होमशिक्षा-करियरUP Anganwadi Bharti 2026: कोई परीक्षा नहीं! गाजियाबाद, एटा, हापुड़ समेत 16 जिलों में शुरू हुई आंगनवाड़ी भर्ती
शिक्षा-करियर

UP Anganwadi Bharti 2026: कोई परीक्षा नहीं! गाजियाबाद, एटा, हापुड़ समेत 16 जिलों में शुरू हुई आंगनवाड़ी भर्ती

आंगनवाड़ी कार्यकत्री का पद जिम्मेदारी, कर्तव्य और समाजसेवा वाला है। जिसके लिए केवल महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं। यह नई भर्ती कुशीनगर, संत रविदासनगर, हापुड़, एटा, सीतापुर और अन्य जिलों के लिए शुरू की गई है। जिलावाइज सभी क…

Navbharat Times के अनुसार2 अगस्त 2026 को 04:18 am बजे
UP Anganwadi Bharti 2026: कोई परीक्षा नहीं! गाजियाबाद, एटा, हापुड़ समेत 16 जिलों में शुरू हुई आंगनवाड़ी भर्ती

सौजन्य से:- Navbharat Times

आंगनवाड़ी कार्यकत्री का पद जिम्मेदारी, कर्तव्य और समाजसेवा वाला है। जिसके लिए केवल महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं। यह नई भर्ती कुशीनगर, संत रविदासनगर, हापुड़, एटा, सीतापुर और अन्य जिलों के लिए शुरू की गई है। जिलावाइज सभी की अंतिम तिथि भी अलग-अलग तय की गई है। ऐसे में लास्ट डेट से पहले ही आपको आवेदन प्रक्रिया पूरी कर होगी। आंगनवड़ी सहायिका के पद पर चयन हेतु कोई परीक्षा भी नहीं ली जाएगी।

आंगनवाड़ी वर्कर के लिए योग्यता नियम

- 12वीं तक पढ़ाई: आवेदिका का किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) पास होना चाहिए। इससे ऊपर ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन कर चुकी महिलाएं भी अप्लाई कर सकती हैं।

- उम्र सीमा: कम से कम 18 साल की उम्र पूरी कर ली हो और अधिकमत 35 साल से ज्यादा उम्र नहीं होनी चाहिए। एज लिमिट के लिए कटऑफ डेट 1 जुलाई 2026 रखी गई है। यानी इस तारीख को आधार मानकर ही उम्र की गणना की जाएगी। उम्रसीमा के लिए अभ्यर्थियों की हाई स्कूल मार्कशीट और सर्टिफिकेट देखा जाएगा।

- मूल निवास: जहां से आवेदन कर रहे हैं, वहां के ग्रामसभा/वार्ड (शहरी) स्थायी निवासी होना चाहिए। अन्य ग्रामसभा और वार्ड के निवासी होने पर मूल निवासी नहीं माने जाएंगे। ऐसे फॉर्म मान्य नहीं होंगे।

यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2026 जिलावाइज लास्ट डेट

बिना परीक्षा ऐसे होगा सेलेक्शन

- मेरिट बनेगी: आंगनवाड़ी वर्कर के लिए उम्मीदवारों का चयन 12वीं के नंबरों के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा। इसके लिए कोई रिटन एग्जाम आयोजित नहीं होगा।

- वरीयता किन्हें मिलेगी: सभी बातें समान होने की स्थिति में संबंधित ग्राम सभा/वार्ड में विधवा बीपीएल को पहले वरीयता दी जाएगी। इसके बाद तलाकशुदा/परित्यक्ता बीपीएस, बीपीएल, विधवा एपीएल, तलाकशुदा/परित्यक्ता एपीएल और सबसे आखिर में एपीएल अभ्यर्थी को चयन किया जाएगा। विधवा के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी/संबंधित नगर निकाय द्वारा जारी किया प्रमाण पत्र और परिवार की पंजिका प्रमाणित फोटोकॉपी लगानी होगी। वहीं तलाकशुदा, परित्यक्ता से जुड़े मामलों में विधिक/न्यायालय का आदेश ही मान्य होगा।

आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवेदन कहां करना होगा?

यूपी आंगनवाड़ी भर्ती में आवेदन की प्रक्रिया आप खुद भी पूरी कर सकती हैं। बस इसके लिए आपको यहां बताए स्टेप्स फॉलो करने होंगे।- सबसे पहले यूपी आंगनवाड़ी की आधिकारिक upanganwadibharti.in पर जाएं।

- होमपेज पर आपको Important Links नजर आएंगे। यहां अलग-अलग कुछ लिंक्स दिखेंगे।

- अगर आप नई आंगनवाड़ी भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहती हैं, तो New Anganwadi Worker Vacancy Registration के लिंक पर क्लिक करें।

- रजिस्ट्रेशन पोर्टल खुलने के बाद अपना नाम, पिता का नाम, जिला, मोबाइल नंबर, पासवर्ड, आधार नंबर, ईमेल आईडी, कैप्चा कोड भरकर रजिस्ट्रेशन करें।

- पंजीकरण संख्या जनरेट होने के बाद लॉगइन करें। इसके बाद कुछ बॉक्स आपको खाली नजर आएंगे। इसमें जो जानकारी फिल करने कही जाती है, उसे ठीक वैसे ही भर दें।

- इसके बाद अपने पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

- फॉर्म सबमिट करने से पहले पूरी तरह से इसे चेक करें और प्रिंट आउट निकाल लें।

आवेदन के बाद चयन सूची और अन्य जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर ही दी जाएगी। मेरिट लिस्ट में जिन भी उम्मीदवारों का नाम होता है, उन्हें जिला कार्यालय में दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें