होमक्राइमकल से शुरू होगा यूपी विधानसभा का मानसून सत्र, सर्वदलीय बैठक आज
क्राइम

कल से शुरू होगा यूपी विधानसभा का मानसून सत्र, सर्वदलीय बैठक आज

कल से शुरू होगा यूपी विधानसभा का मानसून सत्र, सर्वदलीय बैठक आज UP Assembly Mansoon Session: सर्वदलीय बैठक विधान भवन में होगी. सीएम योगी इस सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इस दौरान द्वितीय विधानसभा मानसून सत्र के संचाल…

ABP News के अनुसार2 अगस्त 2026 को 12:18 pm बजे
कल से शुरू होगा यूपी विधानसभा का मानसून सत्र, सर्वदलीय बैठक आज

सौजन्य से:- ABP News

कल से शुरू होगा यूपी विधानसभा का मानसून सत्र, सर्वदलीय बैठक आज

UP Assembly Mansoon Session: सर्वदलीय बैठक विधान भवन में होगी. सीएम योगी इस सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इस दौरान द्वितीय विधानसभा मानसून सत्र के संचालन के संबंध में चर्चा होगी.

उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार (3 अगस्त) से शुरू होने जा रहा है. इससे पहले रविवार (2 अगस्त) को सर्वदलीय बैठक होगी. यह सर्वदलीय बैठक विधान भवन में होगी. सीएम योगी इस सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इस दौरान द्वितीय विधानसभा मानसून सत्र के संचालन के संबंध में चर्चा होगी.

यूपी मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद विधानमंडल के दोनों में 3 अगस्त से मानसून सत्र बुलाया जाएगा. मानसून सत्र के दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अनुपूरक बजट, विधेयक और अन्य जरूरी मामलों पर चर्चा हो सकती है.

मुरादाबाद में नीट छात्र ने की खुदकुशी, आम के बाग में मिला शव

सदन में घमासान मचना तय

इस सत्र में भारतीय जनता पार्टी बीते 10 सालों में कितने काम किए यह बताएगी. वहीं समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के विधायक राम मंदिर चढ़ावा चोरी जैसे जरूरी मुद्दे उठा सकते हैं. इस सबके बीच सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच घमासान मचना तय माना जा रहा है.

बता दें कि सावन का महीना शुरू हो गया है. ऐसे में पश्चिमी यूपी समेत पूरे राज्य में कांवड़ यात्रा को लेकर सरकार की प्रस्तावित गाइडलाइन्स पर भी विवाद होने की आशंका जताई जा रही है. बता दें कि राज्य विधानमंडल का दूसरा सत्र 30 अप्रैल को बुलाया गया था.

विधान परिषद और विधानसभा में बैठकें खत्म होने के बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई थी. इसके समापन की औपचारिक घोषणा 7 मई को हुई थी. सदन का मानसून सत्र हंगामेदार होने की पूरी आशंका नजर आ रही है.

इस तरह रह सकता है सत्र का कार्यक्रम

3 अगस्त को मानसून सत्र की शुरुआत के बाद दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी जा सकती है. वहीं 4 अगस्त को अनुपूरक बजट पेश किया जा सकता है. इसके अलावा 5 अगस्त को विधायी कार्य और अन्य जरूरी सरकारी कामकाज किए जा सकते हैं और 6 अगस्त को अनुपूरक बजट पर चर्चा और कामकाज खत्म होगा.

विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने को लेकर लखनऊ में ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं. इस दौरान एंबुलेंस और स्कूली छात्रों के वाहनों को प्रतिबंधित रूट पर जाने दिया जाएगा.

यूपी में मिशन-27 को लेकर AIMIM ने कसी कमर, उठाया ये बड़ा कदम

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें