कांवड़ यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी में योगी सरकार, कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से करेगी पुष्पवर्षा - up govt to shower flowers on kanwar yatris by helicopter
कांवड़ यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी में योगी सरकार, कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से करेगी पुष्पवर्षा उत्तर प्रदेश सरकार सावन कांवड़ यात्रा को भव्य, सुरक्षित और श्रद्धामय बनाने के लिए विशेष व्यवस्था कर रही है। 9 और 10 अगस्त…

सौजन्य से:- Jagran
कांवड़ यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी में योगी सरकार, कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से करेगी पुष्पवर्षा
उत्तर प्रदेश सरकार सावन कांवड़ यात्रा को भव्य, सुरक्षित और श्रद्धामय बनाने के लिए विशेष व्यवस्था कर रही है। 9 और 10 अगस्त को पश्चिमी यूपी के प्रमुख का ...और पढ़ें
HighLights
- यूपी सरकार सावन कांवड़ यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी में।
- 9 और 10 अगस्त को हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा होगी।
- पश्चिमी यूपी के कई जिलों में होगा यह विशेष आयोजन।
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने इस वर्ष भी सावन कांवड़ यात्रा को भव्य, सुरक्षित और श्रद्धामय बनाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की है।
इसी क्रम में 9 और 10 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख कांवड़ मार्गों पर हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की जाएगी। इसके लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
बागपत से मेरठ तक पहले दिन चार जिलों में पुष्पवर्षा
जारी कार्यक्रम के अनुसार, 9 अगस्त को सुबह करीब 8 बजे हेलीकॉप्टर लखनऊ से बागपत के लिए रवाना होगा। सुबह 10:30 से 11:15 बजे तक बागपत क्षेत्र में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की जाएगी। इसके बाद सहारनपुर में 11:45 से 12:45 बजे तक श्रद्धालुओं का पुष्पों से स्वागत होगा।
दोपहर 1:30 से 2:15 बजे तक मुजफ्फरनगर और शाम 3:45 से 4:30 बजे तक मेरठ में पुष्पवर्षा का कार्यक्रम निर्धारित है। पहले दिन हेलीकॉप्टर की कुल उड़ान अवधि 6 घंटे 10 मिनट रहेगी।
दूसरे दिन गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर में होगा भव्य स्वागत
10 अगस्त को हेलीकॉप्टर मेरठ से उड़ान भरकर सुबह करीब 8:30 से 9:15 बजे तक गाजियाबाद में पुष्पवर्षा करेगा। इसके बाद 9:45 से 10:30 बजे तक हापुड़ और 11:15 से दोपहर 12 बजे तक बुलंदशहर में शिवभक्तों का फूल बरसाकर स्वागत किया जाएगा।
सभी कार्यक्रम पूरे होने के बाद हेलीकॉप्टर दोपहर 12:30 बजे बुलंदशहर से लखनऊ के लिए रवाना होगा। दूसरे दिन कुल 3 घंटे 45 मिनट की उड़ान निर्धारित की गई है। पूरे अभियान की कुल उड़ान अवधि 9 घंटे 55 मिनट की होगी।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

उत्तर प्रदेश में बारिश की वजह से घटी बिजली की मांग, 24 घंटों में 57 मिलियन यूनिट कम दर्ज हुई बिजली की खपत - low electricity demand in uttar pradesh due to heavy rains 57 million units less electricity consumption recorded in 24 hours

वाराणसी में गड्ढे में उतरकर नागरिकों ने किया विरोध प्रदर्शन तो नगर निगम ने बल्ली लगाकर घेरा - citizens protest in varanasi while municipal corporation surrounds

वाराणसी से उठी गुलामी की निशानी को मिटाने की आवाज, कारोबारियों की इस मांग ने पकड़ा जोर - the voice of erasure of the signs of slavery from varanasi the demand of the businessmen


