UP Flood: 26 जिलों में उफान पर नदियां, जमीनी स्तर पर उतरा CM योगी का राहत नेटवर्क, सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाए गए 17544 लोग - uttar pradesh flood relief yogi govts efforts no casualties
UP Flood: 26 जिलों में उफान पर नदियां, जमीनी स्तर पर उतरा CM योगी का राहत नेटवर्क, सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाए गए 17544 लोग उत्तर प्रदेश में बाढ़ प्रभावित 26 जिलों में योगी सरकार का राहत एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी…

सौजन्य से:- Jagran
UP Flood: 26 जिलों में उफान पर नदियां, जमीनी स्तर पर उतरा CM योगी का राहत नेटवर्क, सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाए गए 17544 लोग
उत्तर प्रदेश में बाढ़ प्रभावित 26 जिलों में योगी सरकार का राहत एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है। 3.53 ...और पढ़ें
HighLights
- उत्तर प्रदेश के 26 जिलों में बाढ़ का व्यापक असर।
- योगी सरकार के राहत अभियान से जन-पशु हानि शून्य।
- 17,544 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राहत एवं बचाव अभियान लगातार युद्धस्तर पर जारी है। उत्तर प्रदेश बाढ़ राहत आयुक्त कार्यालय के मुताबिक गुरुवार को प्रदेश के 26 जिलों में बाढ़ का असर रहा। करीब 3.53 लाख आबादी प्रभावित होने के बावजूद राहत एवं बचाव तंत्र की सक्रियता से अब तक कोई जन या पशु हानि नहीं दर्ज की गई है। प्रभावितों को 72,897 बाढ़ राहत किट और 3.67 लाख से अधिक लंच पैकेट वितरित किए जा चुके हैं।
प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के साथ भोजन, राहत सामग्री और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अब तक 17,544 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। अभी 4,847 लोग बाढ़ शरणालयों में रह रहे हैं। प्रदेश में कुल 1,312 बाढ़ शरणालय स्थापित किए गए हैं।
1000 से ज्यादा मेडिकल टीमें सक्रिय
राहत और बचाव अभियान को प्रभावी बनाने के लिए 1,634 बाढ़ चौकियां, 1,697 नाव-मोटरबोट और 1,068 मेडिकल टीमें सक्रिय हैं। इससे प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी के साथ जरूरतमंद लोगों तक तत्काल मदद पहुंचाई जा रही है।
राहत सामग्री वितरण में भी तेजी
योगी सरकार के राहत अभियान में प्रभावित परिवारों तक भोजन और जरूरी सामग्री पहुंचाने पर विशेष जोर है। अब तक 72,897 बाढ़ राहत खाद्यान्न पैकेट और 3,67,551 लंच पैकेट वितरित किए जा चुके हैं। इसके अलावा पशुओं के लिए 5 हजार क्विंटल से अधिक भूसा वितरित किया जा चुका है।
स्वास्थ्य सुरक्षा के तहत 5.52 लाख से अधिक क्लोरीन टैबलेट और 1.87 लाख से अधिक ओआरएस पैकेट भी वितरित किए जा चुके हैं। बाढ़ से 45 हजार से अधिक पशु प्रभावित हैं, लेकिन अभी तक किसी पशु की मृत्यु नहीं हुई है। इसी तरह जनहानि की भी कोई सूचना नहीं मिली है।
यह भी पढ़ें- चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर घटा: 135.20 मीटर से गिरकर 128 मीटर पर पहुंचा पानी, प्रशासन की निगरानी जारी
प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जिले
अमरोहा, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बलिया, बाराबंकी, बस्ती, चंदौली, फर्रुखाबाद, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हरदोई, कासगंज, कानपुर, लखीमपुर खीरी, मिर्जापुर, मुरादाबाद, पीलीभीत, प्रयागराज, रायबरेली, रामपुर, संत कबीर नगर, शाहजहांपुर, उन्नाव और वाराणसी।
यह भी पढ़ें- चित्रकूट ग्राउंड रिपोर्ट: कभी बाढ़ तो कभी सूखा, मंदाकिनी किनारे बसे 60 गांवों का दर्द '365 दिन संकट'
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ: पूर्व मुख्य सचिव भोलानाथ तिवारी का निधन, 85 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस - former up chief secretary bhola nath tiwari passes away at 85

2027 चुनाव से पहले पीएम मोदी और सीएम योगी कानपुर को देंगे बड़ा तोहफा!, जानिए आपको क्या होगा फायदा?

यूपी: प्रदेश में पहली बार तेंदुओं की तादात रोकने की कोशिश, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए एक बड़ी पहल


