2027 चुनाव से पहले पीएम मोदी और सीएम योगी कानपुर को देंगे बड़ा तोहफा!, जानिए आपको क्या होगा फायदा?
2027 चुनाव से पहले पीएम मोदी और सीएम योगी कानपुर को देंगे बड़ा तोहफा!, जानिए आपको क्या होगा फायदा? पढ़िए संवाददाता समीर दीक्षित की खास रिपोर्ट By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : September 24, 2026 at 7:16 PM IS…

सौजन्य से:- ETV Bharat
2027 चुनाव से पहले पीएम मोदी और सीएम योगी कानपुर को देंगे बड़ा तोहफा!, जानिए आपको क्या होगा फायदा?
पढ़िए संवाददाता समीर दीक्षित की खास रिपोर्ट
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : September 24, 2026 at 7:16 PM IST
कानपुर: कुछ दिनों पहले ही उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कार्पोरेशन की ओर से कानपुर में यात्रियों की संख्या का जो आंकड़ा जारी किया गया था, वह डेढ़ करोड़ के पार था. जैसे-जैसे कानपुर में मेट्रो स्टेशंस की संख्या बढ़ी, वैसे-वैसे यात्रियों की संख्या भी बढ़ती गई. मौजूदा समय में कानपुर के अंदर मेट्रो का संचालन आईआईटी कानपुर से लेकर कानपुर सेंट्रल स्टेशन तक हो रहा है जबकि कानपुर सेंट्रल से लेकर नौबस्ता तक मेट्रो को फर्राटा भरने के लिए सिर्फ पीएम मोदी और सीएम योगी द्वारा दिखाई जाने वाली हरी झंडी का इंतजार है.
चुनाव से पहले मिलेगा तोहफा: अब 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कानपुर में दूसरे कॉरिडोर का काम पूरा होगा और इस कॉरिडोर के अंतर्गत बनने वाले आठ स्टेशंस (सीएसए से लेकर बर्रा आठ तक) मेट्रो के संचालन का रास्ता साफ हो जाएगा. वहीं, पहली बार ऐसा होगा जब कानपुर के अंदर पूरे शहर में मेट्रो की कनेक्टिविटी का लाभ 25 लाख से अधिक की आबादी को मिल सकेगा.
दूसरे कॉरिडोर में क्या है खास: आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए अब दूसरे कॉरिडोर के अंतर्गत आठ नए स्टेशंस बनाए जा रहे हैं. इन स्टेशंस में तीन अंडरग्राऊंड- रावतपुर, काकादेव और डबलपुलिया हैं. जबकि पांच स्टेशंस अप लेवल पर होंगे. जिनमें सीएसए विवि, विजय नगर, शास्त्री चौक, बर्रा सात और बर्रा आठ शामिल हैं.
अब हमारा पूरा फोकस दूसरे कॉरिडोर पर है. दिसंबर तक हमें यहां पर मेट्रो का ट्रायल रन करा देना है. जिससे दिसंबर के बाद किसी भी समय मेट्रो का सफर शुरू हो सके. कॉरिडोर टू का काम जैसे ही पूरा होगा तो कानपुर के अंदर मेट्रो की कनेक्टिविटी पूरे शहर को मिल जाएगी.- पंचानन मिश्रा, संयुक्त महाप्रबंधक, जनसंपर्क विभाग
हर मिनट में मेट्रो ट्रेन: यूपीएमआरसी के आला अफसरों ने बताया, कानपुर में दूसरे कॉरिडोर का काम पूरा होने के बाद 32.5 किमी एरिया में 39 मेट्रो ट्रेनें फर्राटा भरते दिखेंगी. इसके बाद कानपुर की 50 लाख से अधिक की आबादी को बिना जाम, एक सुगम सफर का मौका मिल सकेगा. वहीं, बहुत न्यूनतम दरों पर ही यात्री उत्तर से दक्षिण तक आसानी से आ जा सकेंगे. जीटी रोड, गोविंदपुरी पुल, दादा नगर पुल पर घंटों जाम में फंसने से भी उन्हें काफी हद तक राहत मिल जाएगी.
कब मिला था मेट्रो का तोहफा: औद्योगिक नगरी कानपुर को मेट्रो का तोहफा दिसंबर 2021 में पीएम नरेंद्र मोदी ने दिया था. पहली बार कानपुर में जब मेट्रो का संचालन शुरू हुआ था, तो आईआईटी कानपुर जहां पहला स्टेशन था. वहीं, मोतीझील तक मेट्रो का संचालन करीब चार सालों तक जारी रहा. इसके अंतर्गत आईआईटी कानपुर, कल्याणपुर, एसपीएम अस्पताल, सीएसजेएमयू, गुरुदेव चौराहा, रावतपुर, एलएलआर के बाद मोतीझील तक यात्रियों ने सफर किया. इसके बाद मई 2025 में यहां से स्टेशंस की संख्या बढ़ी और फिर मोतीझील से पहली बार कानपुर में अंडर ग्राउंड संचालन के बाद कानपुर सेंट्रल स्टेशन तक मेट्रो से यात्रियों ने सफर किया. जो नए स्टेशंस बनाए गए, उनमें चुन्नीगंज, नवीन मार्केट, बड़ा चौराहा, नयागंज और सेंट्रल स्टेशन शामिल रहे. मौजूदा समय में इन 14 स्टेशंस पर मेट्रो का सफर जारी है. जबकि कानपुर सेंट्रल से लेकर नौबस्ता तक जो संचालन किसी भी समय शुरू होना है, उसके अंतर्गत सात नए स्टेशंस बनकर तैयार हैं. जिनमें झकरकटी और ट्रांसपोर्ट नगर अंडरग्राउंड हैं, और पांच नए स्टेशंस में- बारादेवी, किदवई नगर, वसंत विहार, बौद्ध नगर और नौबस्ता हैं. ये सभी कॉरिडोर एक के अंतर्गत बने हैं.
(इस खबर को सोशल मीडिया पर जरूर साझा करें)
यह भी पढ़ें: घर ही बना 'डेथ ट्रैप'? परंपरा और आधुनिकता की जंग में बलि चढ़ते रिश्ते!
यह भी पढ़ें: जिये तो जिये कैसे? आदिवासियों के हिस्से सिर्फ विस्थापन और प्रदूषण का अंधियारा!
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ: पूर्व मुख्य सचिव भोलानाथ तिवारी का निधन, 85 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस - former up chief secretary bhola nath tiwari passes away at 85

यूपी: प्रदेश में पहली बार तेंदुओं की तादात रोकने की कोशिश, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए एक बड़ी पहल

यूपी राज्यसभा चुनाव: सुभासपा बढ़ा सकती है BJP की मुश्किल! 1 सीट पर फंसेगा पेंच?


