UP : खेलों का बड़ा गढ़ बना अयोध्या, प्रदेश में सर्वाधिक सात छात्रावास, खेल सेंटर के रूप में विकसित करने का है प्लान
{"_id":"6a6c1c71be9543e6df00300b","slug":"up-ayodhya-emerges-as-a-major-sports-hub-boasts-the-highest-number-of-sports-hostels-seven-in-the-state-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : खेलों का बड…

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6a6c1c71be9543e6df00300b","slug":"up-ayodhya-emerges-as-a-major-sports-hub-boasts-the-highest-number-of-sports-hostels-seven-in-the-state-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : खेलों का बड़ा गढ़ बना अयोध्या, प्रदेश में सर्वाधिक सात छात्रावास, खेल सेंटर बनाने की है योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : खेलों का बड़ा गढ़ बना अयोध्या, प्रदेश में सर्वाधिक सात छात्रावास, खेल सेंटर बनाने की है योजना
Fri, 31 Jul 2026 09:24 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 31 Jul 2026 09:24 AM IST
सार
अयोध्या को बड़े खेल सेंटर के रूप में विकसित करने की योजना है। इसके मुकाबले लखनऊ में तीन छात्रावास हैं जबकि आगरा दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले कुछ वर्षों में अयोध्या मंडल का बहुमुखी विकास हुआ है। इससे खेल भी अछूता नहीं रहा। यहां के डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में खेल विभाग के सात छात्रावासों का संचालन हो रहा है, जो प्रदेश के एक जिले में सर्वाधिक है। खास बात है कि ये सभी छात्रावास बालिका खिलाड़ियों के लिए बनाए गए हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि भविष्य में प्रदेश का पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज अयोध्या में स्थापित किया जा सकता है।
विज्ञापन
इधर, राजधानी लखनऊ में खेल छात्रावासों की संख्या छह से घटकर अब तीन रह गई है। आगरा में पांच और वाराणसी व प्रयागराज में तीन खेल छात्रावासों का संचालन किया जा रहा है। झांसी, देवरिया, मैनपुरी, गोरखपुर, अमेठी, मेरठ व सोनभद्र में दो-दो खेल छात्रावास हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - आकाश आनंद तैयार करेंगे सोशल मीडिया टीम संग चुनाव प्रचार की रणनीति, बसपा सरकार की उपलब्धियां बताएंगे
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अगस्त के पहले सप्ताह से फिर जोर पकड़ेगा मानसून, गुरुवार को पूरे प्रदेश में चली पुरवाई; जारी हुए पूर्वानुमान
खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि अयोध्या में एथलेटिक्स के लिए सिंथेटिक ट्रैक, हॉकी के लिए एस्ट्रोटर्फ के अलावा नौ बैडमिंटन कोर्ट का इंडोर हॉल समेत तमाम अन्य खेलों की उच्च स्तरीय सुविधाएं हैं। स्टेडियम परिसर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम और स्वीमिंग पूल भी हैं। उन्होंने बताया कि अयोध्या को बड़े खेल सेंटर के रूप में विकसित करने की योजना है। इसलिए बालिकाओं के लिए सात छात्रावास स्थापित किए गए हैं। जरूरत के अनुसार इसकी संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। हालांकि अभी तक इस पर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।
जिलेवार खेल छात्रावासों की संख्या
अयोध्या - 7 (हॉकी बालिका, वॉलीबॉल बालिका, एथलेटिक्स बालिका, बैडमिंटन बालिका, टेबल टेनिस बालिका, कुश्ती बालिका, हैंडबॉल बालिका), आगरा- 5 (जिम्नास्टिक्स बालक-बालिका, टेबल टेनिस बालक, कबड्डी बालिका, बास्केटबॉल बालिका), लखनऊ- 3 (हॉकी बालक, तैराकी बालक-बालिका), वाराणसी- 3 (हॉकी बालक, एथलेटिक्स, फुटबॉल बालक), प्रयागराज-3 (वॉलीबॉल बालक, एथलेटिक्स बालक, बैडमिंटन बालक), झांसी 2 (हॉकी बालक, बॉक्सिंग बालक), देवरिया- 2 (वॉलीबॉल बालक, क्रिकेट बालक), मैनपुरी 2 (वॉलीबॉल बालक, क्रिकेट बालक), गोरखपुर- 2 (बास्केटबॉल बालक, कुश्ती बालिका), अमेठी- 2 (कबड्डी बालक, हँडबॉल बालक), मेरठ- 2 (कुश्ती बालक, बॉक्सिंग बालक), सोनभद्र- 2 (तीरंदाजी बालक बालिका), रामपुर-1 (हॉकी बालक), आजमगढ़ 1 (वॉलीबॉल बालक), बांदा 1 (वॉलीबॉल बालक), कानपुर- 1 (क्रिकेट बालक), अलीगढ़- 1 (क्रिकेट बालक), फतेहपुर 1 (क्रिकेट बालक), बस्ती-1 (फुटबॉल बालक), बरेली- 1 (फुटबॉल बालक) और सहारनपुर- 1 (जूडो बालक)।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

कानपुर में खाद्य पदार्थ में मिला रहे जहरीला रंग! चावल पीसकर रंग मिला बना रहे हल्दी, 5.86 लाख का स्टाक जब्त - food safety alert fake turmeric made from coloured rice seized in kanpur

लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे दावों और हकीकत का सफर

यूपी किसानों के लिए खुशखबरी नई फसल बीमा योजना लागू


