होमक्राइमयूपी कैबिनेट: नोएडा के विकास को मिलेगी रफ्तार, जेवर एयरपोर्ट लिंक एक्सप्रेसवे और U-Hub परियोजना को हरी झंडी
क्राइम

यूपी कैबिनेट: नोएडा के विकास को मिलेगी रफ्तार, जेवर एयरपोर्ट लिंक एक्सप्रेसवे और U-Hub परियोजना को हरी झंडी

यूपी कैबिनेट ने नोएडा के विकास से जुड़ी दो बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए 74 किमी लंबा लिंक एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। मनीष सिंह, ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश…

Navbharat Times के अनुसार4 अगस्त 2026 को 10:18 pm बजे
यूपी कैबिनेट: नोएडा के विकास को मिलेगी रफ्तार, जेवर एयरपोर्ट लिंक एक्सप्रेसवे और U-Hub परियोजना को हरी झंडी

सौजन्य से:- Navbharat Times

यूपी कैबिनेट ने नोएडा के विकास से जुड़ी दो बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए 74 किमी लंबा लिंक एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा।

मनीष सिंह, ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा के विकास को नई गति देने वाली दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। पहली योजना के तहत ग्रेटर नोएडा स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए करीब 74 किलोमीटर लंबे लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाएगा। वहीं दूसरी योजना के तहत नोएडा में U-Hub विकसित किए जाएंगे, जिससे स्टार्टअप, इनोवेशन और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

न्यू नोएडा को मिलेगा सबसे बड़ा लाभ

दादरी-नोएडा-गाजियाबाद निवेश क्षेत्र (DNGIR) यानी न्यू नोएडा को 209 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है। इसके लिए बुलंदशहर और ग्रेटर नोएडा के करीब 80 गांवों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है।

प्रस्तावित 74 किलोमीटर लंबे लिंक एक्सप्रेसवे का लगभग 20 किलोमीटर हिस्सा बुलंदशहर और न्यू नोएडा के निकट से होकर गुजरेगा। यहां एक रोटरी (इंटरचेंज) भी बनाई जाएगी, जिससे न्यू नोएडा के निवासियों और उद्योगों को सीधी कनेक्टिविटी मिल सकेगी।

2041 तक विकसित होगा न्यू नोएडा

न्यू नोएडा (DNGIR) को 209.11 वर्ग किलोमीटर (20,911.29 हेक्टेयर) क्षेत्र में चार चरणों में विकसित किया जाएगा।

पहला चरण (2023-2027): 3,165 हेक्टेयर

दूसरा चरण (2027-2032): 3,798 हेक्टेयर

तीसरा चरण (2032-2037): 5,908 हेक्टेयर

चौथा चरण (2037-2041): 8,230 हेक्टेयर

प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार पहले चरण के विकास कार्य शुरू कर दिए गए हैं ताकि निर्धारित समयसीमा के भीतर परियोजना को आगे बढ़ाया जा सके।

स्टार्टअप्स को मिलेगा नया प्लेटफॉर्म

कैबिनेट की दूसरी महत्वपूर्ण मंजूरी के तहत नोएडा में U-Hub विकसित किए जाएंगे। इस परियोजना को नोएडा प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) संयुक्त रूप से विकसित करेंगे।

इसका उद्देश्य स्टार्टअप्स, इन्क्यूबेशन सेंटर, इनोवेशन और नई तकनीकों को बढ़ावा देना है। इससे तकनीकी क्षेत्र में नए उद्यमों को प्रोत्साहन मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई दिशा

विशेषज्ञों का मानना है कि जेवर एयरपोर्ट को गंगा एक्सप्रेसवे से सीधे जोड़ने वाली परियोजना से लॉजिस्टिक्स, औद्योगिक निवेश और आवागमन को बड़ा लाभ मिलेगा। वहीं U-Hub परियोजना नोएडा को देश के प्रमुख स्टार्टअप और इनोवेशन केंद्रों में शामिल करने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगी।

लेखक के बारे मेंदेवेश पांडेयदेवेश पांडेय नवभारतटाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत हैं। वे एनबीटी की उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजिटल टीम के सदस्य हैं। देवेश के पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता का 9 साल का व्यापक अनुभव है। उन्होंने मई 2025 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन ज्वॉइन किया था। इससे पहले वे इंडिया न्यूज, भारत समाचार, न्यूज वन इंडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों सहित कई डिजिटल चैनल में विभिन्न भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

देवेश की प्राथमिकता उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की राजनीतिक, क्राइम और प्रशासनिक खबरों का सटीक और विश्वसनीय विश्लेषण पाठकों तक पहुंचाना है। उन्हें यूपी-उत्तराखंड के तमाम शहरों के ऐतिहासिक महत्व, अपराध की साइड स्टोरी और जनहित से जुड़ी शासन-प्रशासन की खबरें लिखने में रुचि है।

उत्तर प्रदेश की क्राइम, राजनीति, गवर्नेंस, खेल, पब्लिक हेल्थ और नागरिक अधिकारों से जुड़ी खबरो को लिखना। इसके साथ ही देवेश खेल की खबरों को लेकर भी अपनी काफी रुचि रखते हैं।

देवेश पांडेय ने लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। देवेश डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट मीडिया में 9 साल काम करने का अनुभव रखते हैं। उन्होंने ने 2016 के आखिर में यूपीटीवी लिमिटेड (भारत समाचार) के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां यूपी-उत्तराखंड में हुए 2017 विधानसभा चुनाव को डेस्क से महत्वपूर्ण खबरों और राजनीतिक घटनाक्रमों के साथ कवर किया। इसके बाद न्यूज वन इंडिया में असाइनमेंट डेस्क पर रहते हुए 2019 में हुए लोकसभा चुनाव को कवर किया। इसके बाद 2022 में उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड विधानसभा और 2024 लोकसभा चुनावों को इंडिया न्यूज सहित डिजिट चैनल्स में रहते हुए कवर किया।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें