बजता रहा राष्ट्रगान और चल दिए यूपी के विधानसभा स्पीकर सतीश महाना, वीडियो वायरल
बजता रहा राष्ट्रगान और चल दिए यूपी के विधानसभा स्पीकर सतीश महाना, वीडियो वायरल उन्नाव में एक कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के राष्ट्रगान के बीच में ही मंच से उतर गए। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद राष्ट्रगान शुरू ह…

सौजन्य से:- Hindustan
बजता रहा राष्ट्रगान और चल दिए यूपी के विधानसभा स्पीकर सतीश महाना, वीडियो वायरल
उन्नाव में एक कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के राष्ट्रगान के बीच में ही मंच से उतर गए। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद राष्ट्रगान शुरू हुआ था, लेकिन राष्ट्रगान पूरा होने से पहले ही वह मंच से नीचे उतर गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
UP News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में प्रधानाचार्य परिषद का 46वां प्रांतीय अधिवेशन, शैक्षिक संगोष्ठी और सम्मान समारोह शनिवार को आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान उस समय असहज स्थिति बन गई, जब विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना राष्ट्रगान के बीच में ही मंच से उतर गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सतीश महाना कान के पास कुछ ठीक करते हुए मंच से उतरते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।
स्पीकर सतीश महाना शनिवार को उन्नाव के पूरन नगर स्थित एक स्कूल में आयोजित प्रधानाचार्य परिषद के अधिवेशन और शैक्षिक संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। कार्यक्रम में प्रोटोकॉल के तहत पुलिस की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके तुरंत बाद राष्ट्रगान शुरू हुआ। हालांकि, राष्ट्रगान पूरा होने से पहले ही सतीश महाना ने सलामी दी और अचानक मंच से पीछे की ओर उतर गए। इसी दौरान राष्ट्रगान के बीच कुछ दूरी पर खड़े उनके समर्थक भी उनके पास पहुंच गए और पैर छूने लगे। इसके बाद सतीश महाना अपनी गाड़ी में बैठकर कार्यक्रम स्थल से रवाना हो गए।
मॉनसून सत्र में शिक्षकों की समस्याएं सुनी जाएंगी
कानपुर के महराजपुर से विधायक और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कार्यक्रम के दौरान ‘शिक्षा प्रभा’ पुस्तक का विमोचन भी किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं पर आगामी मानसून सत्र में चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थान मजबूत होंगे तो देश मजबूत होगा। कार्यक्रम के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सतीश महाना ने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि करोड़ों लोग इस संघर्ष में खड़े थे। मंदिर में दी गई राशि भगवान के लिए समर्पण है और उसे वापस मांगना आहत करने वाली बात है। उन्होंने कहा कि सदन में विपक्ष के सामने कई बार हाथ जोड़कर अपनी बात रखने के लिए कहा, लेकिन वे इसके लिए तैयार नहीं हुए।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
सतीश महाना के राष्ट्रगान के बीच में ही जाने का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। एक शख्स ने एक्स पर लिखा, 'यूपी विधानसभा के अध्यक्ष और BJP के वरिष्ठ नेता सतीश महाना राष्ट्रगान के बीच ही चल पड़े। शायद कहीं जल्दी पहुंचना होगा। बड़े लोग हैं, व्यस्त रहते हैं। राष्ट्रगान तो बजता रहता है।' वहीं एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए एक्स पर लिखा, 'एक तो रविंद्र नाथ टैगोर जी को पता नहीं क्या ज़रूरत थी इतना लंबा राष्ट्रगान लिखने की? हम सतीश महाना जी के बीच में राष्ट्रगान छोड़ के जाने का 50 ग्राम समर्थन करते हैं।'
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

वाराणसी में 2 मिनट में गिरा दो मंजिला मकान, VIDEO: दालमंडी में 15 मकान दो दिन में ध्वस्त, PWD कर रहा सड़क चौड़ीकरण - Varanasi News

थाईलैंड की महिला से शादी करने वाला कानपुर का कारोबारी इरफान गिरफ्तार, 60 लाख ऐंठने और जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप

लखनऊ में बाढ़: पॉश कॉलोनियों में भी घुसा पानी, होटलों में शिफ्ट हुए परिवार


