गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर नीचे गिरा वाहन; दो लोगों की मौत
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर नीचे गिरा वाहन; दो लोगों की मौत सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team P…

सौजन्य से:- ETV Bharat
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर नीचे गिरा वाहन; दो लोगों की मौत
सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 2, 2026 at 5:30 PM IST
गोरखपुर: लिंक एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. खजनी तहसील के पास फतेहपुर (कानपुर) से आ रही एक तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और हरनहीं अंडरपास से सीधे नीचे जा गिरी. टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि इसका धमाका सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े. गाड़ी की हालत देखकर जब ग्रामीणों को लगा कि वे अकेले बचाव नहीं कर पाएंगे, तो उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है.
जानकारी के अनुसार, घटना लिंक एक्सप्रेसवे पर हरनहीं अंडरपास की है. चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने डीसीएम में सवार दोनों घायलों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. मृतकों की पहचान ओमप्रकाश उत्तम (45 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय गोवर्धन निवासी फतेहपुर, सुनील उत्तम (46 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय शिवमोहन निवासी फतेहपुर के रूप में हुई है. फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है.
माना जा रहा है कि तेज रफ्तार डीसीएम चालक को सुबह नींद की झपकी आई होगी, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद उसे तोड़ते हुए डीसीएम अंडरपास तोड़ कर नीचे गिर गई है. चौकी इंचार्ज एसआई राजेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि संबंधित थाने को सूचना भेज दी गई है. फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है.
ये भी पढ़ें- महाराजगंज में पोखरे में समा गई तीन मासूम जिंदगियां, एक बच्चे की जान बची
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी के 20 शहरों में बारिश, अस्पताल में घुसा पानी: प्रयागराज में खुसरोबाग किले की दीवार ढही, डीसीएम पर पेड़ गिरा; 75 जिलों में अलर्ट - Uttar Pradesh News

यूपी विधानसभा में अनुपूरक बजट हुआ पास, सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा पर हमला- ‘युवा, किसान और महिला विरोधी’

गोरखपुर में तरंग ओवरब्रिज का अनुरक्षण बना मुसीबत, 20 अगस्त तक बंद रहेगा पुल - gorakhpur tarang overbridge closure extended to aug 20


