रायबरेली समेत UP के 14 जिलों के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, शहर के चौराहों पर लगेंगी महापुरुषों की मूर्तियां; बजट मंजूर - yogi govt to install 18 statues of great personalities in 14 up districts
रायबरेली समेत UP के 14 जिलों के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, शहर के चौराहों पर लगेंगी महापुरुषों की मूर्तियां; बजट मंजूर प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में प्रमुख स्थानों पर 18 महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित करने…

सौजन्य से:- Jagran
रायबरेली समेत UP के 14 जिलों के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, शहर के चौराहों पर लगेंगी महापुरुषों की मूर्तियां; बजट मंजूर
प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में प्रमुख स्थानों पर 18 महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित करने जा रही है। ...और पढ़ें
HighLights
- उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में 18 प्रतिमाएं स्थापित होंगी।
- महापुरुषों की प्रतिमाओं के लिए 81.50 लाख रुपये स्वीकृत।
- कानपुर देहात, आगरा, अलीगढ़, सीतापुर में भी लगेंगी प्रतिमाएं।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश सरकार 14 जिलों में प्रमुख स्थलों-चौराहों पर महापुरुषों की 18 प्रतिमाएं स्थापित कराने जा रही है। इन प्रतिमाओं के निर्माण के लिए 81.50 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।
योजना के तहत कानपुर देहात के गजनेर चौराहे पर हाथी पर सवार पृथ्वीराज चौहान व रनिया पडाव में रानी लक्ष्मीबाई, आगरा के रहनकलां में महाराजा निषादराज व रामनगर में (लाल मंदिर) के पास महर्षि परशुराम, अलीगढ़ जिला पंचायत परिसर और गंगीरी में कल्याण सिंह और सीतापुर में नैमिषारण्य क्षेत्र में महाराजा छीता पासी व माता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी।
यह भी पढ़ें- यूपी में जमीन फाड़कर निकाला जाएगा पानी का खजाना: कानपुर से प्रयागराज के बीच मिली 200 KM लंबी प्राचीन नदी
बाराबंकी के ग्राम ओबरी,कन्नौज के पूर्वी बाइपास तिराहा और बुलंदशहर के अनूपशहर बस अड्डा चौराहे के निकट महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाई जाएंगी। वहीं औरैया के ग्राम ककोर बुजुर्ग में अटल बिहारी बाजपेयी, झांसी के ग्राम गुढ़ा में धसान नदी के किनारे महर्षि विश्वामित्र, फतेहपुर के जहानाबाद में बलिदानी जोधा सिंह अटैया, रायबरेली के राजा बेनी माधव बख्श सिंह सभागार में राजा बेनी माधव, प्रयागराज के बहरिया ब्लाक परिसर में बलिदानी जितेन्द्र कुमार मौर्य, शाहजहांपुर के लोक भारती इंटर कालेज में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी त्रिवेणी सहाय मिश्र, फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ में ब्रह्मदत्त अवस्थी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Lucknow News: अयोध्या-वाराणसी के आचार्यों ने किया गणपति बप्पा का पूजन

गोरखपुर में भागवत महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ, CM योगी बोले- श्रीमद्भागवत दिखाती है सत्य का मार्ग - yogi adityanath bhagwat katha guides amidst social media halftruths

गोरखपुर में सड़क हादसे और कैंसर पीड़ित परिवारों से मिले सीएम योगी, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सौंपे आर्थिक मदद के चेक - cm yogi provides aid to bereaved families in gorakhpur


