतंकी हमले के बाद यूपी में हाई अलर्ट, कांवड़ यात्रा मार्गों की बढ़ाई गई सुरक्षा - up high alert after kulgam terror attack security tightened
क्राइम

कुलगाम आतंकी हमले के बाद यूपी में हाई अलर्ट, कांवड़ यात्रा मार्गों की बढ़ाई गई सुरक्षा - up high alert after kulgam terror attack security tightened

कुलगाम आतंकी हमले के बाद यूपी में हाई अलर्ट, कांवड़ यात्रा मार्गों की बढ़ाई गई सुरक्षा जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमले के बाद उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। केंद्रीय खुफिया अलर्ट के बाद राज्य म…

jagran.com के अनुसार2 अगस्त 2026 को 04:18 am बजे
कुलगाम आतंकी हमले के बाद यूपी में हाई अलर्ट, कांवड़ यात्रा मार्गों की बढ़ाई गई सुरक्षा - up high alert after kulgam terror attack security tightened

सौजन्य से:- jagran.com

कुलगाम आतंकी हमले के बाद यूपी में हाई अलर्ट, कांवड़ यात्रा मार्गों की बढ़ाई गई सुरक्षा

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमले के बाद उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। केंद्रीय खुफिया अलर्ट के बाद राज्य में हाई अलर्ट जारी ...और पढ़ें

HighLights

- कुलगाम आतंकी हमले के बाद यूपी में सुरक्षा कड़ी की गई।

- केंद्रीय खुफिया अलर्ट पर राज्य में हाई अलर्ट जारी हुआ।

- कांवड़ यात्रा मार्गों और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाई गई।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों द्वारा एक ईंट-भट्ठे में घुसकर श्रमिक की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से मिले अलर्ट के बाद प्रदेश पुलिस ने राज्य में हाई अलर्ट जारी करते हुए जिलों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

केंद्रीय एजेंसियों ने उत्तर प्रदेश पुलिस को इनपुट दिया है कि पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर शहजाद भट्टी के इशारे पर आतंकी राज्य में किसी बड़ी वारदात की साजिश रच सकते हैं। आतंकियों के निशाने पर कांवड़ यात्रा, संवेदनशील सरकारी इमारतें, धार्मिक स्थल और अन्य भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थान हो सकते हैं।

इसके बाद कांवड़ यात्रा मार्गों पर पुलिस और पीएसी की तैनाती बढ़ा दी गई है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, धार्मिक स्थलों, माल और अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। होटल, धर्मशालाओं और किरायेदारों के सत्यापन के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस मुख्यालय ने पुलिस आयुक्तों, रेंज आईजी, डीआईजी और जिला पुलिस प्रमुखों को संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने, गश्त बढ़ाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्च अधिकारियों एवं केंद्रीय एजेंसियों के साथ साझा करने के निर्देश दिए हैं। सुरक्षा एजेंसियां खुफिया इनपुट के आधार पर पूरे प्रदेश में लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें