UP के 11 नए धनकुबेरों ने मारी Rich List में एंट्री! नोएडा-कानपुर से मिर्जापुर तक, जानिए कौन-कौन बना करोड़ों-अरबों का मालिक
UP के 11 नए धनकुबेरों ने मारी Rich List में एंट्री! नोएडा-कानपुर से मिर्जापुर तक, जानिए कौन-कौन बना करोड़ों-अरबों का मालिक UP के 11 नए धनकुबेर Rich List में UP News: M3M Hurun India Rich List 2026 में उत्तर प्रदेश के 11…

सौजन्य से:- Prabhat Khabar
UP के 11 नए धनकुबेरों ने मारी Rich List में एंट्री! नोएडा-कानपुर से मिर्जापुर तक, जानिए कौन-कौन बना करोड़ों-अरबों का मालिक
UP के 11 नए धनकुबेर Rich List में
UP News: M3M Hurun India Rich List 2026 में उत्तर प्रदेश के 11 नए धनकुबेर शामिल हुए हैं. जानिए नोएडा, कानपुर, आगरा, गोरखपुर और मिर्जापुर के नए करोड़पति कौन हैं.
UP News: उत्तर प्रदेश के कारोबार और उद्योग जगत की तस्वीर में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. M3M Hurun India Rich List 2026 में प्रदेश से जुड़े 11 नए कारोबारी शामिल हुए हैं, जबकि छह नाम इस बार सूची से बाहर हो गए. नई सूची के साथ यूपी से जुड़े धनकुबेरों की संख्या 46 हो गई है. नोएडा, कानपुर, आगरा, गोरखपुर, गाजियाबाद, प्रयागराज और मिर्जापुर समेत कई शहरों के कारोबारी इस सूची में जगह बनाने में सफल रहे हैं.
नोएडा से तीन नए कारोबारी सूची में शामिल
नई एंट्री के मामले में नोएडा भी प्रमुख शहरों में रहा. यहां से एस्टोटेक के पुनीत गुप्ता, एस इंफ्रा के अजय कुमार और एनान्दिता मेडिकेयर के अनुपम घोष को सूची में शामिल किया गया है. इन नामों के जुड़ने से नोएडा के रियल एस्टेट, इंफ्रास्ट्रक्चर और हेल्थकेयर से जुड़े कारोबार की मजबूत मौजूदगी भी सामने आती है.
कानपुर के कारोबारियों का भी दबदबा
कानपुर से कई कारोबारी इस सूची में शामिल हुए हैं. लोहिया कॉर्प के राज कुमार लोहिया, सोम प्रकाश गोयनका, शुभम गोल्डी मसाले से जुड़े सुरेंद्र कुमार गुप्ता और केसर इंडिया के गोपाल गुप्ता को नई सूची में जगह मिली है. इससे कानपुर की औद्योगिक और एफएमसीजी क्षेत्र में मजबूत कारोबारी पकड़ का अंदाजा लगाया जा सकता है.
आगरा से लेकर गोरखपुर और मिर्जापुर तक नई एंट्री
इस बार सूची में यूपी के दूसरे शहरों की भी खास मौजूदगी दिखाई दी. आगरा से वृंदावन एग्रो के गुलाब चंद लधानी, गोरखपुर से प्रेम प्रकाश अग्रवाल और संतोष कुमार अग्रवाल तथा मिर्जापुर से एमबीसी एक्सपोर्ट्स के गोविंदजी गुप्ता नए नामों में शामिल हैं. यानी बड़े कारोबार का विस्तार अब केवल लखनऊ, नोएडा और कानपुर जैसे प्रमुख कारोबारी केंद्रों तक सीमित नहीं रह गया है.
नोएडा के धनकुबेरों में कौन-कौन शामिल?
रिच लिस्ट में नोएडा से जुड़े कई बड़े कारोबारी शामिल हैं. रिपोर्ट के अनुसार आदित्य खेमका की संपत्ति करीब 32,200 करोड़ रुपये बताई गई है. इसके बाद पुनीत गुप्ता की संपत्ति 7,900 करोड़ रुपये, हितेश ओबेरॉय की 7,600 करोड़ रुपये और अजय कुमार की करीब 6,200 करोड़ रुपये बताई गई है. सूची में यशिशा दहिया, दिनेश चंद्र अग्रवाल, अजय कुमार त्यागी और मनोज अग्रवाल समेत अन्य कारोबारी भी शामिल हैं.
मिर्जापुर के कारोबारी ने कपड़े से एक्सपोर्ट तक बनाया नेटवर्क
मिर्जापुर के गोविंदजी गुप्ता की कारोबारी कहानी भी इस सूची में खास है. वह MBC Exports Limited के प्रबंध निदेशक हैं. रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने वर्ष 2011 में कंपनी की शुरुआत की थी. कंपनी कपड़ा निर्माण, तैयार परिधान और उनके निर्यात से जुड़ी है. कारोबार का नेटवर्क भारत के अलावा यूरोप, खाड़ी देशों और अफ्रीकी बाजारों तक फैला बताया गया है.
परिवार के पुराने कारोबार को बनाया बड़े बिजनेस में
रिपोर्ट के अनुसार गोविंदजी गुप्ता के परिवार का कपड़ा कारोबार से पुराना संबंध रहा है. उनके पिता और भाई एक्सपोर्ट कारोबार से जुड़े थे. भाई के निधन के बाद उन्होंने कपड़ा निर्माण के साथ मार्केटिंग और निर्यात के काम को आगे बढ़ाया. इसी विस्तार के साथ कारोबार ने नई ऊंचाई हासिल की और उनका नाम यूपी के प्रमुख धनकुबेरों की सूची में शामिल हो गया. यह भी देखें: UP SIR विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार का दौरा अचानक स्थगित, मेरठ-वाराणसी कार्यक्रम टले, वजह पर सस्पेंस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Shah, Yogi to inaugurate UP International Trade Show in Noida today

यूपी की 10 MLC सीटों के चुनाव में परखी जाएगी विधायकों की निष्ठा, सपा-BJP में अतिरिक्त सीटों के लिए होगी जंग

Lucknow News: गोरखपुर की गर्ल्स ने लखनऊ में चल रही बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दिखाया दम


