UP में झांसी-जेवर समेत इन लिंक एक्सप्रेसवे पर अक्टूबर में ही शुरू होगा काम, CM योगी ने UPEIDA अधिकारियों को दिए आदेश - cm yogi orders work to begin on up link expressways this month
UP में झांसी-जेवर समेत इन लिंक एक्सप्रेसवे पर अक्टूबर में ही शुरू होगा काम, CM योगी ने UPEIDA अधिकारियों को दिए आदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में चित्रकूट, फर्रुखाबाद, आगरा-लखनऊ-पूर्वांचल, झांसी और जेवर…

सौजन्य से:- Jagran
UP में झांसी-जेवर समेत इन लिंक एक्सप्रेसवे पर अक्टूबर में ही शुरू होगा काम, CM योगी ने UPEIDA अधिकारियों को दिए आदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में चित्रकूट, फर्रुखाबाद, आगरा-लखनऊ-पूर्वांचल, झांसी और जेवर लिंक एक्सप्रेसवे परियोजनाओं पर इसी माह काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
HighLights
- सीएम योगी ने लिंक एक्सप्रेसवे परियोजनाओं पर काम शुरू करने के निर्देश दिए।
- चित्रकूट, झांसी, जेवर सहित कई लिंक एक्सप्रेसवे शामिल हैं।
- अधिकांश परियोजनाओं के लिए 91% भूमि अधिग्रहण पूरा हो चुका है।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राज्य में लिंक एक्सप्रेसवे की परियोजनाओं पर इसी माह काम शुरू हो जाएगा। इस संदर्भ में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि चित्रकूट, फर्रुखाबाद, आगरा-लखनऊ-पूर्वांचल, झांसी और जेवर लिंक एक्सप्रेसवे परियोजनाओं का काम निर्धारित समय में पूरा किया जाए।
चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए निविदा की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है, जबकि बाकी परियोजनाओं के लिए करीब 91 प्रतिशत भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा किया जा चुका है, जबकि निविदा की प्रक्रिया इसी माह पूरी कर आगे का काम शुरू किया जाएगा।
किया जा रहा जमीन अधिग्रहण
गुरुवार को मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर राज्य परिवर्तन आयोग की आठवीं बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने निर्देश दिए कि विकास परियोजना को लेकर भूमि अधिग्रहण, स्वीकृति, निविदा और विभागीय समन्वय से जुड़ी बाधाओं का तत्काल समाधान किया जाए। यूपीडा के अधिकारियों ने बताया कि फर्रुखाबाद, आगरा-लखनऊ-पूर्वांचल लिंक, झांसी और जेवर लिंक एक्सप्रेसवे के लिए 80 से 91 प्रतिशत तक भूमि उपलब्ध हो चुकी है। शेष भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने ग्रेटर नोएडा के बहुउद्देशीय माल परिवहन केंद्र का निर्माण भी जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि परियोजना के लिए 323 हेक्टेयर में से 301 हेक्टेयर भूमि पर कब्जा मिल चुका है।
मुख्यमंत्री ने कामकाजी महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए महिला छात्रावासों के निर्माण में तेजी लाने और उनके संचालन के लिए नीति तैयार करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने ‘जीरो पावर्टी’ अभियान में केवल पात्र परिवारों के चिन्हांकन के बजाय उन्हें योजनाओं का वास्तविक लाभ दिलाने पर जोर दिया। साथ ही मंडियों में साफ-सफाई, जल निकासी और किसानों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें- दीपावली पर शुरू होगा लखनऊ का सबसे ऊंचा फ्लाईओवर, 10 लाख लोगों की ट्रैफिक टेंशन होगी खत्म
उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति शीघ्र बहाल करने तथा शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर को चौबीसों घंटे सक्रिय रखने को कहा। बिजली चोरी और लाइन हानि रोकने के लिए फीडरवार जांच के निर्देश भी दिए। उन्होंने अस्पतालों, मेडिकल कालेजों और होटलों में अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र की वैधता सुनिश्चित करने के निर्देश भी अग्निसुरक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

सीएम योगी ने की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, दिए जरूरी दिशा-निर्देश

करमपुर के आठ खिलाड़ियों को यूपी पुलिस में मिली नौकरी, VIDEO

लखनऊ में जलभराव और कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, इन रूटों से होगा वाहनों का आवागमन - lucknow traffic diversions ekana waterlogging and kanshiram event


