होमक्राइमहत्या की वारदात से रायबरेली में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
क्राइम

हत्या की वारदात से रायबरेली में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

हत्या की वारदात से रायबरेली में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस सलोन थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगह हुई दो हत्याओं से दहशत By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : August 3, 2026 at 11:00 AM IST रायबरेली: जनपद के सलोन थाना…

ETV Bharat के अनुसार3 अगस्त 2026 को 06:18 am बजे
हत्या की वारदात से रायबरेली में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

सौजन्य से:- ETV Bharat

हत्या की वारदात से रायबरेली में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

सलोन थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगह हुई दो हत्याओं से दहशत

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 3, 2026 at 11:00 AM IST

रायबरेली: जनपद के सलोन थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगह हुई दो हत्याओं से सनसनी फैल गई. सलोन कोतवाली क्षेत्र में जहां एक किसान की धारधार हथियार से निर्मम हत्या की गई. वहीं एक मजदूर का शव भी बरामद हुआ है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है. एसओजी और फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं.

पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने बताया कि थाना सलोन के सोनबरसा गांव निवासी 42 वर्षीय शशिधर यादव पुत्र स्वर्गीय बुद्धीलाल रविवार दोपहर करीब 4 बजे शव बरामद हुआ. इनकी किसी अज्ञात हमलावर ने कुल्हाड़ी से हमला करके हत्या की है. मौके से आलाकत्ल भी बरामद कर लिया गया है. परिजनों की शिकायत पर मामला पंजीकृत करके कार्रवाई शुरू कर दी है.

उन्होंने बताया कि सूचना पर क्षेत्राधिकारी यदुवेंद्र पाल और कोतवाली प्रभारी संदीप कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. कुछ ही देर बाद एसओजी और फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है. सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं सलोन थाने के गणेशगंज में संदिग्ध हालत में झाड़ियों में एक मजदूर का शव मिला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक की पहचान गुड्डन पासी (35 ) निवासी रगुपुर थाना सलोन के रूप में हुई है, जिसके चेहरे पर कुछ चोट के निशान थे. परिजनों की शिकायत पर कुछ लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें: प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला; शव घर में दफनाया, दुर्गंध आने पर दो दिन बाद खुला राज

यह भी पढ़ें: रायबरेली में डॉक्टर की गिरफ्तारी के विरोध में उतरा IMA; जिले में आज बंद रहेंगे निजी क्लीनिक-नर्सिंग होम

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें