यूपी विधानसभा का मानसून सत्र कल से, विपक्ष ने हंगामा के दिए संकेत; सत्ता पक्ष की तैयारी जानिए, सीएम योगी ने क्या कहा
विधानमंडल का शुरू हो रहा सत्र यूपी विधानसभा के मानसून सत्र के संचालन के संबंध में यह बुलाई गई थी। विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू हो रहा है। बैठक के दौरान यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी सदन की कार्यवाही स…

सौजन्य से:- Navbharat Times
विधानमंडल का शुरू हो रहा सत्र
यूपी विधानसभा के मानसून सत्र के संचालन के संबंध में यह बुलाई गई थी। विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू हो रहा है। बैठक के दौरान यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी सदस्यों से सहयोग मांगा। विधानसभा के स्पीकर सतीश महाना ने कहा कि यह सत्र बहुत अहम होगा, क्योंकि सदन में पहली बार पूरा 'वंदे मातरम' गीत गाया जाएगा। भारत सरकार ने इस बारे में नोटिफिकेशन भी जारी किया है।विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मानसून सत्र के पहले दिन पूरा 'वंदे मातरम' गाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सहमति और असहमति स्वाभाविक है। चर्चा और बहस से ही लोकतंत्र मजबूत होता है। मुझे उम्मीद है कि सभी अपनी बात प्रभावी ढंग से रखेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अभद्रता या गलत व्यवहार से बचना चाहिए, जिससे जनता में गलत संदेश जाए।
डिप्टी सीएम ने भी दिया भरोसा
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी भरोसा दिलाया कि विपक्ष की ओर से उठाए गए तमाम सवालों के जवाब सदन में दिए जाएंगे। विपक्ष की ओर से मामले को सही प्रकार से उठाया जाए। मंत्री सुरेश कुमार खन्ना कहते हैं कि परंपरा के अनुसार आज सर्वदलीय बैठक हुई। बैठक सौहार्द्रपूर्ण माहौल में हुई है। हम सभी से अपील करते हैं कि चूंकि मॉनसून सत्र बहुत छोटा है, इसलिए सदन के सुचारू कामकाज में सहयोग करें।सभी मुद्दे उठाने की तैयारी
उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडे ने मानसून सत्र को लेकर कहा कि हम इस दौरान सभी मुद्दों को उठाने की कोशिश करेंगे। प्रदेश में मुख्य मुद्दा बिजली का है। हर गांव तक बिजली नहीं पहुंचती है। अभी किसानों को खाद की जरूरत है और यह मुद्दा भी उठाया जाएगा। एक और समस्या बेरोजगारी की है। इन सभी मामलों पर अन्य विषयों के साथ चर्चा की जाएगी। सपा विधायक आशु मलिक ने कहा कि विधानसभा का मानसून सत्र कल से शुरू हो रहा है। हमने अध्यक्ष के माध्यम से अनुरोध किया है कि सत्र की अवधि बढ़ाई जाए क्योंकि कई जनहित के मुद्दों पर चर्चा होनी है।कांग्रेस की भी तैयारी
विधानसभा सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक पर कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में सबसे अहम मुद्दा सदन के सत्र की अवधि बढ़ाने की जरूरत का था। हम सदन में चर्चा करेंगे और सरकार की जवाबदेही सुनिश्चित करेंगे। हमने सत्र बढ़ाने की मांग की है। हम बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था, महंगाई, छात्रों पर लाठीचार्ज और मंदिर के चढ़ावे की चोरी जैसे मुद्दों पर चर्चा करना चाहते हैं।विकास को देंगे गति
विधानसभा के मानसून सत्र पर राज्य के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सरकार ने राज्य के विकास को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यह सत्र बुलाया है। सदन में पूरक बजट और अन्य विधायी कार्यों पर चर्चा होगी। जहां तक समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की बात है, वे हर सत्र में सरकार को घेरने की तैयारी करते हैं। लेकिन, जब सरकार चर्चा के लिए तैयार होती है, तो वे भाग लेने के बजाय सदन से चले जाते हैं।सपा ने साफ की रणनीति
समाजवादी पार्टी के विधायक सुरेश यादव ने मानसून सत्र को लेकर कहा कि पिछले एक साल से अधिक समय से सरकार ने शिक्षा, महंगाई, डीजल और पेट्रोल की कीमतों और E20 मुद्दे पर केवल झूठे वादे किए हैं। विधानसभा में हमारे मुख्य मुद्दे किसान, शिक्षा (जिसमें स्कूलों को बंद करने का प्रस्ताव भी शामिल है) और मंदिर में कथित चोरी होंगे। वहीं, सपा विधायक कमाल अख्तर ने कहा कि बीजेपी सरकार जनता से जुड़े मुद्दों - जैसे सामाजिक न्याय, भ्रष्टाचार और अन्य अहम चिंताओं पर विपक्ष के सवालों से बचना चाहती है।कमाल अख्तर ने कहा कि इसीलिए सरकार विधानसभा सत्र छोटा रखती है। यूनिवर्सिटी का मुद्दा भी अहम है। एक तरफ, सरकार शिक्षा के निजीकरण को बढ़ावा दे रही है और लगातार प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल पेश कर रही है। दूसरी तरफ, वह यूनिवर्सिटी की इमारतों को गिराने का आदेश देती है। हम सदन में ये मुद्दे उठाएंगे और सरकार को जवाबदेह ठहराएंगे।
बैठक में ये रहे मौजूद
विधान भवन में आयोजित सर्वदलीय बैठक में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे, निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर, कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा, जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया', निषाद पार्टी विधायक दल के नेता रमेश सिंह, अपना दल (एस) के आरके पटेल और राष्ट्रीय लोक दल के राजपाल बालियान आदि शामिल हुए।सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक चौबंद
यूपी विधानसभा का मानसून सत्र सावन के पहले सोमवार और कांवड़ यात्रा के बीच शुरू हो रहा है। इसको लेकर सुरक्षा इंतजामों पर एडीजी, लखनऊ जोन प्रवीण कुमार ने कहा कि हमारे जोन के 10 जिलों में कांवड़ यात्रा की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी पहले सोमवार के लिए भी इंतजाम किए गए हैं। सभी अधिकारी गश्त पर रहेंगे। अलग-अलग विभागों ने अपनी तैयारियों में तालमेल बिठाया है।एडीजी ने कहा कि आखिरी ब्रीफिंग और रिहर्सल भी की जा रही हैं। सब कुछ तैयार है। हमें भरोसा है कि पूरा त्योहार सफलतापूर्वक संपन्न होगा। हम सभी के सहयोग की उम्मीद करते हैं, जो हमें हमेशा मिलता रहा है।
अधिकारियों ने किया निरीक्षण
संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार ने कहा कि विधानसभा सत्र कल 3 अगस्त से शुरू हो रहा है। सुरक्षा इंतजामों को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक पहले ही हो चुकी है। आज हमने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को ब्रीफिंग दी। इसके बाद मौके पर रिहर्सल और उनकी तैनाती वाली जगहों पर अतिरिक्त ब्रीफिंग की गई।जेसीपी ने कहा कि तैयारियों को देखने के लिए एडीजी ने भी निरीक्षण किया है। हम सभी अधिकारी अभी पूरे इलाके में इंतजामों का जायजा ले रहे हैं। हर पुलिस अधिकारी को जरूरी सुरक्षा सावधानियों के बारे में खास निर्देश दिए गए हैं। हमने पूरे सुरक्षा इंतजाम को चार जोन और दस सेक्टर में बांटा है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी के 20 शहरों में बारिश, अस्पताल में घुसा पानी: प्रयागराज में खुसरोबाग किले की दीवार ढही, डीसीएम पर पेड़ गिरा; 75 जिलों में अलर्ट - Uttar Pradesh News

यूपी विधानसभा में अनुपूरक बजट हुआ पास, सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा पर हमला- ‘युवा, किसान और महिला विरोधी’

गोरखपुर में तरंग ओवरब्रिज का अनुरक्षण बना मुसीबत, 20 अगस्त तक बंद रहेगा पुल - gorakhpur tarang overbridge closure extended to aug 20


