विधानसभा चुनाव के लिए यूपी में बैठकों का दौर, आज भाजपा में संगठन की तैयारियां परखेंगे बीएल संतोष
विधानसभा चुनाव के लिए यूपी में बैठकों का दौर, आज भाजपा में संगठन की तैयारियां परखेंगे बीएल संतोष यूपी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा में तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। सरकार के साथ संगठन में बैठकों का दौर जारी है। दो दिनी य…

सौजन्य से:- Hindustan
विधानसभा चुनाव के लिए यूपी में बैठकों का दौर, आज भाजपा में संगठन की तैयारियां परखेंगे बीएल संतोष
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा में तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। सरकार के साथ संगठन में बैठकों का दौर जारी है। दो दिनी यूपी दौरे पर आज राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष लखनऊ पहुंचेंगे। कोर कमेटी की बैठक के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष दो दिवसीय यूपी दौरे पर शुक्रवार को राजधानी लखनऊ पहुंचेंगे। वे यहां पार्टी की चुनावी तैयारियों को परखेंगे। सरकार और संगठन दोनों के साथ आगामी रणनीति पर मंथन करेंगे। वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में होने वाली कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। वहीं, शनिवार को कानपुर में क्षेत्रीय पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करेंगे। बीएल संतोष का यह दौरा आगामी चुनाव की तैयारियों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने सरकार और संगठन दोनों मोर्चों पर तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश कार्यकारिणी के साथ ही क्षेत्रीय टीमों का भी गठन हो चुका है। मोर्चों की टीम को अंतिम रूप दिए जाने की कवायद चल रही है। राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े और राष्ट्रीय मंत्री जगदीश भाई पटेल को क्रमश: प्रभारी और सह प्रभारी भी नियुक्त किया जा चुका है। अब पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष दो दिनी दौरे में चुनावी रोडमैप पर चर्चा करेंगे। वहीं क्षेत्रीय स्तर पर तैयारियों की मंत्र भी देंगे।
देर शाम भाजपा कोर कमेटी की बैठक
वह शुक्रवार की शाम लखनऊ पहुंचेंगे। फिर देर शाम भाजपा कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री द्वय केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह शामिल होंगे। साथ ही पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर कुछ वरिष्ठ नेताओं से भेंट कर सियासी फीडबैक भी लेंगे। बीएल संतोष आने वाले दिनों में सभी छह क्षेत्रों में भी बैठकें करेंगे। इसकी शुरूआत वे शनिवार को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की बैठक से करेंगे। उनके दौरे को लेकर गुरुवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में तैयारियों का सिलसिला चलता रहा।
नितिन नवीन का दौरा टला
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का पश्चिम क्षेत्र का प्रस्तावित दो दिनी दौरा फिलहाल टल गया है। वे 12 व 13 सितंबर को मेरठ और बुलंदशहर में रहने वाले थे। उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियों भी चल रही थीं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि अब 18 सितंबर के बाद नई तिथियों का ऐलान किया जाएगा। बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सभी छह क्षेत्रों का दौरा करेंगे।
चुनाव में साइबर योद्धाओं की फौज तैयार करेगी भाजपा
वहीं, सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर भाजपा अपनी सक्रियता और बढ़ाएगी। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी साइबर योद्धाओं की टीम तैयार करेगी। यह योद्धा पार्टी के लिए नेरेटिव बनाने के साथ ही सोशल मीडिया पर विपक्षी एजेंडे की काट भी करेंगे। जेन-जी से जुड़ने की खास मुहिम चलेगी।
प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर गुरुवार को सोशल मीडिया टीम की कार्यशाला आयोजित की गई। पार्टी के सोशल मीडिया विभाग के राष्ट्रीय संयोजक दीपक म्हस्के की मौजूदगी में हुई कार्यशाला को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने संबोधित किया।
नैरेटिव फॉलोअर नहीं, नैरेटिव सेटर बनना है
कार्यशाला में विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार की गई। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि हमें नैरेटिव फॉलोअर नहीं, बल्कि नैरेटिव सेटर बनना है। उन्होंने कहा कि विपक्ष झूठ और अफवाहों के जरिए नकारात्मक माहौल बनाने का काम करता है। उसका प्रभावी जवाब सच और तथ्य के आधार पर देना होगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के कार्यक्रम-अभियानों के अलावा पूरी सजगता से सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर संगठन को सक्रिय रहना होगा।
मुस्तैदी से काम करें मीडिया वॉरियर:धर्मपाल
प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि विपक्ष के झूठे नेरेटिव को बेनकाब करने के लिए सोशल मीडिया वॉरियर्स को मुस्तैदी से काम करना होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को बूथ तक डिजिटली सशक्त किया जाए। धर्मपाल सिंह ने कहा कि विपक्ष के दुष्प्रचार और झूठ का तथ्यात्मक जवाब देना होगा।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Lucknow News: अयोध्या-वाराणसी के आचार्यों ने किया गणपति बप्पा का पूजन

गोरखपुर में भागवत महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ, CM योगी बोले- श्रीमद्भागवत दिखाती है सत्य का मार्ग - yogi adityanath bhagwat katha guides amidst social media halftruths

गोरखपुर में सड़क हादसे और कैंसर पीड़ित परिवारों से मिले सीएम योगी, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सौंपे आर्थिक मदद के चेक - cm yogi provides aid to bereaved families in gorakhpur


