काशी की आध्यात्मिक सुबह से जुड़ेगा जापान का ‘उगता सूरज', वाराणसी दौरे पर जापानी गवर्नर और 109 सदस्यीय हाई-लेवल डेलिगेशन - japanese delegation visits varanasi for up investment ties
काशी की आध्यात्मिक सुबह से जुड़ेगा जापान का ‘उगता सूरज', वाराणसी दौरे पर जापानी गवर्नर और 109 सदस्यीय हाई-लेवल डेलिगेशन जापान का 109 सदस्यीय उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल, यामानाशी प्रिफेक्चर के गवर्नर के नेतृत्व में, वाराणसी…

सौजन्य से:- Jagran
काशी की आध्यात्मिक सुबह से जुड़ेगा जापान का ‘उगता सूरज', वाराणसी दौरे पर जापानी गवर्नर और 109 सदस्यीय हाई-लेवल डेलिगेशन
जापान का 109 सदस्यीय उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल, यामानाशी प्रिफेक्चर के गवर्नर के नेतृत्व में, वाराणसी का दो दिवसीय दौरा कर रहा है। यह दौरा उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश, पर्यटन, प्रौद्योगिकी और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देगा, जिसमें ग्रीन हाइड्रोजन और स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान है।
HighLights
- जापानी गवर्नर के नेतृत्व में 109 सदस्यीय दल वाराणसी पहुंचा।
- यूपी में औद्योगिक निवेश, पर्यटन, प्रौद्योगिकी पर रहेगा फोकस।
- सारनाथ, गंगा आरती, काशी विश्वनाथ मंदिर का भ्रमण करेंगे प्रतिनिधिमंडल।
डिजिटल डेस्क, वाराणसी। जापान की ‘उगते सूरज की धरती’ और काशी की पावन आध्यात्मिक सुबह अब भारत-जापान के सदियों पुराने मैत्रीपूर्ण संबंधों को एक नए औद्योगिक व सांस्कृतिक मुकाम पर ले जाने के लिए तैयार हैं। उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने और राज्य में विदेशी निवेश को पंख लगाने के सीएम योगी आदित्यनाथ के विजन के तहत, आज 109 सदस्यीय उच्चस्तरीय जापानी प्रतिनिधिमंडल दो दिवसीय दौरे पर धर्म नगरी काशी पहुंच रहा है। यह दौरा उत्तर प्रदेश में नए औद्योगिक निवेश के साथ-साथ पर्यटन, प्रौद्योगिकी और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को अभूतपूर्व गति देगा।
जापान के यामानाशी प्रिफेक्चर के गवर्नर के नेतृत्व में आ रहा दल
यह उच्चस्तरीय जापानी प्रतिनिधिमंडल जापान के यामानाशी प्रिफेक्चर के माननीय गवर्नर के नेतृत्व में वाराणसी पहुंच रहा है। इस दल में जापान की कई शीर्ष और प्रतिष्ठित कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी, उद्योगपति और सीईओ (CEOs) शामिल हैं। यह दौरा न केवल उत्तर प्रदेश में विदेशी पूंजी निवेश के नए अवसर पैदा करेगा, बल्कि जापान और उत्तर प्रदेश के बीच कौशल विकास, मानव संसाधन और नई तकनीकों के हस्तांतरण का मार्ग भी प्रशस्त करेगा।
सारनाथ भ्रमण और नमो घाट पर भव्य गंगा आरती का लेंगे आनंद
दौरे के पहले दिन जापानी प्रतिनिधिमंडल हाल ही में यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुए भगवान बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थली सारनाथ का भ्रमण करेगा। इसके बाद यह दल नमो घाट पर काशी की विश्व प्रसिद्ध और भव्य गंगा आरती के अद्भुत दृश्य का साक्षी बनेगा। शाम को होटल ताज में आयोजित डिनर के दौरान मेहमानों को भारतीय कला, संगीत और पारंपरिक हस्तशिल्प से रूबरू कराया जाएगा। दौरे के दूसरे दिन प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख सदस्य श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे।
हाई-टेक सेक्टर्स और क्लीन एनर्जी में निवेश पर रहेगा मुख्य फोकस
उत्तर प्रदेश सरकार की सरल औद्योगिक नीतियों, मजबूत कानून-व्यवस्था और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (Ease of Doing Business) के चलते यह दौरा औद्योगिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस बैठक और दौरे का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश और जापान के बीच ग्रीन हाइड्रोजन, स्वच्छ ऊर्जा, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, इंफ्रास्ट्रक्चर और टूरिज्म जैसे अत्याधुनिक क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी और निवेश की संभावनाओं को धरातल पर उतारना है।
जीआई और ओडीओपी स्टॉल्स के जरिए दिखेगी काशी की समृद्ध कला
जापानी मेहमानों को काशी की सदियों पुरानी हस्तशिल्प परंपरा से जोड़ने के लिए विशेष रूप से 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' (ODOP) और जीआई टैग प्राप्त उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें काशी की विश्व प्रसिद्ध गुलाबी मीनाकारी, सॉफ्ट स्टोन कार्विंग, लकड़ी के खिलौने (Wood Lacquerware) और बनारसी सिल्क साड़ियों के लाइव स्टॉल्स शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त कथक, लोकनृत्य और शास्त्रीय संगीत की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से काशी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया जाएगा।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

उत्तर प्रदेश ने 78,000 उचित मूल्य दुकान डीलरों के लिए कमीशन बढ़ाया

गंगा-यमुना में आ रहा 9 लाख क्यूसेक पानी प्रयागराज में बढ़ाएगा परेशानी, गांवों व शहर के मुहल्लों में घुसने लगा बाढ़ का पानी - prayagraj flood alert ganga yamuna water entering village and city neighborhoods

योगी आदित्यनाथ ने यूपी को जापान का 'दूसरा घर' बताया, बड़े निवेश की घोषणा की


