होम›क्राइम›यूपी पुलिस सिपाही भर्ती: पीईटी में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का रहेगा पहरा, सेंधमारी की कोशिश की तो करिअर होगा खराब
क्राइम

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती: पीईटी में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का रहेगा पहरा, सेंधमारी की कोशिश की तो करिअर होगा खराब

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती: पीईटी में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का रहेगा पहरा, सेंधमारी की कोशिश की तो करिअर होगा खराब यूपी पुलिस सिपाही भर्ती के पीईटी में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का कड़ा पहरा रहेगा। जरा सी भी चूक अभ्यर्थी के खिलाफ…

Amar Ujala के अनुसार25 सितंबर 2026 को 04:04 am बजे
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती: पीईटी में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का रहेगा पहरा, सेंधमारी की कोशिश की तो करिअर होगा खराब

सौजन्य से:- Amar Ujala

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती: पीईटी में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का रहेगा पहरा, सेंधमारी की कोशिश की तो करिअर होगा खराब

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती के पीईटी में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का कड़ा पहरा रहेगा। जरा सी भी चूक अभ्यर्थी के खिलाफ साक्ष्य संकलित करा देगी। सेंधमारी की कोशिश भी की तो करिअर खराब हो सकता है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस में 32679 सिपाही एवं समकक्ष पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से गठित समिति कराएगी। इसमें जिला प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी नामित किए जाएंगे।

भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष डीजी एसबी शिरडकर ने बताया कि समिति द्वारा मैनुअल टाइमिंग प्रयोग करने की अनुमति नहीं होगी। सीसीटीवी कवरेज सहित मानकीकृत इलेक्ट्रॉनिक टाइमिंग उपकरण और पर्याप्त बैकअप के साथ बायोमीट्रिक्स का प्रयोग परीक्षा में सेंधमारी से बचने के लिए किया जाएगा। परीक्षा में सफल एवं असफल अभ्यर्थियों की सूची समिति के सदस्यों के संयुक्त हस्ताक्षर से घोषित होगी। परीक्षा का परिणाम परीक्षण स्थल पर सूचना पट पर दिन की समाप्ति पर प्रदर्शित किया जाएगा।

दे सकेंगे प्रत्यावेदन

यदि कोई अभ्यर्थी परीक्षा के नियत समय एवं तिथि पर शामिल होने में असफल रहता है तो वह इसके विस्तृत कारणों का उल्लेख करते हुए किसी अन्य तारीख पर शामिल होने के लिए परीक्षा दिवस को ही स्वयं या किसी प्रतिनिधि के जरिये प्रत्यावेदन दे सकता है। डाक, ई मेल अथवा अन्य किसी माध्यम से भेजे गए प्रत्यावेदन अथवा गठित समिति के अतिरिक्त दिए जाने वाले प्रत्यावेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

समिति द्वारा उसके प्रत्यावेदन पर विचार कर उसे परीक्षा के लिए निर्धारित की गई तारीखों में से किसी अन्य दिन अथवा अंतिम तिथि या रिजर्व डे पर परीक्षा में शामिल होने के लिए निर्णय लिया जा सकता है। इसके बाद की कोई तिथि पुनर्निर्धारित नहीं की जाएगी।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें