यूपी कांग्रेस प्रभारी और अध्यक्ष ने छात्र नेताओं से किया संवाद, विधानसभा चुनाव में दिया टिकट देने का भरोसा
यूपी कांग्रेस प्रभारी और अध्यक्ष ने छात्र नेताओं से किया संवाद, विधानसभा चुनाव में दिया टिकट देने का भरोसा प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा, छात्र नेता और छात्रों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे. युवाओं की लड़ाई मेरी लड़ाई है…

सौजन्य से:- ETV Bharat
यूपी कांग्रेस प्रभारी और अध्यक्ष ने छात्र नेताओं से किया संवाद, विधानसभा चुनाव में दिया टिकट देने का भरोसा
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा, छात्र नेता और छात्रों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे. युवाओं की लड़ाई मेरी लड़ाई है.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : September 27, 2026 at 10:43 PM IST
लखनऊ : यूपी कांग्रेस ने रविवार को छात्र नेताओं के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया. सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा के लिए विश्वविद्यालय, महाविद्यालयों के वर्तमान और पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, छात्र संघ पदाधिकारी और चिन्हित छात्र नेता कार्यक्रम में शामिल हुए. छात्र नेताओं को भरोसा दिया गया कि उन्हें पार्टी में विशेष महत्व दिया जाएगा. नेतृत्व का भी मौका मिलेगा. विधानसभा चुनाव में भी अवसर मिलेगा.
उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा, देश और प्रदेश के भविष्य को दिशा देने में युवाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है. युवाओं की आवाज को सुनना, उनके विचारों को समझना और उन्हें लोकतांत्रिक और सामाजिक भागीदारी के साथ आगे बढ़ने का अवसर देना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए. संवाद से विचार, विचार से भागीदारी और भागीदारी से परिवर्तन, यही हमारा संकल्प है.
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि किसी भी छात्र नेता और छात्रों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे. छात्रों और युवाओं की लड़ाई मेरी लड़ाई है. उनकी पीड़ा मेरी पीड़ा है. उन्होंने छात्र संघ के पूर्व पदाधिकारियों से कहा कि आप लोग देश और प्रदेश की ऊर्जा हैं. आप लोग समाज को दिशा देने का काम करते हैं. कहीं भी किसी भी प्रकार की छात्रों या युवाओं के साथ यदि उत्पीड़न किया गया तो कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतरकर छात्रों और युवाओं के हितों की रक्षा करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं. विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के पूर्व छात्र संघ के पदाधिकारियों और छात्र संघों के नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए.
कांग्रेस की सदस्यता ली : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी का कुनबा बढ़ता ही जा रहा है. शिया कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष लखनऊ के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी इजहारूल हक, पूर्व प्रत्याशी नईम अहमद और हाजी रशीद खान के साथ सैंकड़ों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली. कांग्रेस के ज्वाइनिंग प्रभारी नितिन शर्मा ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को विधिवत कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई. इस मौके पर आगरा विश्वविद्यालय के समाजवादी पार्टी के छात्रसभा नेता डा. मदन मोहन शर्मा ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. पूर्व मंत्री इजहारूल हक के साथ कई सभासद, प्रधान और बीडीसी ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.
यह भी पढ़ें : सीएम योगी बोले- राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा में नहीं गए कांग्रेसी और सपाई, डर था कहीं जालीदार टोपी न छिटक जाए
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Former BSP Minister, others join Congress in run-up to Uttar Pradesh Assembly polls

महासचिव डॉ. कुमार अंगदी पहुंचे गोरखपुर, तैयारियों का लिया जायजा

योगी बोले-राममंदिर आंदोलन के समय लोग कफन बांधे रहते थे: निरंकुश सरकार ने गोलियां चलवाईं, अशोक सिंघल शेर की तरह डटे रहे - Lucknow News


