होमक्राइमआकाश आनंद पर मायावती का फिर यू-टर्न, कहा- यूपी चुनाव के टिकट मैं ही फाइनल करूंगी
क्राइम

आकाश आनंद पर मायावती का फिर यू-टर्न, कहा- यूपी चुनाव के टिकट मैं ही फाइनल करूंगी

यूपी चुनाव 2027 को लेकर बहुजन समाज पार्टी इस बार पूरी ताकत के साथ जुटी हुई है। मायावती यूपी चुनाव को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। हाइलाइट्स मायावती ने आकाश आनंद के कद घटाए जाने की खबरों को अफवाह बताया 24 से ज्यादा उम्…

Navbharat Times के अनुसार31 जुलाई 2026 को 03:18 pm बजे
आकाश आनंद पर मायावती का फिर यू-टर्न, कहा- यूपी चुनाव के टिकट मैं ही फाइनल करूंगी

सौजन्य से:- Navbharat Times

यूपी चुनाव 2027 को लेकर बहुजन समाज पार्टी इस बार पूरी ताकत के साथ जुटी हुई है। मायावती यूपी चुनाव को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।

हाइलाइट्स

मायावती ने आकाश आनंद के कद घटाए जाने की खबरों को अफवाह बताया

24 से ज्यादा उम्मीदवारों के टिकट बसपा सुप्रीमो मायावती ने फाइनल कर दिए

कहा- प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर टिकट का फैसला हम ही करूंगी

हेमेन्द्र त्रिपाठी, लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट तेज होते ही बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने टिकट बंटवारे और पार्टी के आंतरिक फैसलों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उम्मीदवारों के चयन को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए बसपा प्रमुख ने दो टूक शब्दों में स्पष्ट कर दिया है कि यूपी सहित पूरे देश में प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम मुहर केवल वही लगाएंगी। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद की भूमिका को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों को भी सिरे से खारिज कर दिया है।

मायावती खुद ले रहीं इंटरव्यू, 24 से ज्यादा नामों पर लगी मुहर

मायावती ने सोशल मीडिया पर एक विस्तृत पोस्ट साझा करते हुए अपनी चुनावी तैयारियों का खाका पेश किया। उन्होंने बताया कि लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में उनके नेतृत्व में लगातार राज्य स्तर से बैठकें हो रही हैं। इन बैठकों में प्रदेश और मंडल स्तर के पदाधिकारियों को चुनावी रणनीति और उम्मीदवार चयन पर सख्त दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। बसपा सुप्रीमो ने एक बड़ी बात का खुलासा करते हुए कहा कि वह खुद संभावित प्रत्याशियों के इंटरव्यू ले रही हैं और अब तक करीब दो दर्जन (24 से अधिक) उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए जा चुके हैं। उन्होंने साफ किया कि आगे भी प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर टिकट का अंतिम फैसला उनके ही हाथों में होगा।

आकाश आनंद को लेकर फैले भ्रम पर किया पलटवार

पार्टी के युवा चेहरे और राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को मायावती ने भ्रामक करार दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश के किसी भी हिस्से में, चाहे वह विधानसभा चुनाव हो या लोकसभा, उम्मीदवारों की अंतिम मंजूरी हमेशा उन्हीं की ओर से दी जाती है। जिन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय हो चुके हैं, वहां उनकी अनुमति से ही पार्टी के वरिष्ठ नेता जनसभाओं में इसका ऐलान कर रहे हैं। इसी कड़ी में, आकाश आनंद भी पार्टी के निर्देश पर कुछ जगहों पर जनसभाएं कर प्रत्याशियों की घोषणा करेंगे। इसके साथ ही मायावती ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को सख्त हिदायत दी है। उन्होंने अपील करते हुए कहा है कि कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर चल रहे भ्रामक प्रचार और शरारती व जातिवादी तत्वों के बहकावे में कतई न आएं। अन्य वरिष्ठ नेताओं की तरह ही आकाश आनंद भी केवल राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशों का पालन कर रहे हैं।

'निर्देशन में काम कर रहे हैं आकाश, कद घटने-बढ़ने की बात निराधार'

बसपा प्रमुख ने याद दिलाया कि आकाश आनंद पिछले लगभग एक वर्ष से देशभर में पार्टी संगठन की समीक्षा बैठकों और जनसभाओं में सक्रिय हैं और पूरी ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। 9 अक्टूबर 2025 को लखनऊ में मान्यवर कांशीराम की पुण्यतिथि पर हुई ऐतिहासिक महारैली हो या हालिया लोकसभा चुनाव, आकाश ने हमेशा उनके निर्देशन में ही प्रचार की कमान संभाली है। मायावती ने साफ किया कि यह पार्टी की नियमित कार्यप्रणाली का हिस्सा है, इसका आकाश आनंद का राजनीतिक कद घटाने, बढ़ाने या टिकट बंटवारे में उनके दखल से कोई संबंध नहीं है।

लेखक के बारे मेंविवेक मिश्राविवेक कुमार मिश्रा (Vivek Kumar Mishra) नवभारत टाइम्स ऑनलाइन (NBT.Com) में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीतिक-सियासी हलचल पर नजर रखते हैं। यूपी राजनीतिक विश्लेषण, उत्तर प्रदेश में हो रही घटनाओं पर नजर रखते हैं। उत्तर प्रदेश में अपराध, प्रशासन, डेवलपमेंट, यूपी सरकारी योजनाओं पर फोकस रखते हैं। उत्तराखंड की राजनीति हलचल, विश्लेषण, अपराध और घटनाक्रम पर भी विवेक कुमार मिश्रा फोकस रखते हैं।

अनुभव

यूपी के लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा और नोएडा में हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण जैसे प्रिंट मीडिया में काम कर चुके हैं। दिसंबर 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़े हैं। पत्रकारिता में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसमें डेस्क और फील्ड दोनों में काम किया है।

शिक्षा

राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) में परास्नातक किया हुआ है। विवेक कुमार मिश्रा मूल रूप से यूपी के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें